नई दिल्ली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक में पदक हासिल किया। इससे पहले टीम को 1980 में स्वर्ण पदक मिला था। हॉकी की इस जीत के साथ भारत के पदकों की संख्या भी बढ़कर चार हो गई है। बात करें मैच की तो भारतीय टीम जर्मनी के खिलाफ शुरुआत में 1-3 से पिछड़ चुकी थी लेकिन उसके बाद उसने जोरदार वापसी…
Read MoreCategory: National News
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले- तीसरी लहर में बस दो महीने बचे
नई दिल्ली कोरोना की तीसरी लहर से पहले टीकाकरण पूरा होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। विभाग का मानना है कि टीकाकरण पूरा होने से नई लहर को निष्क्रिय किया जा सकता है लेकिन उसके लिए पर्याप्त वैक्सीन मिलना भी बहुत जरूरी है। दिल्ली में अब तक 1.03 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है लेकिन इनमें से 27.88 लाख लोग ही दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर पाए हैं। अगर कुल आबादी के लिहाज से देखें तो यह आंकड़ा 25 से 26 फीसदी तक है। यानी अभी…
Read Moreनई व्यवस्था के साथ कई बंदिशें हटीं, सबके लिए खुले जम्मू-कश्मीर के द्वार
जम्मू जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त होने तथा अनुच्छेद 370 खत्म होने के दो साल के भीतर राज्य में कई बदलाव हुए। बंदिशें हटीं और सभी के लिए जम्मू-कश्मीर के द्वार खोल दिए गए। अब कोई भी यहां उद्योग धंधा लगा सकेगा। कश्मीर का वर्चस्व समाप्त करने के लिए लंबे समय से उठ रही मांग को अमली जामा पहनाते हुए दरबार मूव की व्यवस्था समाप्त कर दी गई। इतना ही नहीं अब बाहरी राज्यों में शादी करने वाली बेटियों और राज्य में शादी करने वाले दामाद को भी डोमिसाइल का…
Read Moreवैक्सीन की खुराक न लेने वाले कर्मचारियों का रुकेगा वेतन, सरकार ने जारी किया निर्देश
चंडीगढ़ तीसरी लहर की आशंका और टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने सख्त फैसला लिया है। अब कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले फ्रंटलाइन कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही फैसला लिया गया है कि अब दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दें, ताकि अधिक से अधिक आबादी सुरक्षित हो सके। प्रदेश में 18 साल से ऊपर के करीब 1.80 करोड़ लोगों में से 4.50 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारी हैं। इनमें स्वास्थ्य, पुलिस, सफाईकर्मी, बिजली, पंचायती राज और राजस्व विभाग…
Read Moreओलंपिक में हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जीत के साथ ही झूमे खेल प्रेमी
चंडीगढ़ गुरुवार की सुबह हॉकी प्रेमियों के लिए जश्न का संदेश लेकर आई। भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को मात दी। इस जीत के साथ ही पंजाब और हरियाणा में जश्न शुरू हो गया। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और पदक अपने नाम कर लिया। मैच में पंजाब के गांव चाहलकलां के मूल निवासी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। सिमरनजीत के परिजनों की खुशी…
Read Moreफर्जीवाड़ा : परनीत कौर ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
पटियाला (पंजाब) पूर्व विदेश राज्य मंत्री व पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को बुधवार को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कनाडा में बसने की चाहत रखने वालों के साथ वैवाहिक धोखाधड़ी का मामला उठाया। उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस संबध में कनाडा दूतावास और वहां की सरकार के साथ मिलकर मामले को हल करने की अपील की। विदेश मंत्री को लिखे पत्र में परनीत ने भारत में ऐसी शादियों में धोखाधड़ी के संकट का मूल्यांकन करने और इन मामलों की पूरी संख्या का…
Read Moreप्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने निर्णय के मद्देनजर वे सीएम के प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कैप्टन से अनुरोध किया कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा…
Read Moreबीबीएमबी से सालों बाद वापस ली 45 बीघा जमीन
मंडी एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने सुंदरनगर के सलापड़ में बीबीएमबी के कब्जे वाली वर्षों से खाली पड़ी 45 बीघा भूमि के अधिग्रहण को लेकर आदेश जारी किए हैं। वर्षों से हिमाचल की यह जमीन बीबीएमबी के पास थी। यहां अवैध कब्जे भी होने लगे थे। जमीन के वापस मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है। जिससे पांच जिलों में आपदा के समय बटालियन की…
Read Moreमजबूत हड्डियों को बेजान बना रहा सोडा, शीतपेय
चंबा सोडा और शीतपेय पीने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। खासकर युवाओं के लिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने युवाओं को शीतपेय का सेवन कम करने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सोडा और शीतपेय से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। सोडा और शीतपेय में फास्फोरस घुला होता है। जब इसके पीया जाता है तो फास्फोरस हड्डियों में पहुंचकर कैल्शियम से मिल जाता है और हड्डियों में मौजूद कैल्शियम को बाहर निकालना शुरू कर देता है। कैल्शियम बाहर आने से हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। चंबा…
Read Moreराखी : डाक विभाग ने लांच किया वाटरप्रूफ लिफाफा, रविवार को भी घर आएगा डाकिया
जोगिंद्रनगर (मंडी) अब बारिश में भी राखी खराब नहीं होगी। डाक विभाग ने इसके लिए दस रुपये का वाटरप्रूफ लिफाफा लांच किया है। यही नहीं, विभाग ने 22 अगस्त तक रविवार के दिन भी डाकियां बांटने का निर्णय लिया है। वहीं, साढ़े नौ से साढ़े चार बजे तक निर्धारित समय को साढ़े पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है। कोरोनाकाल में राखियां भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है। महामारी के दौर में कई बहनें भाई को दूर घर में जाकर राखियां बांधने से…
Read More