मंत्री ने जाना लालूर पंपिंग योजना निर्माण की प्रगति

नैनबाग (टिहरी)। तीन वर्षों से सुस्त रफ्तार से निर्माणाधीन लालूर पंपिंग योजना का पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने, पाइप लाइन को भूमिगत बिछाने के निर्देश दिए। साथ ही तय समय सीमा में काम पूरा करने को कहा। जौनपुर प्रखंड के 30 गांवों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराने लिए वर्ष 2011 से 14 करोड़ की लागत से लालूर पंपिंग योजना निर्माणाधीन है। छह माह पहले नोएडा की कार्यदायी जेपलिन कंपनी 20 फीसदी कार्य करने के बाद रफ्फूचक्कर हो…

Read More

मंत्री ने जाना लालूर पंपिंग योजना निर्माण की प्रगति

नैनबाग (टिहरी)। तीन वर्षों से सुस्त रफ्तार से निर्माणाधीन लालूर पंपिंग योजना का पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने, पाइप लाइन को भूमिगत बिछाने के निर्देश दिए। साथ ही तय समय सीमा में काम पूरा करने को कहा। जौनपुर प्रखंड के 30 गांवों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराने लिए वर्ष 2011 से 14 करोड़ की लागत से लालूर पंपिंग योजना निर्माणाधीन है। छह माह पहले नोएडा की कार्यदायी जेपलिन कंपनी 20 फीसदी कार्य करने के बाद रफ्फूचक्कर हो…

Read More

पुनर्वास निदेशक ने सुनी समस्या

नई टिहरी। पुनर्वास निदेशक डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने बांध प्रभावित गांव रौलाकोट का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि भवनों का प्रतिकर एक सप्ताह में किया जाएगा। अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए 15 दिन में उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा। टिहरी बांध की झील से प्रभावित प्रतापनगर के रौलकोट के 110 परिवारों का विस्थापन और 67 परिवारों के भवन प्रतिकर के प्रकरण लंबित है। रविवार को पुनर्वास निदेशक डा. सिन्हा ने रौलाकोट गांव पहुंच कर झील से हो रहे भूधंसाव, आवगमन में बोट की…

Read More

बच्चों को सिखा रहे हैं फोटोग्राफी, पेंटिंग के गुर

गोपेश्वर। बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए बाल भवन की ओर से इन दिनों बच्चों को निशुल्क फोटोग्राफी, पेंटिंग, क्रियात्मक लेखन और ड्राइंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने बताया कि बच्चों की एकाग्रता के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को टीवी सीरियलों की लत से भी छुटकारा मिलता है। कहा कि यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। बच्चों ने हाथों को बनाया खिलता कमल उत्तरकाशी। राजकीय कीर्ति इंटर कालेज में चल रही लेखन कार्यशाला…

Read More

जल पुलिस को दिया राफ्टिंग का प्रशिक्षण

गोपेश्वर। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सोमवार को जनपद की जल पुलिस को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षक के पहले दिन पीजी कालेज गोपेश्वर में जल पुलिस जवानों को नदी में होने वाली वाहन दुर्घटना में तत्काल राहत और बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर नदियों में राफ्टिंग का प्रशिक्षण भी दिया। राफ्टिंग प्रशिक्षण में नदी आरपार करना, नदी में डूबे व्यक्ति को निकालना का प्रशिक्षण दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने…

Read More

हापला घाटी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पोखरी (चमोली)। हापला-धोतीधार मोटर मार्ग निर्माण सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ बयाली तोक में सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के निराकरण को प्रधानों का अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो संपूर्ण हापला घाटी के ग्रामीण अन्न, जल त्याग देंगे। आमरण अनशन पर बैठे ग्राम प्रधान माहेश्वरी देवी और प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीणों की न्यायोचित मांगाें को पूरा…

Read More

ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य पूरा

चंपावत/लोहाघाट। जिले में ग्राम पंचायतों का परिसीमन का कार्य पूर्ण करने के बाद अब क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत क्षेत्रों के परिसीमन का कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी के अनुसार चंपावत ब्लाक में डड़ा बिष्ट, बिचई, मंच, चंदनी, कांडा, सिलिंगटाक, मौनपोखरी, देवीपुरा नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आने से अब इस ब्लाक में में 107 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। इसी प्रकार लोहाघाट ब्लाक में सुदर्का नई ग्राम पंचायत बनने से यहां ग्राम पंचायतों की संख्या 66, बाराकोट में ओखलंज ग्राम पंचायत के अस्तित्व में आने…

Read More

संदिग्ध हालत में मृत मिला बाइक सवार

टनकपुर। जिले के खेतीखान क्षेत्र का पूर्व ग्राम प्रधान राजमार्ग के किनारे संदिग्ध हालात में मृत पड़ा मिला। वह बाइक में सवार में था। मौत का कारण सड़क दुर्घटना है या कोई और वजह यह पता नहीं चल सका है। अलबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार दोपहर टनकपुर-बनबसा राजमार्ग में मनिहारगोठ तिराहे के पास बाइक सवार एक व्यक्ति मृत पड़ा मिला। उसकी बाइक उसके शव के ऊपर गिरी थी और पास ही हेलमेट भी पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने…

Read More

योजनाओं के चयन में जनता के हितों का ध्यान रखें

चंपावत। नवागत जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों से विकास कार्यों और योजनाओं के चयन में जनता के हितों को ध्यान में रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का आम जनता को शत प्रतिशत मिल सके इसके लिए अधिकारियों को पूरे प्रयास करने ही होंगे। उन्होंने अधिकारियों से गांवों में जाकर रात्रि विश्राम करने और जनसमस्याओं का निराकरण करने के निर्देश भी…

Read More

आधार कार्ड बनाने वाले रहे गैरहाजिर

लोहाघाट। पाटी में आधार कार्ड बनबाने आए एससी-एसटी बच्चों को आज उस समय भारी निराशा हुई जब कार्ड बनाने वाली टीम का कोई भी प्रतिनिधि वहां मौजूद नहीं था। बताया गया है कि टीम अन्यत्र चली गई है। बच्चों की फजीहत को देखते हुए दर्जा राज्यमंत्री खुशाल सिंह अधिकारी की मौजूदगी में बीईओ जेएस मर्तोलिया और प्रभारी तहसीलदार बीएस माहरा ने एक से तीन जून तक विभिन्न विद्यालयों के लिए कार्ड बनाने को रोस्टर तैयार किया गया था। कंपनी के लोग एक दिन पहले ही यहां से अन्यत्र चले गए।…

Read More