सुगम-दुर्गम की सूची में मनमाने ढंग से फेरबदल का आरोप

खटीमा। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुमोदित सुगम-दुर्गम की सूची में उच्चाधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से फेरबदल करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। उनका आरोप है कि बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन से पूर्व शिक्षकों को गुमराह किया गया है जिसका वह वक्त आने पर जवाब देंगे।
जीआईसी में भगवान सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में शाखा अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है साथ ही बिना विकल्प लिए अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जा रहा है जिसका वह पुरजोर विरोध करेंगे। बैठक में स्थानांतरण में गंभीर रूप से बीमारी शिक्षकों के लिए कोई व्यवस्था न दिए जाने का भी विरोध किया गया। बैठक का संचालन मनोज गुणवंत ने किया। इस अवसर पर प्रमोद सक्सेना, अतर सिंह राजपूत, कमल श्रीवास्तव, कुंवरपाल, प्रेम सिंह कार्की, बीना तिवारी, केएन पांडे, बीसी कलौनी, अजय कालरा, डा. उमा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related posts