महात्मा गांधी की जगह गोडसे ने जिन्ना को मारा होता तो शायद न होता बंटवारा : संजय राउत

महात्मा गांधी की जगह गोडसे ने जिन्ना को मारा होता तो शायद न होता बंटवारा : संजय राउत

मुंबई शिवसेना सांसद संजय राउत ने भारत के विभाजन की तुलना अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति से कर दी है। पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक’ में राउत ने रविवार को कहा कि यह घटना देश की संप्रभुता तथा अस्तित्व की तबाही के दर्द की याद दिलाती है। संजय राउत ने यह भी कहा कि अगर नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी के बजाय पाकिस्तान के निर्माता जिन्ना को मारा होता तो विभाजन को शायद रोका जा सकता था और 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के…

Read More

पड़ोस की अस्थिर हालत बताती है ‘सीएए’ की जरूरत : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह

पड़ोस की अस्थिर हालत बताती है ‘सीएए’ की जरूरत :  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह

नई दिल्ली केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के चलते बने हालात को देखते हुए भारत में नागरिकता संशोधन कानून को बहुत जरूरी बताया है। पुरी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘हमारे अस्थिर पड़ोस में (अफगानिस्तान( हालिया घटनाक्रम और हिंदू व सिख समुदाय के लोग जिस तरह के कष्टकारी समय से गुजर रहे हैं, यह बताते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून बनाना कितना जरूरी है।’ उल्लेखनीय है कि सीएए में पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों (हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, सिख और ईसाई)…

Read More

दिल्ली में कोरोना की अगली लहर की आशंका कम, संक्रमण दर न्यूनतम स्तर पर

दिल्ली में कोरोना की अगली लहर की आशंका कम, संक्रमण दर न्यूनतम स्तर पर

नई दिल्ली दिल्ली के अस्पतालों में संक्रमितों के सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण का नया स्ट्रेन न मिलना राहत की बात है। इससे फिलहाल अगली लहर का खतरा कम है। नई लहर तभी आ सकती है अगर वायरस का कोई नया वैरिएंट आ जाए। लोकनायक और आईएलबीएस अस्पताल में इस माह कुछ कोरोना मरीजों के सैंपलों की जीनोम जांच की गई थी। इनमें करीब 90 फीसदी में डेल्टा स्वरूप ही मिला है। जिनकी जांच की गई है उनमें…

Read More

धर्म के बंधन में बंधो तुम, हम बांधेंगे स्नेह का बंधन, इस गंगा-जमुनी तहजीब की हर कोई दे रहा मिसाल

धर्म के बंधन में बंधो तुम, हम बांधेंगे स्नेह का बंधन, इस गंगा-जमुनी तहजीब की हर कोई दे रहा मिसाल

हरिद्वार राखी का पर्व केवल एक धागे का त्योहार नहीं। यही धागा भाई बहन के स्नेह को मजबूत करता है। भाई बहन के प्रेम के इस त्योहार पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल भी देखने को मिलती है। ऐसी मिसाल कि जो धर्म के बंधनों को तोड़कर इंसानियत के रिश्ते को मजबूत करते हैं। राखी के त्योहार के दिन यहां मुस्लिम बहन हिंदू भाई को राखी बांधती और मुस्लिम भाई हिंदू बहन से राखी बंधवाता है।  धर्मगनरी में ऐसे लोग एक-दो नहीं कई हैं। मजहब के नाम…

Read More

मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों के विभाग सवा माह में ही बदले

मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों के विभाग सवा माह में ही बदले

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों के विभागों में सवा माह के भीतर एक और बदलाव हुआ है। 8 जुलाई को आवंटित विभागों में 18 अगस्त को फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के महकमों में वृद्धि हुई है। अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के पास दस व उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ के पास 12 विभाग रहेंगे। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी ओवरआल प्रभारी होंगे। उनके पास सबसे अहम 11 विभाग रहेंगे। जिनमें विधायी कार्य, संसदीय मामले, आबकारी विभाग, सिंचाई, सामान्य प्रशासन,…

Read More

टिफिन बम : आतंकियों ने की थी सीरियल धमाकों की तैयारी, दहशत फैलाने की साजिश

टिफिन बम : आतंकियों ने की थी सीरियल धमाकों की तैयारी, दहशत फैलाने की साजिश

जालंधर पंजाब में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सूबे में दहशत फैलाने के लिए सीरियल विस्फोट की तैयारी थी और इसकी पूरी साजिश व तानाबाना बुना जा रहा था। पंजाब में माहौल खराब करने के लिए कई नामवर लोगों को भी मारने का पूरा प्लान था। इसमें आरएसएस के नेता मुख्य टारगेट हैं।  एजेंसियों ने ताजा जानकारी में आगाह किया है कि पंजाब में ड्रोन के जरिये जो आरडीएक्स व टिफिन बम भेजे गए हैं, उस खेप के हिस्से अलग-अलग स्थानों पर हो सकते हैं। लिहाजा, पुलिस व एजेंसियों ने…

Read More

भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

शिमला मौसम विभाग ने भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की पेड़ गिरने की आशंका भी जताई है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।  मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 26 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन,…

Read More

ब्रेक फेल होने के बाद चलती बस से टकराया ट्रक, दोनों हाईवे पर पलटे, 20 यात्री घायल

ब्रेक फेल होने के बाद चलती बस से टकराया ट्रक, दोनों हाईवे पर पलटे, 20 यात्री घायल

सोलन कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लगातार दूसरे दिन सेब ले जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सनवारा रेलवे ओवर ब्रिज के पास ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित ट्रक एक निजी बस से जा टकराया। टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों ही सड़क पर पलट गए।  इस कारण बस में सवार करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसा करीब करीब सवा 12…

Read More

व्यापक नुकसान : बारिश से कई जगह पेड़ गिरे, गाड़ियों को नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप

व्यापक नुकसान : बारिश से कई जगह पेड़ गिरे, गाड़ियों को नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप

शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है। भूस्खलन से जगह-जगह सड़कें बाधित हो गईं। राजधानी शिमला के कई भागों में पेड़ गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की आशंका भी जताई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन,…

Read More

सरकार तय करेगी फीस, अब नक्शे पास करने की मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे निजी प्लानर

सरकार तय करेगी फीस, अब नक्शे पास करने की मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे निजी प्लानर

शिमला हिमाचल प्रदेश में निजी प्लानर प्लॉट मालिकों से नक्शे पास करने के लिए मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे। इसके लिए सरकार फीस तय करेगी। टीसीपी विभाग में फीस स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। विभाग के पास करीब पांच सौ निजी प्लानर पंजीकृत हैं। सरकार ने इसकी भी सूची मांगी है। अभी ये वास्तुकार लोगों के भवनों के नक्शे तैयार करते हैं। टीसीपी विभाग के जूनियर इंजीनियर मौके का मुआयना करते हैं। नक्शा जमीन के अनुरूप बना होने के बाद टाउन…

Read More