देवदार के पेड़ों को क्षति पहुंचाने पर 35 के चालान

लोहाघाट। घरों के आसपास देवदार के पेड़ों को सूखा कर नष्ट करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने ऐसे 35 लोगों के चालान काटे। साथ ही, उनसे अर्थदंड भी लिया गया है।
वन अधिकारियों का कहना है कि पेड़ को क्षति पहुंचाने के आरोपी हर व्यक्ति पर पांच हजार से 20 हजार रुपए का अर्थदंड निर्धारित किया गया है। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि विभाग ने अभी तक 70 हजार रुपये वसूले हैं। अर्थदंड अदा नहीं करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। साथ ही, प्रेमनगर पाटन में सड़क अतिक्रमण करने वालों को भी लोनिवि ने नोटिस भेजे हैं। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर उन्हें विभाग ध्वस्त करेगा। अतिक्रमण ध्वस्त करने पर होने वाला खर्च भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।

Related posts