एडवेंचर पसंद है तो ये मौका आपके लिए ही है…

उत्तराखंड पर्यटन विभाग आपके लिए रोजगार के अवसर लेकर आया है। मसूरी में क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय की ओर से पहली बार एडवेंचर टूरिज्म फाउंडेशन कोर्स का आयोजन होने जा रहा है। पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज शुरुआती बैच में 25 छात्र और 25 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। विभाग ने प्रथम एडवेंचर टूरिज्म फाउंडेशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कैंप मसूरी के पार्क इस्टेट में 21 से 30 दिसंबर तक चलेगा। युवाओं का चयन पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगा लेकिन आवेदनकर्ता…

Read More

नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए ‘परेशानी’

15 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए परेड ग्राउंड मंगलवार को पुलिस के हवाले हो जाएगा। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद पूरा मैदान सील कर दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा सोमवार को गढ़वाल रेंज कार्यालय में डीआईजी अमित सिन्हा ने रैली की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सिन्हा ने 15 दिसंबर को परेड ग्राउंड की ओर जाने वाले विक्रमों का रूट पहले से तय करने के लिए कहा। परेड ग्राउंड के पास रैली के दिन कोई दुकान नहीं खुलेगी। पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में…

Read More

किसानों के इस ‘कमाल’ को दिल से सलाम

ड्रिप सिंचाई विधि अपनाकर बेहतर उत्पादन करने वाले उत्तराखंड के 14 किसानों को सम्मानित किया गया। राजधानी देहरादून स्थित सर्किट हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में उद्यान मंत्री अमृता रावत ने इन्हें पुरस्कृत किया। ड्रिप सिंचाई किसानों के लिए वरदान इस मौके पर उद्यान मंत्री ने ड्रिप सिंचाई के लिए सब्सिडी को बढ़ाने की घोषणा की। उद्यान मंत्री ने कहा कि पहाड़ों में जल स्रोत लगातार कम हो रहे हैं, ऐसे में ड्रिप सिंचाई किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है। पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे…

Read More

एक और महिला से जुड़े जेपी जोशी प्रकरण के तार

हरिद्वार की यह महिला प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में है और कई पार्टियों के नेताओं, वरिष्ठ अफसरों तक इसकी पहुंच है। बताया जा रहा है कि युवती के आरोप लगाने के बाद इस महिला ने जोशी और युवती में समझौता कराने की कोशिश की थी। आरोपियों को प्लाट दिलाने का वादा ब्लैकमेलिंग के आरोपियों को प्लाट दिलाने का वादा भी किया गया था। हालांकि, पुलिस अभी महिला का नाम खोलने से बच रही है। पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक सूत्रों के अनुसार, मामला मीडिया में उछला…

Read More

देवदार के पेड़ों को क्षति पहुंचाने पर 35 के चालान

लोहाघाट। घरों के आसपास देवदार के पेड़ों को सूखा कर नष्ट करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने ऐसे 35 लोगों के चालान काटे। साथ ही, उनसे अर्थदंड भी लिया गया है। वन अधिकारियों का कहना है कि पेड़ को क्षति पहुंचाने के आरोपी हर व्यक्ति पर पांच हजार से 20 हजार रुपए का अर्थदंड निर्धारित किया गया है। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि विभाग ने अभी तक 70 हजार रुपये वसूले हैं। अर्थदंड अदा नहीं करने वालों के खिलाफ…

Read More

आतंकी घुसपैठ की आशंका से जिले में रेड अलर्ट

टनकपुर/बनबसा। देहरादून में 15 दिसंबर को भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में आतंकी हमले के लिए नेपाल से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को लेकर जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया तंत्र को सीमा और सीमा पार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक केएस नागन्याल ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले मातहतों को सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए हैं। खुफिया तंत्र ने सिमी और अन्य आतंकी संगठनों के लोगों के नेपाल…

Read More

आज कलक्ट्रेट में बैठेंगे कर्मचारी

चंपावत। आठ दिन से चली आ रही कलक्ट्रेट कर्मचारियों की हड़ताल से सोमवार को लोगों को निजात मिलेगी। कर्मचारियों के हड़ताल में रहने से कलक्ट्रेट और तहसील में प्रमाण पत्र व अन्य कार्यों के लिए आ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कलक्ट्रेट और जिले की चारों तहसीलों के साथ बाराकोट उप तहसील के मिनिस्ट्रीयल कर्मी दो दिसंबर से सात दिसंबर तक कामबंद हड़ताल पर थे। शनिवार को हड़ताल का आखिरी दिन था। रविवार के अवकाश के बाद कर्मचारी इस माह पहली बार नौ दिसंबर…

Read More

थारुलैंड की भूमि पर अवैध प्लाटिंग

सितारगंज। क्षेत्र में अवैध रूप से थारुलैंड की भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है। प्रशासन को इसकी भनक लगने पर एएसडीएम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग का कार्य रुकवा दिया। एएसडीएम ने तहसीलदार को पट्टा निरस्तीकरण के आदेश भी दिए हैं। सोमवार को ग्रामीणों की शिकायत पर अपर उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह राजस्व कर्मियों के साथ हल्दुआ गांव में मंगल सिंह पुत्र हरि सिंह के पट्टे की डेढ़ बीघा जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई और पट्टाधारक को कब्जा दिलाया। इससे पूर्व एएसडीएम ने तुर्कातिसौर गांव में थारुलैंड की भूमि…

Read More

नदी और ट्यूबवेल के पानी का लिया नमूना

काशीपुर। फैक्ट्रियों के प्रदूषित पानी से नदी, नालों और ट्यूबवेलों का पानी प्रदूषित हो रहा है। इससे खेत में खड़ी फसलें खराब हो रही हैं। वहीं इसे पीने से पशु बीमार हो रहे हैं। इस पानी के संपर्क में आने से लोगों को चर्म रोग हो रहा है। किसानों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने शिकायतकर्ताओं के साथ बहला नदी तथा ट्यूबवेलों से निकलते पीले पानी का नमूना लिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतनाम सिंह चीमा ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी…

Read More

पांच तोला सोना और 10 हजार नगद उड़ाए

अल्मोड़ा। चोरों ने धौलादेवी ब्लाक के चामी गांव में शनिवार शाम एक घर के ताले तोड़कर 1.81 लाख रुपए मूल्य के पांच तोले सोने के जेवरात और 10 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। चोरी के दौरान परिवार वाले पड़ोस में विवाह समारोह में गए थे। परिवार ने रविवार को राजस्व उप निरीक्षक पनुवानौला के यहां चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। चामी गांव में शनिवार को विवाह समारोह था। गांव निवासी गोधन सिंह पुत्र मनोहर सिंह बारात में गए थे। जबकि उनके पिता मनोहर सिंह इन दिनों दुगालखोला (अल्मोड़ा)…

Read More