जल्द चंपावत आएंगे मुख्यमंत्री बहुगुणा

टनकपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. मोहन राम आर्य ने देहरादून में हुई बैठक में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अनीस अहमद के समक्ष जिले की विभिन्न समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान कराने के साथ ही जल्द जिले के दौरे पर आने का आश्वासन दिया है। देहरादून से लौटे जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाराकोट उप तहसील का तहसील का दर्जा देने और जिला योजना मद में पर्याप्त धन मुहैया कराने का भरोसा दिया है। उन्होेंने बताया कि जिला कमेटी…

Read More

कैंसर पीड़ित नवीन को मदद की दरकार

टनकपुर। कैंसर रोग से पीड़ित 108 सेवा के संविदा कर्मचारी नवीन चंद्र (32) को उपचार की दरकार है। माली हालत ठीक नहीं होने से उसका परिवार नवीन के उपचार के लिए दर-दर भटक रहा है। फिलहाल परिजन लखनऊ के एक अस्पताल में उसका जैसे-तैसे उपचार करा रहे हैं। उसकी मदद के लिए जागरूक नागरिकों ने धन संग्रह करना शुरू कर दिया है। शहर के वार्ड संख्या पांच का रहने वाला नवीन चंद्र 108 सेवा में संविदा कर्मी के तौर पर तैनात था। कुछ दिन पूर्व अचानक उसके मुंह में घाव…

Read More

बीएसएनएल की मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा ठप

चंपावत/टनकपुर। भारत संचार निगम की मोबाइल तथा ब्राडबैंड सेवा ठप होने से रविवार को पूरे दिन उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल की मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा शनिवार को रात नौ बजे से ठप हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद एक बजे से करीब तीन घंटे तक सेवा सामान्य रही लेकिन उसके बाद फिर से इसमें व्यवधान आ गया। मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। ब्राडबैंड सेवा ठप होने से इंटरनेट सेवाओं ने भी काम बंद कर दिया। बीएसएनएल की…

Read More

चंपावत में 15 से होगा गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव

चंपावत। ऐतिहासिक नगरी चंपावत में पहली बार आयोजित हो रहे गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 15 से 17 जून तक चलने वाले महोत्सव के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। आयोजन स्थल पर सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए बाहरी जिलों तथा नगरों से प्रतिष्ठित टीमों को बुलाया जाएगा। नगरपालिका के तत्वावधान में आयोजित हो रहे गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को यहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में…

Read More

सितंबर में हो जाएंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

चंपावत/लोहाघाट। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हरहाल में सितंबर में संपन्न हो जाएंगे क्योंकि वर्तमान पंचायतों का कार्यकाल 20 सितंबर को पूरा हो रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निकाय चुनाव की तरह लेटलतीफी नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त हरीश चंद्र जोशी ने रविवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित शेष काम जल्दी से पूरे किए जाएं और रिटर्निंग आफीसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग आफीसर को गहन प्रशिक्षण दिया जाए। इनकी सूची आयोग को उपलब्ध…

Read More

व्यापारियों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला

रुद्रपुर। व्यापारियों ने विद्युत विभाग का पुतला फूंका। रविवार को देवभूमि व्यापार मंडल के आह्वान पर विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने भगत सिंह चौक पर विद्युत विभाग का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत अव्यवस्था के खिलाफ डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। लेकिन विभागीय कर्मियों ने व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज करा दिए। उन्होंने दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। साथ ही व्यापारियों की गिरफ्तारी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर,…

Read More

ऐसे तो विलुप्त हो जाएगी यूनानी चिकित्सा पैथी : डा.चौधरी

काशीपुर। उत्तरांचल यूनानी मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में सरकार द्वारा यूनानी चिकित्सा पैथी की उपेक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वहीं संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा.युनूस चौधरी ने कहा कि उपेक्षा का यही आलम रहा को उत्तराखंड में यूनानी चिकित्सा पैथी विलुप्त हो जाएगी। रविवार को उत्तरांचल यूनानी मेडिकल एसोसिएशन की बैठक संगठन के प्रदेश कार्यालय स्टेडियम रोड विजय नगर में डा.फसीउद्दीन के आवास पर हुई। बैठक में सरकार से यूनानी मेडिकल कालेज खोलने, आयुर्वेदिक के साथ ही यूनानी शब्द का प्रयोग करने की मांग की गई। सरकार द्वारा यूनानी…

Read More

सुगम-दुर्गम की सूची में मनमाने ढंग से फेरबदल का आरोप

खटीमा। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुमोदित सुगम-दुर्गम की सूची में उच्चाधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से फेरबदल करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। उनका आरोप है कि बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन से पूर्व शिक्षकों को गुमराह किया गया है जिसका वह वक्त आने पर जवाब देंगे। जीआईसी में भगवान सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में शाखा अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है साथ ही बिना विकल्प लिए अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जा…

Read More

भूमिधरी मामले में केएमवीएन अध्यक्ष का घिराव

शक्तिफार्म। आधा-अधूरा भूमिधरी अधिकार मिलने से क्षुब्ध जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने केएमवीएन अध्यक्ष किरन मंडल का घिराव कर रोष जताया। आरोप लगाया कि भूमिधरी के नाम पर यहां के लोगों को गुमराह किया गया है। मंडल ने फोन पर सीएम बहुगुणा से वार्ता करने के बाद लोगों को समस्या के निदान का आश्वासन दिया। बंगाली कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्रनाथ सरकार के नेतृत्व में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और काश्तकारों ने केएमवीएन अध्यक्ष मंडल का घिराव कर आरोप लगाया कि शक्तिफार्म के पट्टाधारकों को दिए गए भूमिधरी अधिकार छलावा…

Read More

हवाई फायर कर खनन माफियाओं को खदेड़ा

बाजपुर। गांव महौली जंगल में बौर नदी से अवैध खनन की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। माफियाओं के तेवर देखकर वन कर्मियों ने हवाई फायर कर खनन माफियाओं को खदेड़ दिया। इससे अफरातफरी मच गई। चालक ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर इधर-उधर भागने में सफल हो गए। बाजपुर क्षेत्र के गांव महौली जंगल में बौर नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर बरहैनी वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर चंद राम आर्य, वन दरोगा हर्ष सिंह, वन रक्षक मुंशी प्रजापति, मोहन चंद…

Read More