छात्रवृत्ति के लिए सख्त हुए नियम, अब आधार प्रमाणीकरण जरूरी

छात्रवृत्ति के लिए सख्त हुए नियम, अब आधार प्रमाणीकरण जरूरी

शिमला छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने आवेदन के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। आवेदनों को सत्यापित करने की प्रक्रिया बदल दी गई है। अब सत्यापन करने वाले अधिकारियों का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। केंद्र, प्रदेश और अल्पसंख्यक प्रायोजित छात्रवृत्ति योजना के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in खुलने जा रहा है। आवेदन और आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल संस्थान, जिला नोडल अधिकारियों (आईएनओ, डीएनओ) की ओर से आवेदनों के सत्यापन से पहले उनके आधार आधारित जनसांख्यिकीय प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया…

Read More

मुख्यमंत्री पद से कुछ नहीं होता, कुछ कर दिखाने का होना चाहिए जुनून : अनुराग ठाकुर

मुख्यमंत्री पद से कुछ नहीं होता, कुछ कर दिखाने का होना चाहिए जुनून : अनुराग ठाकुर

शिमला केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री, मंत्री या विधायक के पद से कुछ नहीं होता है। कुछ कर दिखाने का जज्बा और जुनून होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिली जिम्मेवारी से खुश हूं। मेरी सोच है कि मिलने वाले अवसर से न्याय होना चाहिए। शुक्रवार को होटल पीटरहॉफ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना है। हिमाचल प्रदेश…

Read More

भूस्खलन से शिमला-कालका हाईवे बाधित, हमीरपुर में खड्ड के बीच फंसे चार वाहन

भूस्खलन से शिमला-कालका हाईवे बाधित, हमीरपुर में खड्ड के बीच फंसे चार वाहन

शिमला येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश से कई जगह व्यापक नुकसान हुआ है। सिरमौर में भूस्खलन से आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला-कालका नेशनल हाईवे पर धर्मपुर के पास कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। किन्नौर जिला के निगुलसेरी में बीते दिनों जिस स्थान पर पहाड़ गिरा था वहां शनिवार सुबह से दोबारा पत्थर गिरना शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। कांगड़ा में एक बस…

Read More

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा गजब का उत्साह, देशभक्ति के रंग में रंगा बारामुला

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा गजब का उत्साह, देशभक्ति के रंग में रंगा बारामुला

जम्मू कश्मीर के बारामुला में हैदरबेग सेक्टर मुख्यालय के तत्वावधान में उप्लोना राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के उप्लोना आर्मी कैंप ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह को और यादगार बनाने के लिए इस अवसर पर वयोवृद्धों और बच्चों को आमंत्रित किया गया था। सरपंच और पंच सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर और कमांडिंग ऑफिसर द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के लिए पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। सीओ…

Read More

पीडीपी नेता के घर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, धमाका न होने से टला बड़ा हादसा

पीडीपी नेता के घर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, धमाका न होने से टला बड़ा हादसा

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में रविवार को आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर ग्रेनेड फेंका। धमाका न होने से बड़ा हादसा टल गया। एक अधिकारी ने बताया कि पीडीपी के ब्लॉक अध्यक्ष फारूक अहदम राथर के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। हालांकि ब्लास्ट नहीं हुआ, इससे कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को निष्क्रिय किया। इसके साथ ही आतंकियों की तलाश में अभियान भी चलाया गया। अभी तक आतंकियों का कोई पता…

Read More

एम्स के अंदर बनेगा छोटा फायर स्टेशन, आपात स्थिति से निपटने में अब नहीं होगी दिक्कत

एम्स के अंदर बनेगा छोटा फायर स्टेशन, आपात स्थिति से निपटने में अब नहीं होगी दिक्कत

नई दिल्ली दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने एम्स के साथ मिलकर परिसर में एक फायर स्टेशन खोलने का फैसला किया है। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि हमारे लिए यह गर्व का क्षण है। आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए डीएफएस ने अस्पताल के अंदर एक छोटा फायर स्टेशन खोलने के लिए एम्स के साथ हाथ मिलाया है।  एम्स देश का पहला अस्पताल बन गया है, जिसके परिसर में एक फायर स्टेशन होगा। डीएफएस ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने में अब दिक्कत नहीं होगी। सभी बुनियादी ढांचे…

Read More

दिल्ली में रहने वाले अफगानी नागरिक अपने परिवार-दोस्तों को लेकर चिंतित

दिल्ली में रहने वाले अफगानी नागरिक अपने परिवार-दोस्तों को लेकर चिंतित

नई दिल्ली तालिबान का अफगानिस्तान पर कहर जारी है। कई प्रमुख राजधानियों में अपना झंडा लहरा चुका है। इस बीच दिल्ली के लाजपत नगर में रहने वाले अफगानिस्तान के नागरिकों का दर्द छलका है। तालिबान के काबुल में घुसते ही उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के प्रति चिंता जाहिर की है।  लाजपत नगर के एक दुकान के मालिक अहमद ने बताया कि अफगानिस्तान में हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में रह रहे अपने परिवारों की चिंता सता रही है। अल्लाह सुरक्षित रखे। वहीं…

Read More

भाजपा की तिरंगा यात्रा में फ्री में पेट्रोल लेने के लिए मची लूट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भाजपा की तिरंगा यात्रा में फ्री में पेट्रोल लेने के लिए मची लूट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में भाजपा विधायक को तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए बाइकर्स को मुफ्त में एक लीटर पेट्रोल बांटना महंगा साबित हो गया। पेट्रोल लेने के लिए मची भगदड़ से स्थिति बेकाबू हो गई। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। लाठीचार्ज और भगदड़ के चलते स्वतंत्रता दिवस पर झंडे भी जमीन पर लोगों के पैरों के नीचे आ गए। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। आसमान पर जाते दामों वाला पेट्रोल जब कार्यकर्ताओं ने जमीन पर देखा तो सब एक…

Read More

डीजीपी: आईपीएस पीके अग्रवाल संभालेंगे कमान, लेंगे मनोज यादव की जगह

डीजीपी: आईपीएस पीके अग्रवाल संभालेंगे कमान, लेंगे मनोज यादव की जगह

चंडीगढ़ हरियाणा को अपना नया पुलिस महानिदेशक मिल गया है। आईपीएस पीके अग्रवाल अब हरियाणा पुलिस के प्रमुख होंगे। वह मनोज यादव की जगह लेंगे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल हरियाणा सरकार को भेज था। पैनल तैयार करते समय वरिष्ठता को पैमाना बनाया गया था। पैनल में आईपीएस पीके अग्रवाल, रमेश चंद्र मिश्रा और मोहम्मद अकील के नाम शामिल थे। हरियाणा सरकार ने अब पीके अग्रवाल को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल दो वर्ष का…

Read More

पंजाब में हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जीवनभर का सबक सिखाएंगे : अमरिंदर सिंह

पंजाब में हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जीवनभर का सबक सिखाएंगे : अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की आक्रामकता या हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे साहसी बनने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें (पाकिस्तान को) उनके जीवनभर का सबक सिखाएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों से सीमावर्ती राज्य पंजाब की रक्षा की कसम खाई। यहां तक कि उन्होंने केंद्र के ‘काले कृषि कानूनों’ को निरस्त करने के लिए किसानों के साथ लड़ाई…

Read More