टनकपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याओं के समाधान को आवाज उठानी शुरू कर दी हैं। सूखीढांग क्षेत्र का भ्रमण कर लौटी कार्यकर्ताओं की टीम ने सोमवार को उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपकर पोथ न्याय पंचायत क्षेत्र के गांवों में हुए विद्युतीकरण को जल्द सुचारु करने की मांग उठाई। पार्टी के जिला महामंत्री दीप चंद्र पाठक की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे तथा उप जिलाधिकारी को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने कहा कि दुर्गम गांवों की समस्याओं की ओर शासन-प्रशासन मुंह फेरे है।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पुलिस रेंज समाप्त करने से भाजपा नाराज
चंपावत। पुलिस का पिथौरागढ़ रेंज समाप्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनैतिक पूर्वाग्रहों के कारण राज्य की सुरक्षा के साथ ही खिलवाड़ करने में लगी है। सरकार ने दो वर्ष पूर्व स्थापित किया गया पुलिस का पिथौरागढ़ रेंज समाप्त कर दिया है। इस रेंज के अधीन चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले रखे गए थे। इस रेंज में पुलिस उपमहानिरीक्षक की तैनाती की गई थी। उनके साथ अन्य स्टाफ भी रहता था। भाजपा के जिला महामंत्री…
Read Moreपंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें
रुद्रपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त हरीश चंद्र जोशी ने अधिकारियों से सितंबर माह में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र व्यक्ति निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से छूट न जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्वाचन आयुक्त जोशी सोमवार को पंतनगर एनेक्सी में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से जुडे़ अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय निर्वाचन प्रणाली एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है और मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार…
Read Moreपानी की किल्लत से भड़के व्यापारियों ने किया घिराव
काशीपुर। जल संस्थान नागरिकों को शुद्ध एवं पर्याप्त पानी की सप्लाई करने में विफल हो गया है। इससे भड़के व्यापारियों ने जल संस्थान के सहायक अभियंता का उनके कार्यालय में घिराव किया। व्यापारियों ने कई मुहल्लों में महीनों से पानी नहीं आने व र्कई स्थानों में पानी में बदबू व कीड़े आने की शिकायत की। व्यापारियों ने शनिवार तक पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कार्यालय में ताला ठोकने की चेतावनी दी। देवभूमि व्यापार मंडल के सदस्यों ने नगराध्यक्ष आशीष अरोरा के नेतृत्व में संस्थान कार्यालय में सहायक अभियंता…
Read Moreनगर निगम में ठेका प्रथा के विरोध में धरना
काशीपुर। नगर निगम में ठेका पर सफाई कर्मचारी रखने के विरोध में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने धरना देकर ठेका प्रथा समाप्त करने और स्थायी एवं संविदा पर नियुक्त देने की मांग की। युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में ठेके पर काम करने वाले सर्फाई कर्मी निगम गेट के पास धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने मुख्य नगर अधिकारी के नाम निगम कार्यालय में ज्ञापन देकर कहा कि बीते दिनों वाल्मीकि पंचायत में तय किया गया कि जब तक नगर निगम बेरोजगार युवकों को संविदा पर नियुक्ति नहीं…
Read Moreयुवक की गिरफ्तारी पर भाजपाइयों का हंगामा
रुद्रपुर। डीजीएम कार्यालय में विद्युत कर्मचारियों से अभद्रता के आरोपी एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। साथ ही पुलिस पर दबाव में आकर निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोतवाली में गिरफ्तारी की चेतावनी दी। 17 मई को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने विद्युत अव्यवस्था के खिलाफ डीजीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था। आरोप था कि इस दौरान व्यापारियों ने डीजीएम कार्यालय में अधिकारियों के न मिलने पर मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता…
Read Moreप्रदेश स्तर पर चलाएंगे आंदोलन
रुद्रपुर। नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों का धरना जारी रहा। कर्मियों ने नामजदों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन को प्रदेश स्तर पर चलाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल विद्युत आपूर्ति में व्यवधान किए जाने का दुष्प्रचार कर रहा है। जबकि विद्युत सप्लाई जारी है। उन्होंने कहा कि 16 दिन बीतने के बाद भी नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी में पुलिस तथा जिला प्रशासन उदासीन रवैया अपनाए हैं। उन्होंने दोषियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। इस दौरान कर्मियों ने शीघ्र…
Read Moreपुलिस बताएगी बच्चों अपरिचितों के झांसे में मत आना
उत्तरकाशी। मानव तस्करी रोकना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस अब अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत गांव और स्कूलों में जाकर बच्चों को अपरिचितों के झांसे में न आने के लिए जागरूक किया जाएगा। सोमवार को पुलिस लाइन में शुरू हुई दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों को मानव तस्करी रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। मास्ट्रर ट्रेनर एसआई हीरामणि पोखरियाल व मनवर सिंह नेगी ने पुलिस…
Read Moreसंघर्ष समिति को पालिकाध्यक्ष का समर्थन
उत्तरकाशी। जिले के वंचित क्षेत्रों को पिछड़ा क्षेत्र घोषित की मांग को लेकर धरने पर बैठे सर्वदलीय संघर्ष समिति को पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने भी समर्थन दिया। उन्होंने मांग को न्यायोचित ठहरा सरकार से निदान की मांग की है। सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना कलक्ट्रेट में सोमवार को भी 28 वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा और कांग्रेस नेत्री प्रभावती गौड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। प्रभावती गौड़ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करने का भी आश्वासन दिया। धरने पर…
Read Moreसड़क के लिए भूख हड़ताल करेंगे ग्रामीण
उत्तरकाशी। पुजारगांव भंडारस्यूं के लिए पांच वर्षों में ढाई किमी सड़क न बन पाने से ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने लोनिवि अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर शीघ्र सड़क तैयार न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। सड़क की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2008 में स्यालना मोटर मार्ग से पुजारगांव भंडारस्यूं के लिए ढाई किमी सड़क स्वीकृत हुई थी। शुरूआती आधा किमी सड़क बनने के बाद से यहां काम ठप है। ऐसे में पांच सौ से अधिक आबादी वाला यह गांव अब तक…
Read More