चीन को करारा जवाब देने के लिए सेना व वायुसेना की तैयारी पूरी

लेह पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव के बीच चीन के किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब देने के लिए सेना व वायुसेना ने पूरी तैयारी की है। एलएसी पर लद्दाख के आसमान में शुक्रवार को सुखोई-30 एमकेआई जंगी विमानों, अपाचे व चिनूक हेलीकॉप्टरों ने एक के बाद एक आसमान में उड़ान भरी। अभी भी गलवां घाटी, पैंगोंग झील और दौलत बेग ओल्डी इलाके में चीनी सेना की तैनाती पहले जैसी होने के चलते भारत ने भी सीमा पर सैन्य संसाधन और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। सूत्रों के…

Read More

फर्जी डिग्री मामले से जुड़े दो लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही दोनों को गिरफ्तार करेगी पुलिस

सोलन मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही पुलिस ने हरियाणा के करनाल से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों के तार फर्जी डिग्री मामले से जुड़े हैं। विवि के मालिक राजकुमार राणा से पूछताछ के बाद दोनों पर शिकंजा कसा गया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी फिलहाल हरियाणा में क्वारंटीन हैं। इनकी क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी है। हालांकि, यहां मामले से जुड़ी कोई…

Read More

सैद्धांतिक मंजूरी के बाद संचालकों ने नौ जिलों में निजी बसें चलाईं

शिमला हिमाचल कैबिनेट ने प्रदेश में अब बसों में 100 फीसदी सवारियां बैठाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। यह प्रक्रिया कब से लागू होगी, इसकी अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार को निजी बस संचालकों ने प्रदेश के नौ जिलों में निजी बसें चलाईं। ऊना-हमीरपुर के ऑपरेटर अभी अपनी मांगों को लेकर अडे़ हैं। निजी बसें चलने से इससे कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है। जिला कांगड़ा में 850 निजी रूटों में से 20 पर ही बसें चलाई गईं। जिला मंडी में 450…

Read More

निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालय सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल सकेंगे : आयोग

शिमला हिमाचल के निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को कोरोना संकट के बीच बड़ी राहत मिल गई है। वैश्विक महामारी के बीच बंद चल रहे निजी शिक्षण संस्थान इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल सकेंगे। अधिक फीस वसूलने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्यूशन फीस भी वे ही संस्थान ले सकेंगे जो ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। ऐसा न करने वाले संस्थानों पर फीस वसूली करने की भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाले संस्थानों…

Read More

जुलाई से बदलेंगे बैंकिंग, एटीएम और सेविंग खातों से जुड़े कई नियम, आप भी जान लें…

देहरादून बैंकिंग से जुड़े कई नियमों में एक जुलाई से बदलाव होने जा रहे हैं। सेविंग खाते से लेकर एटीएम तक से जुड़े कई नियमों में बैंक बदलाव लागू करने जा रहे हैं। आप भी इन नियमों के हिसाब से अपनी तैयारी पूरी कर लें। लॉकडाउन और कोरोना के कारण लोगों को एटीएम से कैश निकालने के नियम में जो राहत दी गई थीं, वह एक जुलाई से नहीं मिलेंगी। सरकार ने एटीएम से कैश विड्रॉल करने के लिए सभी ट्रांजेक्शन चार्जेज हटा लिए थे। सरकार ने तीन माह के…

Read More

कोरोना जांच के लिए एक्शन प्लान बनाए सरकार : दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली तेजी से बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली देश में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली में कोविड19 से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 2365 पहुंच गया है कोर्ट ने प्रत्येक श्रेणी में की गई कोविड19 टेस्टिंग का ब्यौरा भी मांगा दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया  कि वह कोविड19 टेस्टिंग के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करके दें, चूंकि दिल्ली में 24 जून को सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के…

Read More

सुखबीर बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप

चंडीगढ़ शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने बुधवार की सर्वदलीय बैठक के बारे में झूठा और गुमराह करने वाला बयान जारी कर किसानों से धोखा किया है। पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिअद अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक के बारे में जो बयान जारी किया गया, वह विश्वास तोड़ने वाली कार्रवाई है। इसमें तथ्यों को तोड़मरोड़ कर यह साबित करने की कोशिश की गई कि अकाली दल ने सरकार के प्रस्तावों का…

Read More

त्राल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों का किया सफाया, ऑपरेशन जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी एक और आतंकी के घिरे होने की आशंका है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। बता दें कि सुरक्षाबलों को गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले जवानों ने…

Read More

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का होगा कोरोना टेस्ट

जम्मू कोरोना महामारी के बीच अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। वीरवार को मंडलायुक्त संजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में 15 दिन की यात्रा चलने के संकेत मिले हैं। यह जुलाई के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी और इसमें श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रहेगी। यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। कोरोना के चलते बालटाल ट्रैक के अलावा हवाई मार्ग से यात्रा करवाने को प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा के लिए संबंधित अधिकारियों को पूर्व में यात्रा की…

Read More

इच्छा इंसान को बड़े संकट से उबार सकती है,90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात

ऊना जीने की इच्छा इंसान को बड़े से संकट से उबार सकती है। होम क्वांरटीन के नियमों का पालन ठीक से किया जाए तो कोरोना को हराने में यह बेहद महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है। ऐसा ही मामला हिमाचल के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के बौट में सामने आया है, जहां 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने होम क्वारंटीन में रहकर कोरोना को मात दी है। 14 जून को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 10 दिन में ही उन्होंने कोरोना को हरा दिया। 24 जून को…

Read More