मंत्रिमंडल की बैठक आज, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें

मंत्रिमंडल की बैठक आज, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें

शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार बंदिशों को बढ़ा सकती है। खासकर जनसभाओं पर रोक लगाई जा सकती है। शादी, धार्मिक, सामाजिक और अन्य समारोहों में भी भीड़ को कम करने का निर्णय लिया जा सकता है।                      स्कूलों-कॉलेजों में एक सितंबर से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगने के आसार भी कम हैं। कोरोना के मामले…

Read More

काबुल से दोहा होते हुए भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 लोग लौटे स्वदेश

काबुल से दोहा होते हुए भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 लोग लौटे स्वदेश

नई दिल्ली अफगानिस्तान से निकाले गए भारतीयों का दूसरा जत्था आज दिल्ली पहुंच गया।  इनमें 146 भारतीय शामिल हैं। रविवार को काबुल से विमान के जरिए निकालकर दोहा के रास्ते दिल्ली लाया गया। इससे पहले रविवार को भारतीय एयरफोर्स का विमान 135 लोगों को लेकर वतन लौटा था। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से दुनिया के तमाम देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में भारत भी वहां से लोगों को लाने में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत 22 अगस्त को 392 लोगों…

Read More

पैनल ने चेताया: अक्तूबर में सबसे उच्च स्तर पर होंगे कोरोना के मामले, बच्चों पर बड़ा खतरा

पैनल ने चेताया: अक्तूबर में सबसे उच्च स्तर पर होंगे कोरोना के मामले, बच्चों पर बड़ा खतरा

दिल्ली गृह मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने तीसरी लहर की आशंका जाहिर की है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी है। इसके मुताबिक अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर होगी। साथ ही कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को बच्चों और युवाओं के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने की सलाह भी दी है। विशेषज्ञों की कमेटी का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों व युवाओं के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।  रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बच्चों के लिए मेडिकल सुविधाएं, वेंटीलेटर,…

Read More

पीएम मोदी से मिले नीतीश-तेजस्वी, बोले- जानवर की गणना होती है तो इंसानों की जातिगत जनगणना क्यों नहीं ?

पीएम मोदी से मिले नीतीश-तेजस्वी, बोले- जानवर की गणना होती है तो इंसानों की जातिगत जनगणना क्यों नहीं ?

दिल्ली जातिगत जनगणना की मांग के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य दस विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलकर बाहर आ चुके हैं। नीतीश कुमार ने बयान दिया है कि प्रधानमंत्री ने हमारी पूरी बात सुनी। सभी नेताओं ने जातिगत जनगणना के हर पहलू से प्रधानमंत्री को अवगत कराया है।  उधर, तेजस्वी यादव का कहना है कि यह राष्ट्रहित का काम है। जातिगत जनगणना ऐतिहासिक होगी। जब देश में जानवरों, पेड़-पौधों की गणना होती है तो इंसानों की क्यों नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि धर्म…

Read More

कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नए मामले, 389 लोगों ने तोड़ा दम

कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नए मामले, 389 लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 389 लोगों की मौत हो गई। वहीं 44  हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। काफी लंबे समय बाद स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं, कोरोना के नए मामले कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना की रफ्तार कम हो रही है।   देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस…

Read More

पुलिस पर आरोप: महिला को थाने में किया टार्चर, मारे डंडे, बालों से पकड़कर फर्श पर गिराया

पुलिस पर आरोप: महिला को थाने में किया टार्चर, मारे डंडे, बालों से पकड़कर फर्श पर गिराया

रायकोट के गांव सीलोआणी निवासी एक महिला ने थाना निहाल सिंह वाला पुलिस पर टार्चर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता इस समय रायकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती है, जिसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायकोट से विधायक जगतार सिंह महिला का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा देते हुए पंजाब सरकार से तुरंत आरोपी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इस मामले में थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी निर्मलजीत सिंह…

Read More

देवभूमि और वीरभूमि के बाद अब हिमाचल को बनाएंगे खेल भूमि : अनुराग

देवभूमि और वीरभूमि के बाद अब हिमाचल को बनाएंगे खेल भूमि : अनुराग

हमीरपुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में कई प्रधानमंत्री रहे, जिनके समय में जब भी टीमें खेलने जाती थीं तो उन्होंने खिलाड़ियों के साथ महज फोटो ही खिंचवाए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उनका न केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि दबाव में नहीं खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया। विजेताओं के साथ-साथ जो खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए उनके साथ भी उतना ही समय बिताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभूमि और…

Read More

हिमाचल सरकार ने दिए निर्देश, ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक

हिमाचल सरकार ने दिए निर्देश, ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक

शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते सरकार ने लोगों को भवन बनाने के लिए जमीन की खुदाई न करने के निर्देश दिए हैं। तर्क दिया है कि बरसात के मौसम में अगर जमीन की कटिंग की जाती है तो साथ लगते भवनों के लिए भी खतरा हो सकता है। बीते साल भी कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग, नगर निगमों, नगर निकायों और नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों को तुरंत रुकवा दें। टीसीपी,…

Read More

किसान सम्मान निधि, फर्जीवाड़ा हजारों लोगों को पैसे लौटाने का नोटिस

किसान सम्मान निधि, फर्जीवाड़ा हजारों लोगों को पैसे लौटाने का नोटिस

शिमला हिमाचल प्रदेश में फर्जी तरीके से किसान सम्मान निधि पाने वाले हजारों लोगों को राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने तहसीलदारों के माध्यम से रिकवरी नोटिस जारी कर किए हैं। अपात्र और टैक्स देने वाले इन किसानों को 15 दिन के  भीतर किसान सम्मान निधि की गलत तरीके से ली गई किस्तें लौटाने के आदेश जारी हुए हैं। केंद्र सरकार से इस संबंध में बार-बार निर्देश जारी होने के बाद प्रदेश सरकार का राजस्व महकमा हरकत में आया। पिछले साल दिसंबर में ही प्रदेश में ऐसे 11,388 आयकर चुकाने वाले…

Read More

वैक्सीन के बिना नहीं मिलेगा मनरेगा में रोजगार

वैक्सीन के बिना नहीं मिलेगा मनरेगा में रोजगार

भरमौर(चंबा) हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की 309 पंचायतों में अब कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना किसी को भी मनरेगा में रोजगार नहीं मिलेगा। इसको लेकर जिलाधीश ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने परिक्षेत्र में आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारी भरमौर ने सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना वैक्सीन के बिना किसी को मनरेगा में रोजगार न दिया जाए। इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन…

Read More