अहमद पटेल के घर के पास हथियार समेत व्यक्ति दबोचा

नई दिल्ली। सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के घर के पास से एक व्यक्ति पिस्टल के साथ दबोचा गया। उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं। नई दिल्ली जिले के डीसीपी एसबीएस त्यागी ने बताया कि जोगिंदर सिंह (45) दिमागी रूप से कमजोर है और उससे मिली पिस्टल लाइसेंसी है। हालांकि उसकी अवधि खत्म हो चुकी है। जोगिंदर ने लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए आवेदन किया हुआ है। मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड के पास स्थित कोठी नंबर 23 में अहमद…

Read More

टर्निंग साफ्टवेयर पकड़ेगा नकलचियों को

रुड़की। यदि किसी शोध में नकल की जाती है तो इसे टर्निंग साफ्टवेयर पकड़ लेगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिये शोध की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकेगा। आईआईटी रुड़की में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से क्यूआईपी (गुणवत्ता अभिवृद्धि केंद्र) में ‘गुणवत्ता शोध कार्यों के लिए शोध तकनीक एवं साफ्टवेयर पर प्रयोग’ विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें टर्निंग सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कोर्स कोआर्डिनेटर प्रो. एसपी सिंह और डीके नौटियाल ने शोध की गुणवत्ता को बढ़ाने के उपाय बताए।…

Read More

अब नहीं छिपा सकेंगे अवैध निर्माण

हरिद्वार। विकास प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। अधिकारी वीडियो देखकर अधीनस्थों से वैध तथा अवैध निर्माण की जानकारी दफ्तर में बैठे ही ले सकेंगे। इससे जेई तथा एई पर कार्रवाई भी हो सके गी और अवैध निर्माण पर लेंटर डाले जाने के बाद ही मालिक को नोटिस जारी करने और निर्माण को सील करने की परंपरा पर रोक लग सकेगी। इसका मतलब है कि जेई और एई को लेंटर डाले जाने से पूर्व ही अवैध निर्माण को रोकने की…

Read More

जाने का नाम नहीं ले रहा गजराज

हरिद्वार। आबादी क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पीर मजार में सुबह पहुंचा हाथी शाम तक डटा रहा। विभागीय कर्मचारियों ने इसे भगाने का प्रयास भी किया लेकिन सभी असफल रहे। दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया है। राजाजी पार्क क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर पीर मजार के पास सोमवार सुबह सात बजे एक हाथी आ धमका। इससे दोनों तरफ के वाहन रुक गए। सूचना पर राजाजी पार्क और वन विभाग की संयुक्त टीम ने इसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।…

Read More

मंत्री ने बालिकाओं को बांटी एफडी

रुद्रप्रयाग। कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वर्ष 2011 और 2012 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली डेढ़ सौ बालिकाओं को एफडी बांटी। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थिति में पढ़ाई करने वाली गरीब परिवार की बालिकाओं के लिए यह प्रोत्साहन राशि है। उत्तराखंड जैविक कल्याण परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि आज गांवों की शत प्रतिशत लड़कियां पढ़ रही हैं। आज से 20-25 साल पूर्व यह स्थिति नहीं थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि योजना में बीपीएल या सालाना 15 हजार…

Read More

दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश

रुद्रप्रयाग। श्रम, सेवायोजन और लघु उद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सोमवार को जिला उद्योग केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मिनी इंडस्ट्रीयल एरिया भटवाड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में दुर्गापाल ने जिले के दुग्ध उत्पादन के टारगेट को बहुत कम बताते हुए इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 150 लीटर से बढ़ाकर 500 लीटर दुग्ध उत्पादन किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि दुग्ध उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाएं, ताकि कृषि विभाग से इसमें मदद की…

Read More

क्षतिपूर्ति दिलाने का वाद खारिज

रुद्रप्रयाग। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनिरुद्ध भट्ट ने कृषि विभाग से क्षतिपूर्ति दिलाने के संबंध में दायर वाद को खारिज कर दिया है। सुमाड़ी निवासी गिरवीर रावत ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि कृषि विभाग ने एक मई 2006 को एक हजार छह सौ 78 रुपये प्रतिमाह किराये पर बफर गोदाम, कृषि रसायन हेतु उसकी चार दुकानें ली थी। एक सितंबर 2009 को दोबारा किरायानामा बनाकर किराया 32 सौ रुपये किया गया। उन्होंने न्यायालय में भवन की किरायेदारी समाप्त करने, बकाया किराया, बिजली बिल एक लाख 17 हजार रुपये…

Read More

गुरिल्लों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

बागेश्वर। नियुक्ति और पेंशन की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित गुरिल्लों ने सोमवार को यहां नारेबाजी के साथ जुलूस निकाल केंद्र और राज्य सरकार के प्रति गुस्से का इजहार किया। यहां हुई सभा में मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी गई। जिले के विभिन्न क्षेत्र के गुरिल्ले नुमाइशखेत में एकत्रित हुए। यहां से दुग बाजार, माल रोड, तहसील रोड होते हुए आंदोलन स्थल तहसील प्रांगण पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह पेंशन और नियुक्ति की मांग को लेकर तीन…

Read More

बाल श्रम रोकने कड़े कदम उठाएं अधिकारी : सेतिया

बागेश्वर। जिला सभागार में अधिकारियों और जन प्र्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया ने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए स्टेशनरी और अन्य दुकानों की भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। बाल श्रम रोकने के लिए निर्माण स्थलों पर भी अधिकारियों को कड़ी नजर रखनी होगी। जिला सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए। इसके लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन करना होगा।…

Read More

कांग्रेस राज में सरकारी तंत्र निरंकुश : मंजू

बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण राज्य में अराजकता का माहौल है। सरकारी तंत्र निरंकुश हो गया है। लोग राशन,दवा और बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकत्रियों ने स्वागत किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला दफौटी और जिला मंत्री गीता ऐंठानी ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं। इस मौके पर सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश मे अराजकता का माहौल है। मंत्री…

Read More