ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे :एसपी दिवाकर शर्मा

बिलासपुर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी बिलासपुर ने कड़े आदेश जारी किए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा है कि ट्रैफिक चेकिंग पर जाने वाले पुलिस कर्मी अपनी जेब में 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे। अधिक पैसे साथ रखने पर इसका पूरा उल्लेख रोजनामचा में करना होगा। ऐसा न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि कि भ्रष्टाचार करने वाले और उसमें संलिप्त कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। आदेश के अनुसार पुलिस नाका, ट्रैफिक जांच, नाके पर…

Read More

विद्यार्थियों की डिग्रियों पर सवालिया निशान, विधानसभा में गूंजा मामला

हिमाचल के दो निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी डिग्रियां बेचने के आरोप का मामला गुरुवार को विधानसभा में गूंजा। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मामला उठाते हुए सरकार को कार्यप्रणाली पर घेरा। इस पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जितना हौवा बनाया गया, उतना बड़ा मामला नहीं है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग और पुलिस एपीजी विश्वविद्यालय शिमला और मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा…

Read More

लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 34,425 मामले को जल्द दी जाएगी स्वीकृति : गोविंद ठाकुर

शिमला हिमाचल के 34 हजार आवेदकों को जल्द ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। सामाजिक न्याय मंत्री राजीव सैजल की गैर हाजिरी में वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने सदन में यह जवाब दिया। विधायक सुखराम चौधरी की अनुपस्थिति में राकेश पठानिया ने यह मामला उठाया। गोविंद ठाकुर ने बताया कि गत दो वर्षों में 31 जनवरी तक 1,54,815 नए लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत हुई है। 34,425 मामले स्वीकृति के लिए लंबित हैं। इन्हें भी जल्द पेंशन दी जाएगी। कर्नल इंद्र सिंह और किशोरी लाल के सवाल का जवाब देते…

Read More

अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार में भारत का सबसे बड़ा साझेदार

 नई दिल्ली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय भारत दौरे से पहले अमेरिका ने चीन को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार होने का तमगा हासिल कर लिया है। अमेरिका के इस तमगे को हासिल कर लेने से भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का पता चलता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। इसी अवधि दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 87.07 अरब डॉलर रहा था। इसी…

Read More

चार युवकों ने छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया,पुलिस ने धारा 363, 376 व 34 के तहत किया मामला दर्ज

नालागढ़ (सोलन) औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के एक स्कूल की छात्रा को अगवा कर उसके साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को चार युवकों ने अगवा किया और गाड़ी में रखे हथियारों से डरा-धमका कर उसे होटल ले गए, जहां उससे चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, यह मामला पिछले माह का है, लेकिन डरी-सहमी छात्रा ने अब परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पीड़िता के  पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले…

Read More

मौसम ने बदली करवट, कुफरी और कुल्लू के रोहतांग समेत सूबे की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई

शिमला देवभूमि हिमाचल में मौसम ने फिर करवट बदली है। रविवार को शिमला में ओलावृष्टि तो राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी और कुल्लू के रोहतांग समेत सूबे की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला में दोपहर दो बजे ओलों की बरसात से शिमला-मंडी नेशनल हाईवे टुटू और ढांडा के पास फिसलन की वजह से बाधित हो गया। टुटू से हीरानगर तक लंबा जाम लग गया। एचआरटीसी की कई बसें और दर्जनों छोटे वाहन जाम में फंस गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम…

Read More

आम आदमी पार्टी की 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना

नई दिल्ली दिल्ली में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) रविवार से 20 राज्यों में राष्ट्र निर्माण अभियान का आगाज करेगी। इसके तहत एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना है। पूरे अभियान के दौरान आप की प्रदेश इकाइयां संबंधित राज्य भाषाओं में पोस्टर छपवाकर मिस्ड कॉल नंबर 9871010101 को लोगों तक पहुंचाएगी। इस पर कॉल करके लोग पार्टी का सदस्य बन सकते हैं। वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पार्टी दफ्तर में शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जेपी नड्डा से की मुलाकात,मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

देहरादून मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली दौरे से लौटकर कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में विस्तार की सहमति मिलने के संकेत भी दिए। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सचिवालय में मीडिया को बताया कि दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष और रेलमंत्री से मुलाकात का समय तय हुआ था। राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार सहित कई अन्य प्रदेश संबंधित मुद्दे से अवगत करवाया। प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त तीन पदों को जल्द भरा जाएगा। शाह से नहीं हुई…

Read More

कृषि योग्य भूमि को बाढ़ नियंत्रण के लिए हिमाचल सरकार ने 3500 करोड़ का प्रोजेक्ट केंद्र को भेजा

शिमला हिमाचल में बाढ़ नियंत्रण पर 3500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में बाढ़ से हर साल कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहुंचता है। नदियों-खड्डों के किनारे बाढ़ से कई जिलों में भूमि कटाव हो रहा है। किसानों की फसल नष्ट हो जाती है। खासकर बरसात के दिनों में किसानों के अलावा सरकारी भूमि बाढ़ की जद में आकर बह जाती है। इससे बचने के लिए प्रदेश सरकार ने बाढ़ नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार के पास एक  ने 3500 करोड़ का प्रोजेक्ट  भेजा गया है। हालांकि, सरकार अभी तक…

Read More

एसएमसी शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया,कोर्ट का फैसला आने तक लगा दी रोक

 शिमला प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 2600 एसएमसी शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया। सरकार ने इनकी जगह नई भर्ती करने पर कोर्ट का फैसला आने तक रोक लगा दी है। शनिवार को सेवा विस्तार की मांग को लेकर मुलाकात के दौरान एसएमसी शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधान सचिव शिक्षा को नई भर्ती को कुछ समय रोकने के आदेश दिए। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने शिक्षकों को सेवा विस्तार देने…

Read More