तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं लेगा ऑनलाइन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं लेगा ऑनलाइन

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं गूगल मीट और गूगल क्लास पर ऑनलाइन माध्यम से लेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन रहते हुए वैब कैमरे में अपना चेहरा और परीक्षा देती बार अपनी उत्तर पुस्तिका को भी साफ-साफ दिखाना होगा। वहीं इंटरनेट दिक्कत समस्या होने पर छात्र अपने नजदीकी संस्थान में परीक्षा दे सकेगा। इसके लिए छात्र को 10 दिन पहले बोर्ड को बताया होगा।  बोर्ड 17 अगस्त से दूसरे और चौथे सेमेस्टर की लीट और पैट ऑनलाइन माध्यम से करवाएगा। ऑनलाइन माध्यम से…

Read More

पाक परस्तों पर शिकंजा, अलगाववाद की निकली हवा

पाक परस्तों पर शिकंजा, अलगाववाद की निकली हवा

जम्मू अनुच्छेद 370 से आजादी के दो साल के भीतर ही कश्मीर की आबोहवा बदल गई। घाटी में अलगाववाद की हवा निकल गई। पाकिस्तान के इशारे पर निकलने वाले देश विरोधी सुर अब बंद हो गए। कश्मीर में दो साल के दौरान एक भी दिन बंद या हड़ताल नहीं हुई। शिकंजा कसते ही पत्थरबाज भी गायब होने लगे हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह आया कि अब तिरंगा कश्मीर में जगह-जगह फहरा रहा है। सरकारी भवनों से लेकर सहरद तक लहराता तिरंगा पाकिस्तान समेत दुनिया को संदेश दे रहा है। राष्ट्रीय…

Read More

नशा मुक्ति केंद्र से फरार हुईं चार युवतियां, पुलिस तलाश में जुटी

नशा मुक्ति केंद्र से फरार हुईं चार युवतियां, पुलिस तलाश में जुटी

देहरादून नशा मुक्ति केंद्र से इस बार चार युवतियां बाहर से गेट का ताला लगाकर भाग गईं। यह वही इलाका है जहां से पिछले सप्ताह एक नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक भाग गए थे। पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक किसी के घर पहुंचने की सूचना नहीं है। क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है। यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को…

Read More

अच्छी खबर, 12 साल बाद किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुना करने की योजना

अच्छी खबर, 12 साल बाद किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुना करने की योजना

चंडीगढ़ किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार किसानों के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। करीब 12 साल बाद किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट डेढ़ लाख रुपये से दो गुना बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने की योजना है। बंद चल रहे मेंबर क्रेडिट लिमिट (एमसीएल) को भी शुरू किया जाना है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास है और इसको लेकर राय ली जा रही है। इस बार हरको बैंक के 82 करोड़ रुपये के मुनाफे में आने से सरकार जल्द किसानों को यह तोहफा दे…

Read More

नए दिशा-निर्देश : दो से अधिक संक्रमित मिलने पर 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, रोज भेजनी होगी सूचना

नए दिशा-निर्देश : दो से अधिक संक्रमित मिलने पर 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, रोज भेजनी होगी सूचना

चंडीगढ़ पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात के तौर पर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत संक्रमण के दो से अधिक केस मिलने पर स्कूलों को 14 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सिविल सर्जनों को स्कूलों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह स्कूल प्रशासकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को कोविड-19 से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें। स्कूलों को बीमार…

Read More

हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार

हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार

चंडीगढ़ टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करने का एलान किया है।  भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट किया, ‘भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक दिन पर मैं पंजाब के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का एलान करते हुए…

Read More

बातचीत: अफसरों और राजनेताओं को बढ़ाना होगा तालमेल, बदलना होगा रवैया

बातचीत: अफसरों और राजनेताओं को बढ़ाना होगा तालमेल, बदलना होगा रवैया

शिमला नाटकीय घटनाक्रम के बीच वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी अनिल खाची मुख्य सचिव पद से हट गए तो गुरुवार दोपहर बाद नए मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने हिमाचल प्रदेश की अफसरशाही की बागडोर संभाल ली। रामसुभग 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। प्रदेश की अफसरशाही की बागडोर संभालने के बाद उनसे अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख सुरेश शांडिल्य ने विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं अंश :   प्रश्न: आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी?  उत्तर: विभागों में सात से आठ-नौ हजार करोड़ रुपये अनखर्चे पड़े हैं। जिन योजनाओं में 60 या 70…

Read More

नेहरू पार्क में शहीद स्मारक के लिए जगह चिह्नित, प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन

नेहरू पार्क में शहीद स्मारक के लिए जगह चिह्नित, प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क में शहीदों को सम्मान देने के लिए शहीद स्मारक बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने जगह भी चिह्नित कर ली है। इसके लिए तेजी से प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को कुल्लू में खराहल घाटी के जनप्रतिनिधियों, शहीद के परिजनों के धरना-प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। जो स्थान शहीद स्मारक के लिए चिह्नित किया गया है, वह जगह नगर परिषद कुल्लू की है। नगर परिषद को जिला प्रशासन ने पत्र लिखा है। इसमें नेहरू पार्क में…

Read More

हिमाचल के युवा पंजाब में बनते हैं खिलाड़ी, आधारभूत ढांचा मजबूत करना होगा : चरणजीत

हिमाचल के युवा पंजाब में बनते हैं खिलाड़ी, आधारभूत ढांचा मजबूत करना होगा : चरणजीत

ऊना टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर पद्मश्री चरणजीत सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गौरवान्वित करने वाले पल हैं। मेहनत के दम पर टीम ने मेडल जीता है। इस जीत के साथ आने वाला समय खिलाड़ियों के लिए और बेहतर होगा।  बातचीत में पद्मश्री चरणजीत सिंह ने कहा कि टीम ने कड़ी चुनौतियों को पार कर मेडल जीता है। इसके लिए सभी टीम सदस्यों और भारतीयों को बधाई। गोल्ड मेडल से चूकने के प्रश्न पर उन्होंने कहा…

Read More

रेणुका बांध जल्द शुरू होगा, केंद्र को लिखा पत्र

रेणुका बांध जल्द शुरू होगा, केंद्र को लिखा पत्र

शिमला ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि राष्ट्र की महत्वाकांक्षी रेणुका बांध परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से इस बाबत केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की स्वीकृति का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू होगा। विधायक विनय कुमार के सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 6946 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना को टेक्नो इकॉनमिक क्लीयरेंस मिल चुकी है। कोर्ट जाने वाले लोगों…

Read More