स्कूल प्रवक्ता की परीक्षा रद्द, दोबारा परीक्षा लेने का फैसला : लोकसेवा आयोग

शिमला दो साल पहले हुई शोध सहायक और जिला भाषा अधिकारी की परीक्षा के सवाल दोहराने पर स्कूल प्रवक्ता की हिंदी विषय की छंटनी परीक्षा रद्द हो गई है। राज्य लोकसेवा आयोग ने कुछ उम्मीदवारों की शिकायतें मिलने के बाद हिंदी परीक्षा दोबारा लेने का फैसला लिया है। आयोग की सचिव राखिल काहलो ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख जल्द वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इससे पहले आरएंडपी नियमों के चलते सुर्खियों में रही इस भर्ती की छंटनी परीक्षा पर सवाल उठ गए हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि…

Read More

जयराम सरकार किसानों को केसीसी ऋण पर ब्याज में छूट दे सकती है

शिमला नाबार्ड की सलाह पर हिमाचल सरकार लाखों किसानों को केसीसी ऋण में ब्याज पर एक फीसदी छूट दे सकती है। वर्तमान में बैंक तीन लाख रुपये तक का कर्ज चार फीसदी ब्याज पर दे रहे हैं। इसमें नाबार्ड सब्सिडी दे रहा है। नाबार्ड ने हिमाचल सरकार को कहा है कि अगर यह राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर ब्याज में एक फीसदी छूट देती है तो किसानों को तीन फीसदी ब्याज पर कर्ज मिल सकता है। इस पर सरकार ने लागत की गणना करने के बाद ही…

Read More

ओवैसी के मंच से पाक जिंदाबाद बोलने वाली लड़की पर राजद्रोह का केस दर्ज, 14 दिन की जेल

बंगलूरू नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। अमूल्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिता ने बयान पर जताई नाराजगी अमूल्या के बयान की उनके पिता ने भी आलोचना की है। अमूल्या की नारेबाजी पर उसके पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अमूल्या ने जो कहा, उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। अमूल्या के पिता ने कहा कि उनकी बेटी…

Read More

शिमला और सोलन के निजी विवि पर पैसे लेकर डिग्रियां बेचने के आरोप में यूजीसी ने बिठा दी जांच

शिमला हिमाचल के दो निजी विश्वविद्यालयों पर पैसे लेकर डिग्रियां बेचने के आरोप में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जांच बिठा दी है। यूजीसी से पत्र मिलने के बाद सरकार ने डीजीपी को मामला सौंप दिया है। एक निजी विश्वविद्यालय शिमला और दूसरा सोलन में है। एक संस्थान पहले ही छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में फंसा है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की सचिव पूनम ने बताया कि सरकार से मिले पत्र को जांच के लिए पुलिस को भेजा है। आयोग ने स्वयं भी संस्थानों से रिकॉर्ड तलब किया…

Read More

हिमाचल में संगणकों और पर्यवेक्षकों के मानदेय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी मिलेंगे इतने हजार

शिमला हिमाचल में 17,500 संगणकों और पर्यवेक्षकों का मानदेय बढ़ाया गया है। जनगणना 2021 में इन्हें 25 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। पिछली बार 5500 रुपये के मानदेय पर जनगणना का काम करवाया गया था। इस बार इसमें रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है। निदेशक जनगणना संचालन डॉ. सुशील काप्टा ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल में नई जनगणना के तहत मकानों की सूची बनाने का काम 16 मई से शुरू होने जा रहा है। यह काम 30 जून 2020 की अवधि तक चलेगा। 9 से 28 फ रवरी 2021 तक सामान्य…

Read More

हजारों लोगों को नहीं मिल पा रहा पेयजल प्रशासन और आईपीएच महकमे की सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर की शिकायत

शिमला चौपाल निवासी एसएल कामटा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत हेल्पलाइन पर मामले की तहकीकात करने के बारे में आश्वासन मिला सीएम साहब! जिला शिमला की चौपाल तहसील की तीन ग्राम पंचायतों को अफसर पानी नहीं दे रहे हैं। उनसे बात करें तो वे टालमटोल करते हैं। इनका कुछ करो। यह शिकायत चौपाल निवासी एसएल कामटा ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर की है। इस शिकायत पर शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया गया है कि इस मामले की तहकीकात होगी और लोगों को पीने का पानी जरूर मिलेगा। यह शिकायत…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नहीं जाएंगे साबरमती आश्रम 10 किमी लंबे रोड शो में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली साबरमती आश्रम नहीं जाएंगे राष्ट्रपति और मेलानिया ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति ने किया है मोटेरा स्टेडियम में आयोजन हाउडी मोदी कार्यक्रम की तर्ज पर हुआ है नमस्ते ट्रंप का आयोजन भारत राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा को लेकर पलक पांवड़े बिछाए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति हैं कि अपनी यात्रा के कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भी माना कि यात्रा का कार्यक्रम तय होने के बाद इसमें कुछ बदलाव आ रहा है। प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप…

Read More

शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरेने की सरकार ने दी मंजूरी

शिमला हिमाचल प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां होने वाली हैं। इससे जहां स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, वहीं प्रशिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शास्त्री और भाषा अध्यापकों के 1807 पद भरे जाएंगे।हिमाचल सरकार की मंजूरी के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। निदेशालय ने पदों का बंटवारा जिलावार कर दिया है।सीधी भर्ती कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से होगी। शास्त्री के 1182 और भाषा…

Read More

एचपीएस अधिकारियों को पदोन्नत होने के बाद नई जिम्मेदारी के आदेश जारी

शिमला  प्रदेश सरकार ने 12 एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। शिमला के डीएसपी हेड क्वार्टर रहे प्रमोद शुक्ला को एडिशनल एसपी शिमला तैनात किया गया है जबकि एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर को एडिशनल एसपी टीटीआर लगाया गया है। गृह विभाग ने गुरुवार को प्रमोद व प्रवीर समेत 12 अधिकारियों के आदेश जारी किए हैं। नई नियुक्ति पाने वाले अधिकारियों में ज्यादातर पदोन्नत होने के बाद से नई नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। वीरेंद्र सिंह को एसपी बनने पर एसपी एसडीआरएफ जुन्गा लगाया गया है। इसी…

Read More

रोहतांग दर्रा बहाल कर लाहौल का संपर्क मनाली से जोड़ना होगी प्राथमिकता : ब्रिगेडियर एमएस बाघी, चीफ इंजीनियर

केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति) देश के सबसे ऊंचे मनाली-लेह हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। इस अभियान में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दीपक और हिमांक प्रोजेक्ट की तीन कंपनियां जुट गई हैं। इस बार बर्फ हटाने का कार्य समय से 10 दिन पहले ही शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के दीपक परियोजना के मुख्य अभियंता एमएस बाघी ने गुलाबा से चार किलोमीटर आगे राहलफाल के समीप वीरवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मशीनों को आगे रोहतांग की तरफ बर्फ हटाने के लिए रवाना किया। लाहौल के…

Read More