जालंधर (पंजाब) पंजाब के गैंगस्टरों का समूचे उत्तर भारत में दबदबा है। यहां गैंगस्टरों के 11 खूंखार गिरोह सक्रिय हैं, जो यूपी से लेकर राजस्थान तक अपना मजबूक नेटवर्क जमाए हुए हैं। इन गिरोह में एक एक हजार से ज्यादा बदमाश शामिल है, जो रंगदारी मांगने से लेकर हथियार सप्लाई तक की वारदातों को अंजाम देते हैं। पिछले कुछ दिनों में पंजाब में जिस तरह से गैंगवार हुई हैं और गैंगस्टरों ने जालंधर, अमृतसर व मोहाली में सरेआम फायरिंग कर कत्लेआम किया है, उससे लोगों में दहशत का माहौल है।…
Read MoreCategory: National News
किसान परिवारों को मिलेगा आयुष्मान भारत सेहत बीमा का लाभ
चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने रविवार को किसानों और उनके परिवार के लिए बड़ा फैसला किया है। वर्ष 2021-22 के लिए 8.50 लाख किसान परिवारों को आयुष्मान भारत बीमा योजना से जोड़ने का निर्णय किया है। जे फार्म और गन्ना तौल पर्ची वाले सभी किसान इस सेहत योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने आवेदन के लिए एक विशेष पोर्टल की शुरुआत की है। सरकार के इस फैसले की जानकारी पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने । उन्होंने बताया कि सभी किसानों की समूची बीमा राशि का भुगतान…
Read Moreफोरलेन: अलाइनमेंट प्लान की रिपोर्ट पर डीसी बिलासपुर से मांगा जवाब
बिलासपुर कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव पर अलग-अलग रिपोर्टों के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के सचिव ने डीसी बिलासपुर से जवाब मांगा है। विशेष सचिव निवेदिता नेगी ने उपायुक्त बिलासपुर को निजी दखल देकर इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा है। कीरतपुर-नेरचौक अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव पर दो कमेटियों का गठन हुआ है। एक कमेटी डीसी बिलासपुर की अध्यक्षता में गठित हुई है और दूसरी कमेटी एसडीएम की अध्यक्षता में। कमेटियों ने मौके का निरीक्षण किया है। उपायुक्त की अध्यक्षता…
Read Moreहिमाचल के बागवानों से शोघी और परवाणू में अवैध टैक्स वसूली
रोहड़ू (शिमला) सेब सीजन के शुरुआती दौर में सरकारी एजेंसी मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी शिमला के शोघी और सोलन के परवाणू में प्रवेश द्वारों पर लगे नाकों में स्थानीय बागवानों से प्रति पेटी तीन रुपये अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायतें स्थानीय प्रतिनिधियों और मार्केटिंग बोर्ड के पास पहुंचनी शुरू हो गई हैं। इन नाकों पर बाहरी राज्यों के कारोबारियों से तीन रुपये प्रति सेब पेटी मार्केट फीस ली जाती है, लेकिन एपीएमसी कर्मचारी स्थानीय बागवानों से भी वसूली कर रहे हैं। वर्ष 2019 में भी विधायक राकेश सिंघा…
Read Moreयूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख : नड्डा
लखनऊ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी यूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। वह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए जितना ज्यादा किया है उतना किसी ने भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में 1.21 लाख करोड़ रुपये कृषि…
Read Moreगंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों में से एक युवती का शव बरामद, अन्य दो की तलाश जारी
ऋषिकेश ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गंगा में नहाने के दौरान डूबे तीन पर्यटकों में से एक युवती का शव रायवाला के गौहरीमाफी में बरामद हुआ है। एसडीआरएफ रेस्कयू टीम ने युवती के शव को पुलिस को सौंप दिया है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है। पर्यटकों के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। वहीं, गंगा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में लापता पर्यटकों की सूचना उपलब्ध कराने के लिए पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं। ऋषिकेश: हादसों का सबब…
Read Moreसभी डीसी-एसपी व सीएमओ को निर्देश, टेस्टिंग बढ़ाएं, शादियों में भीड़ जमा न होने दें : स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हरियाणा सरकार तैयारियों में जुटी है। इसके लिए पांच स्तरीय रणनीति यानी टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और उपयुक्त व्यवहार का पालन करने पर जोर दे रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी डीसी, एसपी और सीएमओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टेस्टिंग बढ़ाई जाए, साथ ही होटल, रेस्तरां, मॉल और शादियों में भीड़ जमा न होने दें। सभी जिलों को टीकाकरण की गति तेज…
Read Moreदागदार हुई खाकी: वर्दी की आड़ में नशा तस्करी करने वाला एएसआई गिरफ्तार, दो साथी भी दबोचे
लुधियाना (पंजाब) पुलिस वर्दी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा करने वाले पंजाब पुलिस के एक एएसआई को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसएसआई के दो साथी भी दबोचे गए हैं, जिनमें एक महिला है। आरोपियों से साढ़े तीन क्विंटल चूरापोस्त बरामद हुआ है। मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना डाबा में तैनात एएसआई राजिंदरपाल सिंह (53) अपने साथी मोहल्ला मंजीत नगर निवासी पवनजीत सिंह उर्फ काका (25)…
Read Moreकामयाबी: अगवा दो बच्चों को यूपी से बरामद किया, आरोपी मां-बेटी समेत तीन को पकड़ा
लुधियाना (पंजाब) लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके से कुछ समय पहले अगवा दो बच्चों को कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों को महानगर से कुछ समय पहले अगवा कर उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित गांव बगौट निवासी राजा राम उर्फ राजू, उसकी पत्नी बिरजा देवी उर्फ सुनीता और इनकी बेटी अंजली उर्फ पुनीता कुमारी उर्फ पूजा…
Read Moreआयुष्मान भारत योजना में प्रदेश भर में ऊना जिला पहले स्थान पर
ऊना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में ऊना जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऊना जिला में 99.1 प्रतिशत पात्र परिवारों का पंजीकरण किया है। ऊना जिले में 24 हजार 241 परविार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ले रहे हैं। इन परिवारों को चार करोड़ 70 लाख 77 हजार 286 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अक्तूबर 2020 तक 17 हजार 281 परिवार 70.66 प्रतिशत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत किए गए थे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना…
Read More