गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा से रोजगार छिनने की आशंका से परेशान मजदूर, घोड़ा-खच्चर मालिक और व्यापारी लामबंद होने लगे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में विभिन्न संगठनों ने एक संयुक्त बैठक सात और आठ जून को गौरीकुंड और 10 जून को गुप्तकाशी में बुलाई है। जन सहभागिता के लिए पर्चे वितरित किए जा रहे हैं, जिसमें इको सेंसिटिव जोन और केदारनाथ विकास प्राधिकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं। रोजगार बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, काशी जन सेवा और सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष पीएन पांडेय, केदारनाथ तीर्थयात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष अवतार…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पुलिस कर्मियों और युवकों में मारपीट
गरुड़। व्यस्तम गरुड़ बाजार में ट्रैफिक कंट्रोल के दौरान दो युवकों और पुलिस कर्मियों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस और युवकों को लड़ते देख कर घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिससे यातायात व्यवस्था कुछ देर तक प्रभावित रही। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस उनकी तलाश में है। थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार पुलिस कांस्टेबल तारा सिंह और रमेश सिंह जीना रविवार को गरुड़ बाजार में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। ट्रैफिक नियंत्रण करने के दौरान किसन सिंह बोरा पुत्र…
Read Moreमानदेय की राशि न बढ़ने से गुस्से में यूनियन
बागेश्वर। आल इंडिया सेंट्रल काउंसलिंग आफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) से संबद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के ब्लाक सम्मेलन में राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरी गई। वक्ताओं ने कहा कि मानदेय की राशि दोगुना करने की घोषणा पर आज तक पूरी नहीं हुई है। ब्लाक इकाई के लिए लीला आर्या को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। तहसील परिसर में यूनियन के प्रदेश महामंत्री कैलाश पांडे ने कहा कि महिला कामगारों के श्रम का शोषण हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार आंगनबाड़ी वर्करों से हर तरह के कार्य ले रही है। उसके…
Read Moreप्रभावितों को निशुल्क मिले एक प्रतिशत बिजली
श्रीनगर। अलकनंदा जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों और कीर्तिनगर के जनप्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित कर परियोजना प्रभावितों और प्रभावित क्षेत्रों को कुल बिजली उत्पादन से एक प्रतिशत बिजली निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग उठाई। बैठक में कुल 25 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला की अध्यक्षता में परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना सेे उत्पादित बिजली का एक प्रतिशत प्रभावित क्षेत्र, कीर्तिनगर विकास खंड और खिर्सू विकास खंड…
Read More420 अभ्यर्थियों ने दी पंतनगर विवि की प्रवेश परीक्षा
श्रीनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि पंतनगर की स्नातक में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में गढ़वाल के कुल 420 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जीजीआईसी श्रीनगर में पंतनगर कृषि विवि के बीएससी कृषि और गृहविज्ञान विषय सहित विभिन्न विषयों के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापिका सुमनलता पंवार ने बताया कि परीक्षा केंद्र में 448 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 420 ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे की पाली में पंत विवि से आए पर्यवेक्षक डा.…
Read Moreक्षेत्र पंचायत और जिला सीटों का होगा परिसीमन
पिथौरागढ़। नई नगर पंचायतों के गठन वाले इलाकों और ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन वाले इलाकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की सीटों का परिसीमन किया जाएगा। सचिव उत्तराखंड शासन कुणाल शर्मा के हवाले से कहा गया है कि परिसीमन उन्हीं इलाकों में होगा जहां नगर पंचायत गठन अथवा ग्राम पंचायत के पुनर्गठन के कारण क्षेत्र पंचायत अथवा जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र प्रभावित हुआ हो। बताया गया कि 25 हजार तक जनसंख्या वाले विकासखंडों में क्षेत्र पंचायत की 20 सीटें होंगी। उससे अधिक जनसंख्या…
Read Moreआपदा से बचाव को कमर कसें विभाग : डीएम
पिथौरागढ़। आपदा के नजरिए से पिथौरागढ़ जिले में 130 स्थान संवेदनशील हैं। इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर टिकाया जाएगा। आपदा से बचाव को लेकर प्रशासन ने विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय पर जोर दिया है। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने आपदा से बचाव के लिए तैयार कार्यनीति के ईमानदारी से क्रियांवयन के निर्देश दिए। कहा कि आपदा में जन और धन के बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।…
Read Moreडीआईजी रेंज हटाना अदूरदर्शी कदम : जोशी
पिथौरागढ़। पर्वतीय क्षेत्रों से पुलिस के रेंज को हटाने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इस निर्णय को सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिहाज से अदूरदर्शी कदम बताया है। कहा कि पार्टी हर स्तर पर इसका प्रतिरोध करेगी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तंत्र को सशक्त करने के लिए पौड़ी और पिथौरागढ़ रेंज (डीआईजी क्षेत्र) का गठन किया था। पिथौरागढ़ सीमा से लगा इलाका है। पुलिस का परिक्षेत्र खुलने से सरहद…
Read Moreकानून से बड़ी नेतागिरी
रामनगर। नेतागिरी की आदत रही है लॉ एंड आर्डर को ताक पर रखने या फिर खुद को कानून से बढ़कर समझने की। यह परंपरा दशकों से सियासत और सियासतदां के साथ ऐसी रमी की देश के शीर्ष से लेकर छात्र जीवन तक इसने पकड़ बनाई। नतीजा सामने है। खुद को कानून से ऊपर मान बैठे एक पूर्व छात्र नेता ने बीच सड़क से उसकी बाइक हटाने वाले पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ते हुए उसे रसूख और सत्ता की धौंस दिखाई। बीच बाजार में पुलिस के सिपाही का ऐसी मजाक बना कि…
Read Moreडीबीटी शुरू करने में हांफा सरकारी तंत्र
हल्द्वानी। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) स्कीम प्रदेश में शुरू हुई नहीं कि अभी से सरकारी तंत्र हांफने लगा है। डीबीटी से तीन जिलों के लाभार्थियों को भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए उड़ीसा से जो साफ्टवेयर मंगाया गया है, उसे आपरेट करने में राज्य सरकार के नुमाइंदे अनफिट हो रहे हैं। राज्य के नौकरशाहों से तो समाज कल्याण का एनआईसी साफ्टवेयर ही ठीक से आपरेट नहीं हो रहा है, ऐसे में उड़ीसा का हाईटेक साफ्टवेयर आपरेट करना तो दूर की बात है। प्रदेश…
Read More