एक और महिला से जुड़े जेपी जोशी प्रकरण के तार

हरिद्वार की यह महिला प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में है और कई पार्टियों के नेताओं, वरिष्ठ अफसरों तक इसकी पहुंच है। बताया जा रहा है कि युवती के आरोप लगाने के बाद इस महिला ने जोशी और युवती में समझौता कराने की कोशिश की थी।

आरोपियों को प्लाट दिलाने का वादा
ब्लैकमेलिंग के आरोपियों को प्लाट दिलाने का वादा भी किया गया था। हालांकि, पुलिस अभी महिला का नाम खोलने से बच रही है।

पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक

सूत्रों के अनुसार, मामला मीडिया में उछला तो महिला सक्रिय हो गई। उसने जोशी को भरोसा दिलाया कि वह मामला सुलझा लेगी। बताया जा रहा है कि उसने युवती और इलेक्ट्रॉनिक चैनल के प्रतिनिधि बताए जा रहे युवकों से भी फोन पर बात की।

महिला ने इन युवकों को देहरादून या रुड़की में प्लाट दिलाने का वादा किया था। पुलिस इनमें से एक आरोपी को दबोच चुकी है।

महिला के मोबाइल के रिकॉर्ड खंगाले
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने महिला के मोबाइल के रिकॉर्ड खंगाले हैं, जिसमें नेताओं, नौकरशाहों और प्रॉपर्टी डीलरों की लंबी लिस्ट है। यह लिस्ट पुलिस को सौंप दी गई है। इनके जरिये पुलिस महिला की संलिप्तता की जांच आगे बढ़ा रही है।

Related posts