बागेश्वर। खरेही में जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया है। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन और संविदा श्रमिक संघ के आह्वान पर फील्ड कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। फील्ड कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के साथ जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में सभा की और धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले हफ्ते खरेही में एक व्यक्ति ने जल संस्थान के कर्मचारियों…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पहाड़ के लोगों की रगों में मेहनत का जज्बा : मल्ल
पौड़ी। जुनून और अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसी फार्मूले को शिद्दत से अंगीकार करने का नतीजा है कि देश के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान करने वाले बॉक्सर कर्नल पदम बहादुर मल्ल की बराबरी आज तक कोई नहीं कर सका। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शान बढ़ाने पहुंचे एशिया के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज कर्नल पदम बहादुर मल्ल ने एक खास मुलाकात में बताया कि पहाड़ाें में मुक्केबाजी की बहुत संभावनाएं हैं। यहां मेहनत का जज्बा लोगों की रगों में भरा है, लेकिन…
Read Moreअजीम प्रेमजी फाउंडेशन की परीक्षा में 31 विद्यार्थी सफल
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के 31 विद्यार्थियों का चयन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की लिखित परीक्षा में हुआ है। आगामी 5, 6 और 7 जून को चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर प्लेसमेंट सेल की ओर से गत 22 मई को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के माध्यम से आर्ट्स और साइंस विषयों के विषय विशेषज्ञ पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। परीक्षा में शामिल हुए कुल 97 अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थी परीक्षा में…
Read Moreपर्यावरण दिवस पर वन मुख्यालय घेरेंगे वनकर्मी
कोटद्वार। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वन आरक्षी और बीट अधिकारियों ने पांच जून को देहरादून स्थित वन मुख्यालय घेरने का निर्णय लिया है। वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष इंद्रमोहन कोठारी के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में अधीनस्थ वन सेवा नियमावली का प्रख्यापन करने, वन आरक्षी को पुलिस कांस्टेबल के समान ग्रेड वेतन देने, एक कैलेंडर वर्ष में 24 घंटे काम करने पर एक माह का अतिरिक्त वेतन, आहार भत्ता और सरकारी कार्यों के लिए निजी वाहनों का प्रयोग करने पर वाहन भत्ता देना आदि शामिल है।…
Read Moreग्रामीणों ने रुकवाया परियोजना का काम
श्रीनगर। अलकनंदा जल-विद्युत परियोजना के निर्माण कार्यों के चलते खतरे की जद में आए सेंद्रीवासी अपनी सुरक्षा को लेकर भगवान के द्वार पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के ही घंटाकर्ण मंदिर (थान) में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान से सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद परियोजना स्थल पर चल रहे काम को रोका। पुनर्वास की मांग को लेकर चौरास में रैली निकाली और बैठक आयोजित की। उन्होंने परियोजना निर्माण कंपनी जीवीके पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। अपनी सुरक्षा और पुनर्वास की मांग को लेकर सेंद्री पुनर्वास…
Read Moreफर्जी हस्ताक्षर कर निकाली 36000 की धनराशि
कीर्तिनगर। एसबीआई शाखा के कैशियर की मदद से सरकारी सस्ते गल्ला विक्रेता की ओर से फर्जी हस्ताक्षर कर महिला उपभोक्ताओं के खातों से 36 हजार की धनराशि निकालने का मामला प्रकाश में आया है। महिलाओं ने एसडीएम से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। केंद्र सरकार की कैश ट्रांसफर सब्सिडी योजना के तहत रसोई गैस तथा मिट्टी तेल में मिलने वाली सब्सिडी को खातों में स्थानांतरित करने की योजना है। अभी इस योजना के तहत लोगों की खाता संख्या मांगी जा रही है। बिल्केदार की महिलाओं ने…
Read More10 से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
पिथौरागढ़। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन (जल संस्थान) ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। संगठन ने बैठक कर इस आशय का ज्ञापन जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्र सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसीपी प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने, सभी पंपगृहों, विभागीय आवासों और शौचालयों की मरम्मत करने, कर्मचारियों के अवशेष भुगतान का तत्काल भुगतान करने, यात्रा देयकों का प्रतिमाह भुगतान करने, संवेदनशील पंपगृहों में चारदीवारी निर्माण करने, सभी पंपगृहों…
Read Moreजिला पंचायत सदस्य का क्रमिक अनशन आमरण में बदला
पिथौरागढ़। जिला पंचायत की व्यवस्थाओं को ढर्रे पर लाने की मांग को लेकर 30 मई से क्रमिक अनशन में बैठे रांथी दक्षिण (धारचूला) के जिला पंचायत सदस्य धन सिंह धामी ने क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया है। जिला पंचायत के अधिकांश सदस्य आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं। सदस्यों ने घोर अव्यवस्था व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला पंचायत के व्यवस्थित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला पंचायत परिसर में आमरण अनशन पर बैठे धन सिंह धामी ने कहा कि जिला…
Read Moreबजट खर्च न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने तमाम विभागों द्वारा 2012-13 का बजट अब तक खर्च न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिन के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला चिकित्सालय में आरईएस द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच सीडीओ डा. राघव लंगर को सौंपी है। विकास भवन में जिला, राज्य, केंद्र और बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष कार्यों को पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र और फोटोग्राफ प्रस्तुत करने को कहा है। जिलाधिकारी ने कहा…
Read Moreरांथी और जीआईसी अगले चक्र में पहुंचे
मुनस्यारी। जोहार क्लब के तत्वावधान में चल रही जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खेले गए फुटबाल मैच में रांथी और जीआईसी मुनस्यारी ने अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को पहला मैच रांथी और हिमनगरी हल्द्वानी के बीच खेला गया। रांथी ने हल्द्वभनानी को 2 के मुकाबले 1 गोल से पराजित किया। दूसरा मैच जीआईसी मुनस्यारी और एससीडी बुंगा के बीच खेला गया। जीआईसी मुनस्यारी ने 2 के मुकाबले एक गोल से मैच अपने नाम कर लिया। रेफ्री मित्रा नौटियाल, अजय गोस्वामी, महेंद्र सिंह, आकाश…
Read More