शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद उपचुनावों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक लेकर जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव समिति कांग्रेस हाईकमान के पास तीन-तीन नामों का पैनल…
Read MoreCategory: National News
आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया रहेगी जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती दिवाली के बाद होगी। उपचुनावों के कारण नियुक्तियां एक माह आगे सरक गई हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा विभाग पांच नवंबर तक नियुक्तियां नहीं दे सकेगा। चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा और शेष चार हजार पद आवेदन आधार पर भरे जाने हैं। शिक्षा सचिव ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के उच्च और शिक्षा निदेशालय को निर्देश बीते दिनों जारी कर दिए हैं। बीते दिनों…
Read Moreअधिसूचना जारी : रजामंदी पर बिना शर्त होंगे जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के तबादले
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अब रजामंदी पर अंतर जिला तबादले बिना शर्त हो सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सूबे के 43 हजार शिक्षकों को राहत देने वाले कैबिनेट फैसले की अधिसूचना जारी कर दी है। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन दोनों श्रेणियों के शिक्षकों के अंतर जिला तबादले के लिए सरकार ने 13 साल की शर्त घटाकर पांच साल की है। तबादलों के लिए निर्धारित तीन फीसदी कोटे को भी घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। शिक्षा सचिव की…
Read Moreकर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर को तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण पर गुरुवार को फैसला होगा। वैसे तो यह प्रक्रिया हर साल अपनाई जाती है, लेकिन उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब विभाग इस पर फैसला लेगा कि इस सूची को जारी करने के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति ली जाए या नहीं। फिलहाल विभिन्न विभागों ने नियमितीकरण के संबंध में कर्मचारियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। पांच अक्तूबर को प्रस्तावित शिक्षक सम्मान…
Read Moreमहंत नरेंद्र गिरी की मौत की जांच के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम
देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जरूरत हो तो महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सीबीआई जांच भी की जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में सरकार हर तरह की जांच को तैयार है। नरेंद्र गिरी महाराज की मृत्यु बेहद दुख का विषय मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज की मृत्यु बेहद दुख का विषय है। साथ ही इसकी जांच भी पुख्ता होना चाहिए। उनकी सरकार के स्तर से जांच…
Read Moreकैबिनेट से पुराने चेहरों का हटना तय, सिद्धू के विरोधी मंत्रियों पर गिर सकती है गाज
चंडीगढ़ सूत्रों के अनुसार सिद्धू-कैप्टन विवाद के दौरान राज्य के जिन मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला था, वह सबसे पहले निशाने पर हैं। इनमें पहला नाम ब्रह्म मोहिंदरा का है, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी सिद्धू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शपथ ग्रहण के एक घंटा पहले उनका चयन रद्द करा दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू राज्य की नई कैबिनेट के चयन के लिए दिल्ली दरबार में पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है…
Read Moreचन्नी की सरकार आते ही अफसरशाही में फेरबदल, नौ आईएएस और दो पीसीएस अफसर बदले
चंडीगढ़ पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार द्वारा कामकाज संभाले जाने के साथ ही अफसरशाही में भी फेरबदल शुरू हो गया है। मंगलवार को सरकार ने नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाए गए दो अधिकारियों तेजवीर सिंह और गुरकीरत सिंह किरपाल को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। तेजवीर सिंह को प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनवेस्टमेंट प्रमोशन लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज एंड कामर्स और प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनफारमेशन टेक्नोलॉजी का अतिरिक्त कार्यभार दिया…
Read Moreगृह मंत्री ने सहकारिता मंत्री से जाना हिमाचल की राजनीति का हाल
शिमला केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में मंत्री सुरेश भारद्वाज से हिमाचल प्रदेश की राजनीति का हाल जाना। शाह ने पूछा कि चुनावों को लेकर हिमाचल में माहौल किस तरह का है। उन्होंने प्रदेश में विपक्ष की स्थिति का भी अपडेट लिया। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा बातचीत हुई। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज बुधवार को नई दिल्ली में कुछ केंद्रीय मंत्रियों और आरएसएस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली के दौरे पर गए…
Read Moreविजिलेंस जांच पूरी, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
शिमला धारा 118 के तहत गैर कृषकों को हिमाचल प्रदेश में भूमि खरीदने की मंजूरी देने के मामले में चल रही विजिलेंस जांच पूरी हो गई है। जांच पूरी होने के साथ ही चार्जशीट दाखिल करने को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही चार्जशीट स्थानीय सत्र न्यायालय में पेश की जाएगी। सूत्रों के अनुसार जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पूर्व मुख्य सचिव व पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त पार्थ सारथी मित्रा समेत चार लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है। इनमें मित्रा के अलावा दो बिचौलियों विनोद…
Read Moreशिक्षा विभाग ने बना लिया प्लान, स्कूल खोलने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने और कक्षाएं लगाने का शिक्षा विभाग का माइक्रो प्लान तैयार है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कक्षाएं लगाई जाएंगी। एक कमरे में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता में विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। एक बेंच छोड़कर विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। प्रार्थना सभा सहित अन्य एकत्र होने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी। फेस मास्क पहनकर ही स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। हैंड सैनिटाइजर की परिसरों में व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने कहा है कि…
Read More