नगर निगम को नहीं दिखता शहर में कोई आवारा जानवर

हल्द्वानी। शहर की सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में घूमने वाले आवारा जानवरों और सुअरों की धरपकड़ के लिए नगर निगम ने आंखें फेर ली हैं। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक पिछले सात सालों में शहर की सड़कों पर कोई भी आवारा जानवर घूमता नहीं दिखा है। नगर निगम के इस दावे ने शहर के प्रति उसकी संवेदनशीलता एवं लापरवाही की पोल खोल दी है। शहर की सड़कों, पार्कों और गली मोहल्लों में आवारा जानवरों का आतंक है। बाजार से लेकर मुख्य मार्गों पर आवारा जानवर सड़कों पर लेटें रहते हैं।…

Read More

लावारिस हैं समाज कल्याण के स्कूल

हल्द्वानी। राज्य सरकार समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश भर में एनजीओ संचालित स्कूलों पर लाखों रुपया खर्च कर रही है लेकिन सरकार ने एनजीओ के स्कूलों में अच्छा मैनेजमेंट देने और इनका निरीक्षण, पर्यवेक्षण करने के लिए आज तक कोई नीति नहीं बना सकी है। नीति न होने से एनजीओ स्कूल लावारिस हो गए हैं। सालभर में एक बार वेतन मिलने से टीचर भी पढ़ाने में रुचि नहीं लेते हैं। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि इन स्कूलों की असलियत न समाज कल्याण और न सरकार को…

Read More

कार्तिक बने मिस्टर उत्तराखंड

देहरादून। सिनमिट कम्यूनिकेशन की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड 2013 में कार्तिक तरानी को मिस्टर उत्तराखंड घोषित किया गया। आठ जजों ने मिलकर 21 में से शीर्ष 3 विजेताओं की घोषणा की। इसके अलावा वरुण गांधी को मिस्टर उत्तराखंड 2013 प्रथम रनरअप और अर्चित गोयल को मि. उत्तराखंड 2013 द्वितीय रनरअप घोषित किया गया। फिनाले में इससे पहले आदित्य सबरवाल और मयंक मिनोचा को मिस्टर फोटोजेनिक, सिद्धांत चमोली और वरुण गांधी को मिस्टर फिजीक, राज गौरव गैरोला और मोहित भट्ट को मिस्टर फ्रेश फेस, सिद्धार्थ गुप्ता और हिमांशु थापा मिस्टर…

Read More

गांवों में अधिक हो रहा कोख में कत्ल

देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों का कोख में कत्ल अधिक हो रहा है। इस बात की गवाही जनगणना 2011 के आंकड़े दे रहे हैं। वर्ष 2001 की जनगणना से अब तक दस साल का अरसा गुजरा है। इस दौरान शून्य से छह साल तक की बेटियों की संख्या शहर की तुलना में गांवों में अधिक गिरी है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए पीएनडीटी एक्ट ग्रामीण अंचलों में कितना प्रभावी है, इसकी एक बानगी, इन आंकड़ों से देखिए। शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के आंकड़े बताते हैं कि…

Read More

पुनर्वास निदेशक ने सुनी समस्या

नई टिहरी। पुनर्वास निदेशक डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने बांध प्रभावित गांव रौलाकोट का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि भवनों का प्रतिकर एक सप्ताह में किया जाएगा। अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए 15 दिन में उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा। टिहरी बांध की झील से प्रभावित प्रतापनगर के रौलकोट के 110 परिवारों का विस्थापन और 67 परिवारों के भवन प्रतिकर के प्रकरण लंबित है। रविवार को पुनर्वास निदेशक डा. सिन्हा ने रौलाकोट गांव पहुंच कर झील से हो रहे भूधंसाव, आवगमन में बोट की…

Read More

मांगों पर अमल न होने पर नागरिक मंच ने जताया आक्रोश

नई टिहरी। नागरिक मंच की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भरत सिंह भंडारी अध्यक्ष और चंडी प्रसाद डबराल मंत्री चुने गए। जलकर और सीवर टैक्स समाप्त करने का शासनादेश जारी न होने मंच के सदस्यों ने रोष जताया। कहा कि सरकार ने इस सबंध में जल्द निर्णय नहीं लिया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। बौराड़ी सामुदायिक मिलन केंद्र में हुई बैठक में नगर क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मंच की 17 सूत्री मांगों पर सहमति…

Read More

पेज दो की प्रस्तावित लीड

पानी के लिए त्राहि-त्राहि की स्थिति है। लोगों को पानी पिलाने के लिए जिम्मेदार महकमों की पूर्व तैयारी दिख नहीं रही है। स्थिति यह है कि जौनपुर प्रखंड के पचास गांवों को पेयजल मुहैया कराने वाली महत्वाकांक्षी लातूर पंपिग योजना की निर्माणदायी संस्था फरार हो गई, तो गोपेश्वर की अमृत गंगा का निर्माण भी अधर में है। इसका निर्माण करने वाले ठेकेदार ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। अब जल निगम इन योजनाओं को पूरा करने के लिए नए ठेकेदारों की तलाश में है। शासन स्तर पर भी पानी…

Read More

नंदा राजजात का दिनपट्टा जारी

घाट/गोपेश्वर। सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्री नंदाराज राज यात्रा का दिनपट्टा जारी हो गया है। 30 अगस्त को सिद्धपीठ कुरुड़ राजजात यात्रा का शुभारंभ होगा। रविवार को सिद्धपीठ कुरुड़ में गौड़ ब्राह्मण, 14 सयानों और नंदा राजजात यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने यात्रा का दिनपट्टा जारी किया। दिनपट्टा के तहत 30 अगस्त को बधाण की मां नंदा की डोली का पहला पड़ाव सिद्धपीठ कुरुड़ में होगा। इसके बाद चरबंग गांव, उस्तोली, भेंटी, डुंगरी, स्यूंना, चैपड़ों, नंदकेशरी, फल्दियागांव, ल्वाणी गढ़ीगाड़, लोहाजंग वाण, गैरोली पातल, पातर नचौणियां, शिला…

Read More

यहां मुख्यमंत्री के आदेश भी मायने नहीं रखते …

कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा से जुड़े कस्बों में बिजली कटौती नहीं किए जाने के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के आदेश के बावजूद यहां जब देखो विद्युत सप्लाई ठप हो रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के दो दिन तो बिजली व्यवस्था ठीक रही लेकिन तीसरे दिन से फिर वही पुराना ढर्रा शुरू हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित कर्णप्रयाग श्रीबदरीनाथ धाम और हेमकुंड यात्रा का मुख्य पड़ाव है। इन स्थानों पर आने वाले यात्रियों को रात्रि विश्राम में बिजली की आंखमिचौनी से मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। इसका असर स्थानीय व्यवसायियों पर भी…

Read More

भवनों का प्लान पास कराना अनिवार्य

चंपावत। नगरपालिका परिषद ने नगर क्षेत्र में नए भवनों के निर्माण के लिए भवन प्लान पास करना अनिवार्य कर दिया है। पहले नगर पंचायत के समय में भी यह व्यवस्था लागू थी, लेकिन उस पर ज्यादा सख्ती से अमल नहीं हो पा रहा था। अब पालिका ने भवन प्लान की व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने के लिए बाकायदा संबंधित एजेंसियों से टेंडर भी आमंत्रित कर लिए हैं। 1997 में जिला मुख्यालय बनने के बाद से चंपावत नगर में भवनों के निर्माण में बेतहाशा तेजी आई है। अब हर…

Read More