लोहाघाट। नगर पंचायत में लंबे समय से खाली पड़े अधिशासी अधिकारी के पद पर बुधवार तक नियुक्ति कर दी जाएगी। डीएम दीपेंद्र चौधरी के संज्ञान में यह बात लाई गई थी। नगर पंचायत के ईओ का फरवरी 2011 में रिटायरमेंट होने के बाद से यह पद रिक्त चला आ रहा है। जिला प्रशासन ने अस्थाई जो व्यवस्था की गई है, उससे जनसमस्याएं और पैदा होती जा रही हैं। यहां तक कि निकाय कर्मियों को तीन माह से वेतन भी नहीं मिल पाया है। डीएम ने इस प्रकरण को गंभीरता से…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बारिश में सड़क यातायात सामान्य बनाने की चुनौती
चंपावत। बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इस बार भी जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ और अन्य आंतरिक मार्गों पर यातायात सामान्य बनाए रखने की चुनौती पेश आने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग की देखरेख की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पास है, जबकि आंतरिक मार्गों का संचालन लोक निर्माण विभाग करता है। सीमा सड़क संगठन ने बरसात के समय यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 150 किलोमीटर में डेंजर जोन चिह्नित कर दिए…
Read Moreजानवरों की हड्डियों के साथ तीन बालक पकड़े
काशीपुर। कार्बेट नेशनल पार्क के एक पशु चिकित्सक ने रामनगर से काशीपुर आ रही सवारी गाड़ी में सफर के दौरान तीन बालकों को पकड़ लिया। फिर जीआरपी के हवाले कर दिया। बालकों के पास जानवरों की हड्डियों से भरे तीन कट्टे बरामद हुए हैं। आशंका है कि किशोर रामनगर के जंगलों से जंगली जानवरों की हड्डी बीनकर लाए हैं। मंगलवार शाम को कार्बेट पार्क में तैनात पशु चिकित्सक डा.भारत सिंह जल संस्थान रामनगर में तैनात अरुण कुमार के साथ रामनगर से मुरादाबाद जाने वाली सवारी रेलगाड़ी में काशीपुर के लिए…
Read Moreसर्जन सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला की मौत होने पर मृतका के पति ने उपचार में लापरवाही होने को कारण बताकर एक डाक्टर और स्टाफ नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान गोपाल दत्त सुयाल निवासी जिबई, पौड़ी, गढ़वाल की पत्नी साधना जुयाल की मौत हो गई। दर्ज रिपोर्ट में गोपाल दत्त जुयाल ने कहा कि उसकी पत्नी साधना जुयाल के दाएं कूल्हे में दर्द की शिकायत पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डा.पवन कुमार सिन्हा ने…
Read Moreनामजदों की गिरफ्तारी के बिना नहीं मानेंगे
रुद्रपुर। नामजद व्यापारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। नामजदों की गिरफ्तारी न होने तक उन्होंने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होने का भ्रामक प्रचार कर रहा है। जबकि स्थानीय स्तर से विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं किया जा रहा है। जनता को अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराने का विभाग प्रयास कर रहा है। उन्होंने सोमवार रात एक आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस की सराहना…
Read Moreचौथे दिन भी हड़ताल पर रहे मजदूर
उत्तरकाशी। बीआरओ के मजदूरों की हड़ताल जारी रहने से मंगलवार को चौथे दिन भी तांबाखानी वाले हिस्से में काम ठप रहा। तीन माह से मानदेय न मिलने से भुखमरी की स्थिति पैदा होने पर बीआरओ के मजदूर शनिवार से हड़ताल पर चले गए थे। अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिलने पर मजदूर नहीं माने और चौथे दिन भी काम पर नहीं लौटे। ऐसे में तांबाखानी वाले हिस्से में गंगोत्री राजमार्ग को यातायात के लिए तैयार करने का काम मंगलवार को भी ठप रहा। मजदूरों ने रुका हुआ मानदेय मिलने तक काम…
Read Moreमंत्री की परिक्रमा करते दिखे लोग
उत्तरकाशी/बड़कोट। पेयजल और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के संयोजन में श्री विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंची। यात्रा के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी ज्यादा नजर आए। मंत्री भी लगे हाथ संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते चले। सोमवार की देर रात श्री विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा बड़कोट पहुंची। यात्रा ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि विश्राम किया। रात दस बजे काबीना मंत्री ने नगर पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान स्वयं एसडीएम परमानंद राम ने क्षेत्र में पेयजल समस्या उठाई।…
Read Moreएक दिन नहीं, रोज मनाने की जरूरत पर्यावरण दिवस
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए धरातल पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए दिवस मनाने के बजाए सालभर निरंतर काम करने की जरूरत है। केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि उलोवा चिपको आंदोलन से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम आयोजित करने को आज दिवस मनाने का फैशन सा हो गया है। साल में एक दिन निर्धारित दिवस पर कार्यक्रम कर इतिश्री कर ली जाती…
Read Moreएपीएल से प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
अल्मोड़ा। आईपीएल की तर्ज पर नगर में छह जून से अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन एक दिन पूर्व कल बुधवार पांच जून को सायं 4:30 बजे से शिखर होटल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह टीमों को ड्रेस प्रदान की जाएगी। एपीएल कमेटी के अध्यक्ष राजेश बिष्ट और सचिव राजेंद्र तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ ही…
Read Moreप्रत्येक विद्यालय में लगाई जाएगी शिकायत पेटी : सेतिया
चौखुटिया। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अजय सेतिया ने कहा है कि सभी बच्चों को शिक्षा सुलभ कराने की दिशा में आयोग दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शिकायत पेटी लगाई जाएगी। बच्चों के शिकायती पत्रों को एकत्रित कर उन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। श्री सेतिया ग्राम पंचायत बसभीड़ा के घुंघोली में अमन संस्था द्वारा आयोजित शिक्षा और बच्चों के पारिस्थितिकीय अधिकार विषयक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहाड़ की दुर्गम परिस्थितियों के कारण शिक्षा का अधिकार…
Read More