जेल में की कंप्यूटर की पढ़ाई

सितारगंज। पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती और न ही कोई निश्चित जगह। चाहे शिक्षा का मंदिर हो या फिर जेल। ये साबित कर दिखाया है संपूर्णानंद शिविर खुली जेल के एक कैदी ने। 60 वर्ष से अधिक की उम्र में कंप्यूटर का ज्ञान लेने के बाद ये कैदी आज विभागीय कामों में हाथ बंटा रहा है। वैसे तो यहां अधिकतर कैदी निरक्षर हैं और जेल की कृषि भूमि पर काश्तकारी करते हैं। हां, इस कैदी को अफसोस है तो सिर्फ समय पूर्व मुक्ति की गुहार के बाद भी रिहाई…

Read More

नियुक्ति नहीं मिलने से योग प्रशिक्षित नाराज

अल्मोड़ा। योग प्रशिक्षितों की चौघानपाटा में हुई बैठक में वक्ताओं ने योग प्रशिक्षितों को नियुक्ति नहीं देने पर रोष जताया। उन्होंने सरकार पर योग प्रशिक्षितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने भी योग प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने की घोषणा की थी लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। सरकार ने योग शिक्षा लागू करने के नाम पर शिक्षा विभाग में लाखों रुपये की योग शिक्षा की पुस्तकें मंगा लीं लेकिन योग प्रशिक्षितों को नियुक्ति…

Read More

झूठी घोषणाओं से प्रशिक्षितों को ठग रही सरकार

अल्मोड़ा। बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की हुई बैठक में प्रदेश सरकार पर झूठी घोषणा करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में सरकार ने प्राथमिक कक्षाओं से शारीरिक शिक्षा लागू करने, एलटी और प्रवक्ता पदों पर शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की थी। परंतु सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि बीपीएड प्रशिक्षितों को न तो टीईटी में शामिल किया गया है और न ही शारीरिक शिक्षकों के पदों पर उन्हें नियुक्ति दी जा रही है। इससे सैकड़ों प्रशिक्षित बीपीएड बेरोजगार हैं। सरकार…

Read More

कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल ः मंजू

अल्मोड़ा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में बढ़ती महंगाई, भ्र्रष्टाचार, अपराध से राज्य की जनता त्रस्त है। विधानसभा अध्यक्ष स्वयं सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार और लूटखसोट में होने की बात स्वीकार रहे हैं। जिससे कांग्रेस सरकार का असली चेहरा उजागर हो गया है। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कुनीतियों से राज्य की वित्तीय स्थिति चरमरा गई है। कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिल…

Read More

डीजीएम पर कसा विजिलेंस ने शिकंजा

रुड़की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत लिये जाने के मामले में डीजीएम पर भी कार्रवाई होनी लगभग तय मानी जा रही है। इस मामले में विजिलेंस का दावा है कि उनके पास डीजीएम सईद अहमद के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। इसी आधार पर विजिलेंस ने शासन को पत्र लिखकर डीजीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति मांगी है। विजिलेंस टीम ने 15 मई को अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह को उनके ही कार्यालय से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया…

Read More

डीसीएम ने बाइक सवार को कुचला

नारसन। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर वाणिज्य कर चेक पोस्ट के समीप शनिवार सुबह एक डीसीएम ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक का पहिया सड़क किनारे फिसल गया और बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। मुजफ्फरनगर स्थित पुरकाजी के एक सेलर में काम करने वाले नारसन कलां निवासी कलवा (35) और सचिन (32) शनिवार सुबह बाइक से पुरकाजी…

Read More

डाक्टर नदारद गुस्साए मरीजों ने काटा हंगामा

रुड़की। शनिवार को सीएचसी पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों ने डाक्टरों के समय से न आने पर जमकर हंगामा काटा। बाद में सीएमएस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। सीएमएस ने ड्यूटी से नदारद डाक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र की ओपीडी में मरीजों के देखने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे का है। सामुदायिक केंद्र में सीएमएस समेत पांच डाक्टरों की तैनाती है। मरीजों का कहना है कि ओपीडी में बैठने वाले डाक्टर कभी समय से नहीं बैठते हैं। शनिवार को भी…

Read More

अतिक्रमण रोकने गई निगम टीम पर पिस्टल तानी

हरिद्वार। लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह के पास नाला तोड़कर किए जा रहे अतिक्रमण को ध्वस्त करने गई नगर निगम की टीम पर अतिक्रमणकारी ने पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर टीम हरकी पैड़ी चौकी पहुंची। पुलिस ने तुरंत आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास नाला तोड़कर अतिक्रमण किया जा रहा था। शनिवार…

Read More

आठ जून को है शनि अमावस्या

हरिद्वार। आगामी आठ जून को पड़ने वाली ज्येष्ठ अमावस्या वास्तव में शनि अमावस्या होगी। इस वर्ष के मंत्री भी शनि हैं इसलिए अद्भुत संयोग ज्येष्ठ मास में पड़ने जा रहा है। इसी दिन वट सावित्री पर्व और व्रत मनाया जाएगा। ज्येष्ठ अमावस्या को ही पितरों के अनेक कर्म पवित्र नदियों के तट पर संपन्न होंगे। वर्ष में पड़ने वाली 12 अमावस्याएं पितरों के निमित्त होती हैं। जो अमावस्या सोमवार पड़े, उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। शनि अमावस्या को भी महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त है। विशेष रूप से उत्तरायण और ज्येष्ठ…

Read More

लोकायुक्त तक पहुंचा जमीन कब्जाने का मामला

हरिद्वार। आन्नेकी ग्राम पंचायत की जमीन कब्जाने की शिकायत लोकायुक्तकार्यालय तक पहुंच चुकी है। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान और लेखपाल पर आरोप लगाते हुए जांच की मंाग की है। डा. अंबेडकर महिला विकास समिति ग्राम आन्नेकी हेतमपुर सलेमपुर की अध्यक्ष कुसुम लता और अन्य 26 ग्रामीणों ने लोकायुक्त को ग्राम समाज की जमीन अवैध रूप से कब्जाने की शिकायत भेजी है। शिकायत में ग्राम समाज की कुछ जमीन के फसली वर्ष, खतौनी नंबर और रकबई बताते हुए खाद के गड्ढे, बंजर और जोहड़ में दर्ज बताया गया। शिकायत में कहा…

Read More