चंडीगढ़ सुखबीर सिंह बादल ने अकाली-भाजपा सरकार के समय हुई बेअदबी की घटनाओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट और ठोस सबूतों ने यह साबित कर दिया है कि यह घटनाएं चुनाव से पहले अकाली-भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई गहरी साजिश का हिस्सा थी। पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में सुखबीर बादल ने कहा कि इसके बाद घटी कई घटनाओं ने इस साजिश में कांग्रेस का हाथ होने का पुख्ता सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चश्मदीद…
Read MoreCategory: Punjab
कैप्टन ने कोरोना के बाद बड़ी आर्थिक मंदी के लिए चेताया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस एक बड़ी आफत है, जिससे अर्थव्यवस्था में गंभीर मंदी आने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पहले ही खराब है और अगर यह और फैलता है तो हालात और बिगड़ जाएंगे। उन्होंने कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था में गंभीर मंदी आने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस मामले में हर तरह के एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाथ मिलाने जैसी पुरानी आदतें जल्दी…
Read Moreकोरोना का संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड से भागा, तलाश जारी, पठानकोट में 28 निगरानी में
पंजाब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में भी इसके संदिग्ध मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि यहां सिर्फ एक मरीज को छोड़कर बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पंजाब के मोहाली में अब तक 22 लोगों को संदिग्ध माना गया तो वहीं फरीदकोट में मंगलवार (17 मार्च) की रात कोरोना का एक संदिग्ध अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस अब तलाश में जुटी है। फरीदकोट से कोरोना का संदिग्ध फरार, पुलिस तलाश में जुटी…
Read Moreश्रद्धालु की होगी स्क्रीनिंग, श्री हरमंदिर साहिब में टुकड़ियों में दर्शन
अमृतसर ( पंजाब) कोरोना के खतरे के मद्देनजर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बुधवार से श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग शुरू कर दी जाएगी। अगर इस दौरान कोई संदिग्ध पाया गया तो उसे अस्पताल में दाखिल करवाया जाएगा। इसके अलावा मुख्य भवन के भीतर दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को छोटी-छोटी टुकड़ियों में भेजा जा रहा है। एसजीपीसी के सीनियर उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह मेहता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसजीपीसी कार्यकारिणी के सदस्यों और डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि जिला…
Read Moreपति ने पत्नी को मार डाला, किया था प्रेम विवाह, बताई जा रही ये वजह
लुधियाना ( पंजाब) पालम विहार इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी पर अवैध संबंधों का शक होने के कारण उसकी पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जब तक घायल महिला तारा देवी (30) को अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना सदर और चौकी ललतों कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपी विजय कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर…
Read Moreसरकार के तीन साल: मंत्रियों ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- पंजाब विकास की ओर अग्रसर
चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के तीन साल पूरे होने पर दावा किया गया है कि राज्य सर्वपक्षीय विकास और प्रत्येक क्षेत्र जिसमें आर्थिक उत्थान, बुनियादी ढांचा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, सांस्कृतिक मामले शामिल हैं, तरक्की और विकास की राह पर है। विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार की कारगुजारी पर तसल्ली जाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, चरनजीत सिंह चन्नी और विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब जल्द ही स्थिर वित्तीय और आर्थिक दृष्टि से देश में एक अग्रणी राज्य बन…
Read Moreचिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद, कैप्टन बोले- करतारपुर कॉरिडोर अस्थायी तौर पर बंद
चंडीगढ़ कोरोना वायरस (कोविड -19) के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को राज्य के सभी चिड़ियाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला कोविड-19 के कारण पैदा होने वाली किसी भी समस्या को टालने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ के नजदीक छत्तबीड़ में बड़ा जू है और इसके अलावा पंजाब में पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और समराला के नजदीक चार और छोटे चिड़ियाघर हैं। औसतन तकरीबन…
Read Moreसरकार की अनोखी स्कीम, नशेड़ियों को गोद लेंगे सरकारी कर्मचारी, 23 मार्च से होगा आगाज
फिरोजपुर पाकिस्तान से आ रही हेरोइन की सबसे ज्यादा मार प्रदेश को पड़ रही है। सूबे में अधिकांश नौजवान नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशे से बचाने के लिए पंजाब सरकार एक स्कीम (ईच वन टीच वन) शुरू करने जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक सरकारी मुलाजिम एक नशेड़ी व्यक्ति को गोद लेकर उस पर नजर रखेगा और उसे नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगा। हाल ही में चंडीगढ़ में डॉक्टरों की बैठक में योजना पर विचार-विमर्श किया गया है। डॉक्टरों का मानना है कि…
Read Moreपंजाब में बढ़ा खतरा तो अपने देश लौटने लगे एनआरआई, प्रधान सहोता भी गए अमेरिका
जालंधर एनआरआई सभा के प्रधान पद के चुनाव जीतने वाले किरपाल सिंह सहोता को हलका-सा बुखार क्या हुआ वह तुरंत अमेरिका चले गए। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया और अगले ही दिन इमरजेंसी टिकट लेकर अमेरिका चले गए। हालांकि अभी उनको काफी दिनों तक पंजाब में रहकर अपना नेटवर्क बनाना था लेकिन कोरोना का बढ़ता खतरा देखकर वह नहीं रुके। कई एनआरआईज विदेश लौटने लगे हैं। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया में फैली कि पंजाब में विदेश से आए 335 लोग लापता हो गए हैं और उनको पुलिस खोज…
Read Moreविदेशियों के भारत आने पर रोक, पाक परिवार को नहीं मिली एंट्री
अमृतसर भारत सरकार ने अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तानी और विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर रोक लगा दी है। लेकिन जो भारतीय नागरिक अपने सगे-संबंधियों से मिलने पाकिस्तान गए हैं, वे लौट सकते हैं। शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर के सिंघोड़ा का रहने वाला एक परिवार भारत लौट आया। जबकि एक पाकिस्तानी परिवार को बीएसएफ ने भारत नहीं आने दिया। पाकिस्तान से लौटे हरियाणा के यमुनानगर के सिंघोड़ा निवासी रंजन खान ने अटारी सड़क सीमा पर बातचीत करते हुए बताया की वह 17 फरवरी को परिवार के…
Read More