चंडीगढ़ चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया। नए सीएम ने पंजाब में किसानों के सभी बिजली बिल माफ करने का एलान किया। सीएम की प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें…. जिसके घर में छत नहीं थी, वो सीएम बना कांग्रेस ने एक गरीब को…
Read MoreCategory: National News
पांचवें दिन संक्रमण के मामले 30 हजार के पार, 295 लोगों की हुई मौत, इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली पिछले पांच दिनों से 30 हजार के पार आ रहे कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,256 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 295 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 43,938 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। वहीं देश में संक्रमित मरीजों की संख्या की बात करें तो यह 33,478,419 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 3,18,181 है। देश में कुल मृतकों की संख्या की…
Read Moreएनसीआर में संवारी जाएंगी सड़कें, सफर होगा आसान, बढ़़ेंगी सहूलियतें
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर को वाहनों के प्रदूषण और जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए नई रिंग रोड और दो एक्सप्रेस बनाए जाएंगे। शहरों से बेहतर कनेक्विटी के लिहाज से सड़क नेटवर्क के विस्तार को तवज्जो दी जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित सफर का मौका देने के लिए सभी एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्गों पर 2026 तक सर्विस लेन तैयार किए जाएंगे। सड़क सुरक्षा के लिहाज से दुर्घटना होने पर घायलों को तत्काल इलाज की सुविधा देने के लिए 50 किलोमीटर की दूरी पर एक ट्रॉमा सेंटर भी होगा।…
Read Moreअधिकारियों ने उद्योगपतियों के साथ की चर्चा, बैठक में नहीं आए किसान
सोनीपत (हरियाणा) सोनीपत में हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें हरियाणा सरकार के एसीएस राजीव अरोड़ा व हरियाणा डीजीपी पीके अग्रवाल ने कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने के लिए उद्योगपतियों के साथ गहन मंथन किया। बैठक में उद्योगपतियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर कुंडली बॉर्डर से एक तरफ का रास्ता खुलवाने के…
Read Moreचन्नी कांग्रेस के कप्तान: 17वें सीएम के रूप में आज लेंगे शपथ
चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में मची सियासी उठापटक के बीच पंजाब की सरदारी चरणजीत सिंह चन्नी के हाथ आई। सूबे के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में चन्नी सोमवार को शपथ लेंगे। कांग्रेस ने पहली बार दलित चेहरे पर दांव खेलकर विरोधी दलों की रणनीति की न केवल काट ढूंढ निकाली है बल्कि सूबे की दलित आबादी को साधने का काम किया है। रेस में आगे चल रहे अंबिका सोनी, सुनील जाखड़ और सुखजिंदर सिंह रंधावा को पीछे छोड़ते हुए हरीश रावत ने अचानक मुख्यमंत्री के…
Read Moreसिद्धू के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात पर सुनील जाखड़ को एतराज
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में दोबारा कलह की शुरुआत होती दिख रही है। कैप्टन के इस्तीफे और चरणजीत चन्नी के नए सीएम चुने जाने के बाद आलाकमान को उम्मीद थी कि मामला शांत हो गया है। लेकिन सोमवार को ही कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट कर विवादों को हवा दे दी। जाखड़ ने ट्वीट कर हरीश रावत के पंजाब में अगला चुनाव नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में लड़ने के बयान पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन ही…
Read Moreशहरी निकायों से पूछा, कहां-कहां नाजायज कब्जे : आयोग
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के छठे वित्तायोग ने नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों से पूछा है कि उनके नाजायज कब्जे कहां-कहां हैं। इन्हें हटाने के लिए अब तक क्या किया गया है। आय के स्रोतों से संबंधित ब्योरा भी मांगा गया है। आयोग भविष्य की योजनाएं तैयार करने के लिए इस तरक का विवरण चाहता है। आयोग इस संबंध में सरकार के योजना विभाग के साथ एक नीति तैयार कर रहा है। प्रदेश के छठे वित्तायोग ने सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को प्रारूप जारी…
Read Moreप्रदेश में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने की तैयारी
शिमला सरकार हिमाचल प्रदेश में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन ने इस बारे में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने और निगम के लगातार घाटे में जाने पर सरकार यह फैसला ले सकती है। परिवहन निगम का कोष खाली है। कर्मचारियों देने के पैसे तक नहीं हैं। कर्मचारियों की देनदारियां भी लंबित हैं। परिवहन निगम के बेड़े में 34 सौ के करीब बसें हैं। प्रदेश में करीब 2100 रूटों पर बसें चल रही हैं।…
Read Moreबीडीसी अध्यक्ष महीने में 1000 किमी का कर सकेंगे सरकारी सफर
शिमला हिमाचल प्रदेश में पंचायत समिति चेयरमैन अब मंत्रियों और विधायकों की तरह अपने क्षेत्रों में गाड़ियों में खुलकर घूम सकेंगे। सरकार ने उन्हें एक महीने में 1000 किलोमीटर तक गाड़ी में सफर करने की अनुमति दे दी है। इससे पहले यह सीमा 500 किलोमीटर थी। पंचायत समिति अध्यक्ष बार-बार यह मांग उठा रहे थे कि उन्हें भी मंत्रियों, विधायकों की तरह फील्ड में जाना होता है। एक विधायक के पास जितना क्षेत्र होता है, उतना ही एक बीडीसी अध्यक्ष के पास होता है। अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के…
Read Moreसेब कारोबार पहली बार 500 करोड़ रुपये कम हो सकता है
शिमला इस बार अच्छी फसल होने के बावजूद हिमाचल में सेब कारोबार 500 करोड़ रुपये कम हो सकता है। सेब के रेट गिरने, ओलों की मार और बेमौसमी बर्फबारी इसकी प्रमुख वजह बनी है। चालू सीजन में सेब व्यवसाय 4500 करोड़ में सिमटेगा। प्रदेश में अच्छे ग्रेड के सेब की पैदावार कम होने से सेब बागवानों का संकट बढ़ा है। ओलों की मार से सी ग्रेड के सेब की पैदावार ज्यादा होने से सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। प्रदेश में हर बार सेब कारोबार करीब 5000 करोड़ रुपये तक होता…
Read More