गोंडा। जिला अस्पताल में अब मरीजों को अगर बाहर की दवाएं या जांच लिखी गई तो डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल के सीएमएस ने इस संबंध में डॉक्टरों के लिए गाइड लाइन जारी की है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रुपचंद्रा की मानें तो पिछले दिनों मरीजों से मिलीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पहले चरण में सभी डॉक्टरों के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। इसके तहत डॉक्टर समय से ओपीडी में बैठेंगे, मरीजों से अच्छा व्यवहार करेंगे। साथ ही…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
बेटी को जन्म देने पर मां का खाना बंद
इंदिरापुरम बेटा-बेटी एक समान, इनकी सेहत का रखना ध्यान, पढ़ी लिखी लड़की- रोशनी घर की, जैसे स्लोगन से एक तरफ जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, खोड़ा में बेटी को जन्म देने पर एक मां का खाना-पानी बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं पति और सास महिला की पिटाई करने साथ ही जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने ससुराल वालों से तंग आकर मंगलवार को पुलिस से गुहार लगाई है। खोड़ा में एक निजी कंपनी कर्मचारी परिवार सहित रहता है। करीब सवा साल…
Read Moreटीका लगने से 12 बच्चों की हालत बिगड़ी
एटा/जलेसर। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे खसरा टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को शहर के एक स्कूल में टीका लगाने के बाद आधा दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ गई। दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जलेसर में भी टीका लगने से 6 बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों को ठंड व उल्टी की शिकायत हुई। डाक्टराें का कहना है कि बच्चों के घबरा जाने से यह स्थिति पैदा हुई। खसरा बीमारी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। इसी के तहत…
Read Moreजिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उन्नाव। अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर जिले भर में पहरा बढ़ा दिया गया है। कचहरी परिसर, रेलवे, बस स्टेशन, बाजारों में पुलिस ने गश्त कर सघन जांच की। शहर के मुख्य बाजारों के साथ ही धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। छह दिसंबर के मद्देनजर प्रदेश मुख्यालय से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश मिले थे। इसके तहत करीब पंद्रह दिन से गांवों और कसबों में पुलिस, आरएएफ मार्च कर रही थी। जिले के आला अधिकारी बैठकें कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा भी…
Read Moreआधे से अधिक स्कूल डिबार, कहां से बने केंद्र
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2013 के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से अभी तक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों की सूची तैयार नहीं हो सकी है। केंद्र सूची तैयार करने में बड़ी मुश्किल स्कूलों को चिह्नित करने में आ रही है। शासन की ओर से विभिन्न कारणों से पिछले तीन वर्ष में डिबार विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाना है। इसके अलावा प्रबंधक-प्रधानाचार्य विवाद वाले विद्यालय भी केंद्र नहीं बनेंगे। साथ ही जिन विद्यालयों में तीन सत्रों की पढ़ाई नहीं हुई, उन्हें भी केंद्र नहीं बनाने के निर्देश हैं। इन निर्देशों…
Read Moreहाईटेक बदमाशों ने रातों रात खाली किए कई एकाउंट
इलाहाबाद। हाईटेक बदमाशों ने एक बार फिर फर्जी चेकों से हेराफेरी कर लाखों का चूना लगा दिया। गिरोह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिसर्च सेंटर का पूरा खाता ही खाली कर दिया। सात चेकों के जरिए कर्मचारियों की तनख्वाह और शोध छात्रों की फेलोशिप के तीस लाख 22 हजार रुपए उड़ा दिए गए। लाखों की रकम कानपुर, ग्वालियर के खातों में ट्रांसफर हुई। इविवि कर्मियों की तनख्वाह पर डाका पड़ने पर बुधवार को हंगामा मच गया। मामले का पता चलने पर बैंक अधिकारियों के भी होश उड़ गए। बुधवार को खातों…
Read Moreअब बंद होगा मायावती का ड्रीम प्रोजेक्ट
इलाहाबाद। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना जल्द ही बंद हो जाएगी। प्रदेश के 49 जिलों में चल रही इस योजना के तहत वर्तमान में तीसरे चरण का काम हो रहा है, जिसमें कुल 24276 फ्लैट बनाए जाने हैं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए एक अरब चालीस करोड़ पचास लाख रुपए जारी किए हैं और विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषदों को आदेश दिया है कि यह काम पूरा होने के बाद योजना समाप्त कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री रहते मायावती…
Read Moreन्यायाधीश ने एअर इंडिया पर दर्ज कराया मुकदमा
इलाहाबाद। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल ने हवाई यात्रा के दौरान सामान गायब हो जाने मामले में एअर इंडिया के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा है कि इस प्रकार की घटनाओं के प्रति कौन जिम्मेदार है। उन्होंने सचिव उड्डयन मंत्रालय और एअर इंडिया के अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। इस मामले में कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। न्यायमूर्ति अग्रवाल ने 28 नवंबर को मुंबई से लखनऊ…
Read Moreअपहृत छात्रा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
इटावा। बलराम सिंह चौराहे के पास से मंगलवार को सरेशाम अगवा की गई बीफार्मा की छात्रा का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। इटावा, कानपुर, दिल्ली में दबिश दी जा रही है। छात्रा के पिता ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। कई मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। छात्रा के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी तैनात कर दी गई है। बुधवार को दोपहर बाद इस घटनाक्रम में अचानक…
Read Moreकिसान व व्यापारियों ने हाईवे पर लगाया जाम
जसवंतनगर (इटावा)। मंडी समिति जसवंतनगर में उपेक्षा से गुस्साए किसानों, व्यापारियों व मिल मालिकों ने बुधवार को हाइवे पर जाम लगाया और धान के बोरे फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंसे ़ रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर लगभग दो घंटे बाद जाम खुला। बुधवार दोपहर 1 बजे मंडी समिति मोड़ स्टेट बैंक के सामने किसान व्यापारी व मिल मालिक एकत्रित होकर वहां पहुंचे। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था उनका धान न तो व्यापारी खरीद रहे…
Read More