गोलीकांड: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नहीं हैं स्वस्थ्य फिर भी एसआईटी के प्रश्नों का देंगे जवाब

गोलीकांड: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नहीं हैं स्वस्थ्य फिर भी एसआईटी के प्रश्नों का देंगे जवाब

चंडीगढ़ पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बाद भी वह कोटकपूरा गोलीकांड मामले में मंगलवार को एसआईटी के सामने पेश होंगे। चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में वह मामले से जुड़े एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे।  अक्तूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए नौ जून को नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था। इस मामले में मोहाली में पूर्व मुख्यमंत्री से कुछ अहम…

Read More

पांच मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को घेरा, विपक्ष ने भी बोला हमला

पांच मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को घेरा, विपक्ष ने भी बोला हमला

चंडीगढ़ दो कांग्रेस विधायकों के बेटों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फैसला उनके लिए ही मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। विपक्ष के कड़े विरोध के बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ समेत पार्टी के कई नेता खुलकर इसके विरोध में आ गए हैं। इस बीच, कैप्टन ने इस मामले में सफाई दी है। पत्रकारों से बातचीत में अपने फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष में ऐसा कोई परिवार है, जिसके सदस्यों ने देश के लिए…

Read More

शिमला में उमड़ आया सैलानियों का सैलाब, ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंची

शिमला में उमड़ आया सैलानियों का सैलाब, ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंची

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटलों में वीकेंड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है। शहर के होटलों में शनिवार को ऑक्यूपेंसी 70 से 90 फीसदी तक पहुंच गई। कुछ होटल 100 फीसदी पैक हो गए। अगले हफ्ते के वीकेंड के लिए अभी से कुछ होटलों में 50 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। शनिवार को  शहर की सबसे बड़ी लिफ्ट कार पार्किंग दोपहर ढाई बजे पैक हो गई जिसके बाद संचालकों को एंट्री प्वाइंट चेन लगाकर बंद करना पड़ा। शनिवार को रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों…

Read More

अब रोज 60 हजार लोगों को लगेगी कोविड-19 वैक्सीन

अब रोज 60 हजार लोगों को लगेगी कोविड-19 वैक्सीन

शिमला प्रदेश सरकार ने हिमाचल में प्रतिदिन 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार हिमाचल को फ्री वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। 20 जून तक हिमाचल में इसकी सप्लाई पहुंचने की संभावना है। 21 जून से यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अब स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों और पंचायत घरों में वैक्सीन सेंटर बनाए जाएंगे। सरकार प्रदेश में एक हजार और वैक्सीनेशन सेंटर बनाने जा रही है। वैक्सीन अभियान को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों, सीएमओ,…

Read More

सावधान! तबाही मचाने वाला है कोविड का यह नया वैरियंट, देशभर में अलर्ट

सावधान! तबाही मचाने वाला है कोविड का यह नया वैरियंट, देशभर में अलर्ट

नई दिल्ली अपने देश में कोरोना के डेल्टा वैरियंट ने तबाही मचाई। लाखों लोगों की जान चली गयी। लेकिन डेल्टा वैरियंट से भी ज्यादा खतरनाक दक्षिण अमेरिका में मिला कोरोना का नया स्वरूप लैम्ब्डा (Lambda) वैरियंट है। देश के वैज्ञानिकों ने बताया अभी इसके केसेज पूर्वी यूरोप और एशिया के इलाके में नहीं मिले हैं लेकिन इसे लेकर पूरी मॉनिटरिंग और अलर्टनेस बरतनी शुरू कर दी गई है। आईसीएमआर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने बताया की जो वैक्सीन दी जा रही है वह कोरोना के किसी…

Read More

रैपिड ट्रेन का टिकट घर बैठे मिलेगा, मेट्रो कार्ड से भी कर सकेंगे सफर

रैपिड ट्रेन का टिकट घर बैठे मिलेगा, मेट्रो कार्ड से भी कर सकेंगे सफर

नई दिल्ली/ गाजियाबाद रैपिड ट्रेन में सफर के लिए अब घर बैठे ही यात्रियों को टिकट मिलेगा। यात्रियों को टिकट और कार्ड के लिए स्टेशन पर लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। एनसीआरटीसी के स्वचालित किराया भुगतान सिस्टम में यात्रियों को पहले मोबाइल एप या फिर वेबसाइट पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। फिर दूरी भरते और ऑनलाइन भुगतान करते ही किराया कट जाएगा। फिर ऑनलाइन जेनरेट हुई इस टिकट को केवल स्टेशन में आकर और स्कैन कराकर प्लेटफार्म में प्रवेश पाया जा सकेगा। रैपिड ट्रेन में दिल्ली मेट्रो…

Read More

बारामुला में आतंक पर प्रहार नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के 12 मददगार गिरफ्तार

बारामुला में आतंक पर प्रहार नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के 12 मददगार गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें आतंकियों के 12 मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से हेरोइन के 11 पैकेट, चार पिस्टल, कई मैग्जीन, बीस कारतूस और एक लाख रुपये की चेक बरामद हुुई है। हेरोइन की कीमत 21.5 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पुलिस को आतंकियों के मददगारों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। इस…

Read More

पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, पढ़ें कांग्रेस समेत इन दलों की प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, पढ़ें कांग्रेस समेत इन दलों की प्रतिक्रिया

जम्मू केंद्र सरकार इस महीने 24 जून को जम्मू-कश्मीर की सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बातचीत करेगी। जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के मुखिया सज्जाद लोन को बुलाए जाने की चर्चा है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बैठक में शामिल होने को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अभी तक हमें बातचीत के लिए दिल्ली से कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। अगर हमें कोई निमंत्रण…

Read More

आंदोलन में जिंदा जलने का मामला: अब एक और वीडियो आया सामने

आंदोलन में जिंदा जलने का मामला: अब एक और वीडियो आया सामने

बहादुरगढ़ (हरियाणा) आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बार्डर पड़ाव में गांव कसार के निकट ग्रामीण मुकेश के जिंदा जलने के मामले में एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की आवाज को मुकेश की आवाज माना जाए तो मौत से पहले मुकेश ने यह भी कहा कि परिवार से परेशान होकर उसने खुद ही आग लगाई है। इस वीडियो में दो लोग बात कर रहे हैं। एक आवाज गुरुवार को वायरल हुए उन वीडियो की आवाज से मिलती-जुलती है जिनमें मुकेश सफेद कपड़ों वाले व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप…

Read More

कैबिनेट ने मंजूर कीं छठे वेतन आयोग की सिफारिशें, एक जुलाई से बढ़ेगा वेतन 

कैबिनेट ने मंजूर कीं छठे वेतन आयोग की सिफारिशें, एक जुलाई से बढ़ेगा वेतन 

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें छठे वेतन आयोग की अधिकांश सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई। ये सिफारिशें 1 जुलाई, 2021 से लागू कर दी जाएंगी। छठा वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले से सूबे के 5.4 लाख सरकारी कर्मचारियों और सेवामुक्त कर्मचारियों को लाभ होगा।  इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 6950 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18000 रुपये प्रति माह करने को भी मंजूरी दी गई है। वेतन और पेंशन पिछले…

Read More