नौगांव(उत्तरकाशी)। राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान देहरादून एवं विजय पब्लिक दृष्टि बाधितार्थ आवासीय विद्यालय तुनाल्का की ओर से विकलांगजनों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकलांगजनों को उनके उपयोग में आने वाले उपकरणों की जानकारी दी गई। जिनकी सहायता से वे सामान्य व्यक्तियों के साथ समूह में कार्य कर मनरेगा योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान देहरादून के पुनर्वास अधिकारी जगदीश लखेड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकलांगजनों के भीतर छिपे कौशल का विकास करना है। विकलांगजन अपनी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बेरोजगार हजारों में पर भत्ता सिर्फ 370 को
अल्मोड़ा। राज्य सरकार की बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना काफी सुस्त गति से चल रही है। अल्मोड़ा जिले में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत 63981 बेरोजगारों में से अब तक मात्र 370 युवाओं को ही बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने की घोषणा की थी। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद योजना पर अमल शुरू हुआ। शासन ने राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर 2012 से रोजगार सह कौशल विकास भत्ता देने की योजना…
Read Moreजिम्मेदार लोगों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद में पिछली बोर्ड के कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में शीघ्र एफआईआर दर्ज होगी। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में शासन का आदेश जिला मुख्यालय पहुंच चुका है। एफआईआर किन-किन के खिलाफ होगी इस बारे में प्रशासन ने फिलहाल निर्णय नहीं लिया है। प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पालिका परिषद में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर 2010 में कई सभासद धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद शासन ने मामले की जांच जिलाधिकारी को सौंपी थी। जानकारी के मुताबिक…
Read Moreअल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर चिंता जताई है। वाहिनी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस की कुनीतियों के चलते ही पहाड़ के गांवों से तेजी से पलायन हो रहा है। सरकारों की गलत नीतियों के कारण पहाड़ की प्राकृतिक संपदा की लूट मची है।
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। महासंघ ने इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासन स्तर पर विद्यालयों की श्रेणी निर्धारण में अनियमितताओं के चलते एक ही स्थान पर स्थित विद्यालयों को अलग-अलग श्रेणी में वर्गीकृत कर दिया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा पूर्व में विद्यालय स्तर पर प्रपत्र भरवाकर श्रेणी निर्धारण किया गया लेकिन वर्तमान…
Read Moreकुनीतियों के कारण पहाड़ से बढ़ रहा पलायन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर चिंता जताई है। वाहिनी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस की कुनीतियों के चलते ही पहाड़ के गांवों से तेजी से पलायन हो रहा है। सरकारों की गलत नीतियों के कारण पहाड़ की प्राकृतिक संपदा की लूट मची है। उलोवा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट ने यहां जारी बयान में कहा कि पृथक राज्य निर्माण के लिए उत्तराखंड के दस पर्वतीय जिलों के निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राज्य गठन के तेरह वर्षों…
Read Moreगुरुकुल के पूर्व अधिष्ठाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। गुरुकुल महाविद्यालय सभा की बेशकीमती जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुर्द-बुर्द करने के आरोपी गुरुकुल महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता समेत दो लोगों के खिलाफ कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पूर्व अधिष्ठाता पर प्रेम नगर आश्रम तिराहे के पास गुरुकुल की जमीन को खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। कनखल पुलिस ने बताया कि गुरुकुल महाविद्यालय सभा ज्वालापुर के वर्तमान मुख्य अधिष्ठाता छेत्रपाल सिंह चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पूर्व…
Read Moreबैंक खाते से रकम उड़ाई, एक गिरफ्तार
रुड़की। महिला के खाते से धोखाधड़ी कर 32 हजार रुपये की नकदी निकालने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह पहले महिला का पड़ोसी रह चुका है। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला नजमा का गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के बैंक में बचत खाता है। आरोप है कि तीन जनवरी को महिला के बैंक खाते से 32 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी गई थी। इस मामले में महिला के पड़ोस में ही रहने वाले गुजरात निवासी सरफराज का नाम सामने आया था। जांच में…
Read Moreडीएम, श्रम आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश
लक्सर। टायर फैक्ट्री में पांच सौ बेरोजगारों को नौकरी न दिए जाने का मामला उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंच गया। प्राधिकरण ने श्रम आयुक्त और डीएम को मामले में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष राकेश रस्तोगी ने पिछले दिनों डीएम और श्रम आयुक्त को पत्र भेजकर बताया था कि लक्सर स्थित टायर फैक्ट्री प्रबंधन ने करीब तीन वर्ष पूर्व शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर क्षेत्र के पांच सौ बेरोजगारों को फैक्ट्री में रोजगार देने के लिए नियुक्ति पत्र जारी…
Read Moreमहिला से छेड़खानी, शांतिभंग के आरोप में धरा
बहादराबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड पार्क में एक महिला के साथ छेड़खानी करने पर बवाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आठ युवकों को हल्की धाराओं शांतिभंग के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रविवार को क्रिस्टल वर्ल्ड पार्क में काफी भीड़ थी। पुरानी मंडी, कुतुबशेर सहारनपुर निवासी आठ युवक भी पार्क में घूमने आए थे। इसी दौरान पूल में नहा रही एक महिला के साथ युवकों ने छेड़खानी कर दी। इस पर पार्क में बवाल खड़ा हो गया। महिला के परिजनों…
Read Moreपिछड़ा क्षेत्र घोषित करें सरकार
उत्तरकाशी। जिले के वंचित क्षेत्रों को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने सरकार से बेरोजगार युवक-युवतियों के हित में जल्द ही एक सूत्री मांग का निदान करने की मांग की है। कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे समिति के लोगों ने सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने वंचित क्षेत्रों को पिछड़ा क्षेत्र में शामिल करने की घोषणा की थी, लेकिन लगता है सीएम अपनी घोषणा को भूल चुके हैं, जिसका खामियाजा बेरोजगारों…
Read More