हल्द्वानी। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा नौ जून को लालकुआं विधानसभा में कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद सिंह हयांकी ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों के विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की रिपोर्ट मंगलवार तक उपलब्ध कराएं, इसमें लोकार्पण एवं शिलान्यास की सूची भी तैयार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नौ जून को हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में हेलीकाप्टर से उतरेंगे। महाविद्यालय…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पहले सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी को ठोका, फिर धमकाया
हल्द्वानी। बरेली रोड पर एक मैक्स चालक ने पहले सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी को टक्कर मार दी, इसके बाद खुद ही उनके ड्राइवर को धमकाने लगा, जबकि उस वक्त गाड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी दोनों मौजूद थे। साहब के सामने दबंगई करता देख गनर ने मैक्स चालक को एक थप्पड़ रसीद दिया। उसे गाड़ी सहित कोतवाली लाया गया। बाद में मालिक ने आकर गाड़ी और चालक दोनों को छुड़वाया। दोपहर करीब डेढ़ बजे सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल अपनी सरकारी जीप से एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के साथ बरेली…
Read Moreशेरवुड के 144वें स्थापना दिवस में पहुंचे राम कपूर
नैनीताल। 1990 में शेरवुड कालेज से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने कैरियर की पहली उड़ान भरने वाले राम कपूर सोमवार को 23 साल बाद जब इसी कालेज के 144वें स्थापना दिवस का उद्घाटन करने आए तो एक पल के लिए पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने कहा कि शेरवुड शिक्षा के साथ ही संस्कार देता है और इसी की बदौलत आज मुझे भी मुकाम मिला है। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल के प्रसिद्ध अभिनेता और इससे पूर्व भी कई सीरियलों में काम कर चुके राम कपूर अपनी पत्नी…
Read Moreपीजी सीटों पर एडमीशन की प्रक्रिया शुरू
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज की पीजी सीटों पर एडमीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मंगलवार से आनलाइन काउंसलिंग होगी तथा 14 जून से एडमीशन किए जाएंगे। इधर, मेडिकल कालेज के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि एमसीआई ने रेडियोलाजी विभाग में भी पीजी में दो सीटें दे दी हैं। मेडिकल कालेज को दो साल पहले ही पीजी कोर्स चलाने की स्वीकृति एमसीआई से मिली थी। अब नए बैच के एडमीशन की तैयारी शुरू हो गई है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. आरसी पुरोहित ने…
Read Moreएडीएम प्रशासन करेंगे जंगल में मंगल की जांच
देहरादून। चकराता वन प्रभाग के बैराटखाई में जंगल के बीच बने रिजार्ट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी बीवीआर सी पुरुषोत्तम ने मामले में जांच बैठा दी है। इसको लेकर सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया गया। जांच का जिम्मा अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन हरक सिंह रावत को सौंपा गया है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘जंगल में मंगल पर हर कोई खामोश’ शीर्षक से एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें उल्लेख किया गया था कि…
Read Moreपटरी से उतरी शिक्षा विभाग की गाड़ी
देहरादून। पहाड़ के दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों के शिक्षक वर्षों से सुगम स्कूलों में आने का सपना देख रहे हैं। स्कूलों में छुट्टियों के बावजूद शिक्षक विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभाग के मुखिया शिक्षा मंत्री इन दिनों डोली भ्रमण पर हैं तो शिक्षा निदेशक माध्यमिक चंद्र सिंह ग्वाल ताइवान की सैर पर। वहीं विभाग के कुछ अन्य अफसर इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में तबादला प्रक्रिया इस बार भी गड़बड़ा गई है। शिक्षा विभाग में पहले शिक्षकों के और फिर विभागीय…
Read Moreऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगम पर शासन नाराज
देहरादून। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर ऊर्जा निगम, जल विद्युत निगम और पिटकुल प्रबंधन गंभीर नहीं हैं। सोमवार को उत्तराखंड विद्युत संविदा संगठन से वार्ता के बाद सचिवालय में अपर सचिव ऊर्जा ने निगम प्रबंधकों से मार्च में हुए समझौते के बारे में जानना चाहा तो किसी ने जवाब नहीं दिया। इस पर अपर सचिव ने सख्त नाराजगी जताई। साथ ही तीनों निगमों के ढांचे को संशोधित करने, परिषदीय सेवा नियमावली में संशोधन करने का प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के लिए कहा। इसके अलावा 24 मई…
Read Moreउफनती नदी में नाव का इंजन फेल, जोखिम में पड़ीं 13 जानें
ऋषिकेश। बिना सुरक्षा उपकरणों के त्रिवेणीघाट पर एक नाव में सवार सात बच्चों समेत 13 लोगों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब उफनती नदी के बीचोंबीच नाव का इंजन फेल हो गया। नाव गंगा के उफान के साथ तेज गति से बहने लगी, जिससे उसमें सवार लोगों के हाथपांव फूल गए। वह मदद की गुहार लगाने लगे। नाव को बहता देख तट पर घूम रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने बामुश्किल रस्से डालकर नाव को सुरक्षित किनारे लगाया। तब जाकर नाव में…
Read Moreकृषि कार्यालय में एक सप्ताह से लटका है ताला
लंबगांव (टिहरी)। कृषि विभाग के बीज भंडार केंद्र के प्रभारी की गलती से यहां स्थित कृषि कार्यालय पर एक सप्ताह से ताला लटका है। कारण यहां तैनात प्रभारी एक सप्ताह से बिना छुट्टी स्वीकृत कराए नदारद हैं। यही नहीं वे कार्यालय की चाबी भी अपने साथ ले गए। जिससे किसानों को बीज, खाद और दवाइयां नहीं मिल पा रहे हैं। लंबगांव स्थिति कृषि विभाग के बीज भंडार कार्यालय इंचार्ज नित्यानंद 28 मई से नदारद हैं। कार्यालय बंद होने से धान की रोपाई के लिए काश्तकारों को बीज, खाद और दवाइयां…
Read Moreक्षतिग्रस्त योजनाओं को बजट का इंतजार
नई टिहरी। आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाएं मरम्मत के लिए बजट का मुंह ताक रही है। पिछले वर्ष अगस्त-सितंबर माह में लोनिवि, सिंचाई, जल निगम, जल संस्थान, शिक्षा और ऊर्जा निगम की जिले में 402 योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्म्त के अभाव में 301 योजनाएं दम तोड़ रही है। सबसे बुरी स्थिति सिंचाई और पेयजल योजनाओं की बनी हुई है। जिससे सिंचाई और पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। 15 जून के बाद बारिश का सीजन शुरू हो जाता है। बावजूद अब तक पिछले वर्ष आपदा से…
Read More