सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने के लिए वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक नवीन और महत्वाकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हंै और इस लक्ष्य को हासिल करने में दुधारू पशुओं का पालन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में 16-31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिल्कफेड के 50]000 लीटर क्षमता के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखने के बाद कही। मुख्यमंत्री ने…

Read More

त्रिवेंद्र सिंह सरकार उत्तराखंड में रक्षा उद्योग लगाने पर देगी कई तरह की सब्सिडी

देहरादून मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड एयरोस्पेस रक्षा औद्योगिक नीति को दी मंजूरी 100 करोड़ के निवेश पर 10 करोड़ का अनुदान, नहीं लगेगा बिजली कर उत्तराखंड में रक्षा उद्योग लगाने वाली कंपनियों को राज्य सरकार कई तरह की सब्सिडी देगी। मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया योजना के तहत उत्तराखंड एयरोस्पेस और रक्षा औद्योगिक नीति को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल के सामने 13 प्रस्ताव रखे गए। सूत्रों के अनुसार रक्षा औद्योगिक नीति में…

Read More

एक पीजी में लगी भीषण आग तीन लड़कियों की जलकर मौत

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक पीजी में रविवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में जलकर तीन लड़कियों की मौत हो गई। दो लड़कियों ने छलांग लगा अपनी जान बचाई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों लड़कियों की मौत जलने और दम घुटने से बताई जा रही है। दो मृतक लड़कियां पंजाब की हैं तो वहीं एक हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। ये सभी लड़कियां चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। आग लगने की सूचना पर तुरंत सेक्टर 17 और 32 से फायर बिग्रेड की…

Read More

आरक्षण की लड़ाई को अब राष्ट्रव्यापी बनाने की तैयारी शुरू,दिल्ली प्रेस क्लब में होगी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

देहरादून प्रमोशन में आरक्षण की लड़ाई को अब राष्ट्रव्यापी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को दिल्ली में अलग-अलग राज्यों में आरक्षण विरोधी आंदोलनों का नेतृत्व करने वाले संगठनों के नेता जुट रहे हैं। ये सभी नेता एक मंच पर आकर संयुक्त रणनीति बनाएंगे। उत्तराखंड से जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन और अखिल भारतीय समानता मंच के नेता इस संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक के बाद दिल्ली प्रेस क्लब में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ भावी…

Read More

सेना और बारामुला पुलिस ने आतंकी जुनैद को किया गिरफ्तार,कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय

जम्मू जम्मू कश्मीर में सेना और बारामुला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने यहां एक आतंकी को गिरफ्तार किया  है। आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन का है। पकड़े गए आतंकी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। बारामुला पुलिस को सूचना मिली कि हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक इलाके में ही छिपा हुआ है। सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन, 29-आरआर और बारामुला पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकी को पकड़ने का अभियान शुरू किया।…

Read More

आयकर विभाग ने शिमला में सिनेमा हॉल समेत देश भर में 20 संपत्तियां की अटैच

प्रवर्तन निदेशालय के बाद अब आयकर विभाग ने भी एसआरएस लिमिटेड की आईएसबीटी शिमला में सिनेमा हॉल समेत देश भर में 20 संपत्तियां अटैच कर ली हैं। इसमें 19 एसआरएस सिनेमा व एनएयईजेड नोएडा स्थित एक प्लॉट पर कार्रवाई की गई है। कंपनी पर बैंकों का 2175 करोड़ बकाया है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई 6 जनवरी 2020 को ही की थी। विभाग ने ऑर्डर में लिखा है कि एसआरएस में सर्च के दौरान कई बेनामी संपत्तियों, जेवरात व नकदी का पता चला था। ऐसे में उनकी विभिन्न संपत्तियों को…

Read More

सेना के ‘ऑपरेशन मां’ से आतंकी युवा आतंक छोड़कर सामान्य जीवन में लौट रहे हैं : लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों

जम्मू आतंकवाद के रास्ते पर जाने वाले युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए सेना की ओर से शुरू किया गया ‘ऑपरेशन मां’ सफल हो रहा है। इस ऑपरेशन को शुरू करने वाले 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने बताया कि कई युवा आतंकियों और कट्टरपंथियों के बहकावे में आकर आतंक का रास्ता अपना लेते हैं। ऐसे युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए ‘ऑपरेशन मां‘’को काफी सफलता मिली है। इसके तहत आतंकी बन चुके युवाओं को समझाने-बुझाने के लिए उनकी मां या परिवार के सदस्यों को…

Read More

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एक साल में 2 लाख से ज्यादा ऑपरेशन कर रिकॉर्ड कायम किया

नई दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। एम्स ने पहली बार एक साल में 2 लाख से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन किए हैं। अभी तक देश ही नहीं, बल्कि अमेरिका, चीन और जापान तक के किसी भी अस्पताल में 2 लाख ऑपरेशन सालाना नहीं हुए हैं। शुक्रवार को आई एम्स की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बीते एक साल में 2,01,792 ऑपरेशन हुए हैं। वहीं सालाना ओपीडी में मरीजों की संख्या 12.41 फीसदी कम हुई है। मुख्य ओपीडी में मरीजों की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के साथ जाएंगे ताजमहल

दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को ताजमहल का दीदार कराने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगरा साथ जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक धार्मिक स्वतंत्रता पर भी ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत हो सकती है।  ट्रंप नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का भी मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगे। सीएए और एनआरसी को लेकर अमेरिका चिंतित व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थानों का बहुत सम्मान करता है। भारत दौरे से पहले अमेरिकी प्रशासन…

Read More

राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग सख्त, निजी विवि को डिग्रियों का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर अपडेट करने के निर्देश जारी

शिमला प्रदेश में चल रहे सभी निजी विश्वविद्यालयों को डिग्रियों का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर डालना होगा। फर्जी डिग्रियों का मामला सामने आने के बाद राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। निजी विश्वविद्यालय प्रबंधनों को पत्र जारी कर सभी पासआउट विद्यार्थियों की डिग्रियों का ब्योरा देने को कहा गया है। आयोग की सचिव पूनम ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों को वेबसाइट अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला और सोलन स्थित निजी विश्वविद्यालयों पर लगे फर्जी डिग्री बेचने के आरोप के…

Read More