सरकार का कड़ा फैसला, इन देशों से एयरपोर्ट आने वाला हर यात्री 14 दिन की निगरानी में रहेगा

अमृतसर कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए पंजाब सरकार ने कड़ा फैसला किया है। अब अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चीन, ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से पहुंचने वाले हर यात्री को 14 दिनों तक सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा। पुनर्वास केंद्र में लाए जाने वाले लोगों की जांच एग्जामिनेशन टीमें सुबह-शाम करेंगी। लक्षण मिलने पर इन्हें गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल किया जाएगा। पुनर्वास केंद्र में खाने का इंतजाम भी किया गया…

Read More

चुनाव के दौरान मेनिफेस्टो में किए वादों को पूरे करे : अमरिंदर सरकार

 चंडीगढ़ पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने मेनिफेस्टो के जरिये मतदाताओं से किए वादों को लेकर राज्य के विपक्षी दल आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। कई बार कांग्रेस के ही विधायक भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करते रहे हैं। फिर भी ऐसा पहली बार हुआ है कि विधानसभा द्वारा गठित कमेटी ने भी राज्य सरकार के कामकाज पर उंगली उठाते हुई अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि सरकार जनता से किए चुनावी वादे पूरे करे। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और…

Read More

स्कूल के छात्र ने संदिग्ध हालात में की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मोहाली पंजाब के मोहाली में एक नामी स्कूल के स्टूडेंट द्वारा संदिग्ध हालात में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है। वह 11वीं का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया और केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, उसमे जो वजह सामने आएगी, उसके आधार पर धारा जोड़ दी जाएगी।

Read More

महिला दिवस पर शिक्षकों पर तीन बार लाठीचार्ज, आठ घायल, दो ने नहर में लगाई छलांग

पटियाला सीएम सिटी में महिला दिवस पर बेरोजगार महिला अध्यापकों को उस समय बड़ा तोहफा मिला, जब उन पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं गईं। यही नहीं, उन्हें गिरफ्तार तक किया गया। महिला दिवस के दिन पुलिस ने महिला अध्यापकों पर तीन बार लाठीचार्ज किया। इसमें आठ लोग घायल हो गए, वहीं दो ने नहर में छलांग लगा दी। पंजाब के पटियाला में नौकरियों की मांग को लेकर बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक मुख्यमंत्री के मोती महल को घेरने के लिए निकले। लेकिन उन्होंने रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।…

Read More

पंजाब में बारिश और तेज हवा के कारण गेहूं की फसल और सब्जियों की खेती को खासा नुकसान,किसानों ने सरकार से की मुआवजा की मांग

पटियाला/लुधियाना (पंजाब) किसानों ने सरकार से की विशेष गिरदावरी कराके मुआवजे की मांग। सब्जियों की खेती को भी बारिश से खासा नुकसान, पारा भी लुढ़का। पंजाब में बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है। इससे किसान सकते में हैं। पीड़ित किसानों ने सरकार से विशेष गिरदावरी करवाने और मुआवजा की मांग की है। उधर शनिवार को भी दिन भर रुक-रुक हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। पटियाला में शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के…

Read More

पंजाब सरकार ने रद्द किए किसान मेले,कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए कमेटी का किया गठन

चंडीगढ़/लुधियाना ब्रह्म मोहिंदरा के नेतृत्व में  कमेटी में सात मंत्री रोग की रोकथाम पर रखेंगे नजर, अधिसूचना जारी। पीएयू द्वारा गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना और बठिंडा में आोयजित होने थे किसान मेले। पंजाब सरकार ने सूबे में कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की अध्यक्षता में मंत्रियों की कमेटी का गठन किया गया है। सूबे के राज्यपाल ने इस कमेटी को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने अगामी आयोजित होने वाले सभी किसान मेलों को रद्द कर दिया…

Read More

तरनतारन डेरा लूट केस सुलझाया,1.66 करोड़ रुपये भी बरामद छह गिरफ्तार

चंडीगढ़ पंजाब पुलिस ने डेरा बाबा जगतार सिंह लूट केस को सुलझा लिया गया। इस मामले में सभी छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि 1.13 करोड़ रुपये की नकदी तरनतारन पुलिस ने बरामद की। वहीं अमृतसर पुलिस ने 53 लाख रुपये बरामद किए। डीजीपी ने एसएसपी तरनतारन ध्रुव दहिया और उनकी टीम समेत पुलिस कमिश्नरेट (अमृतसर) को कम समय में केस सुलझाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि…

Read More

कोरोनावायरस : राज्य भर में 71,900 मरीजों की जांच, 9 संदिग्ध के नमूने भेजे दिल्ली एम्स : मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू

चंडीगढ़ पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि अब तक राज्य भर में 71,900 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 5,814 लोग भी शामिल हैं। शुक्रवार को 9 संदिग्ध लोगों के नमूने एम्स दिल्ली भेजे गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए स्टेट रैपिड रिस्पांस टीम के अलावा, जिला रैपिड रिस्पांस टीम और कंट्रोल रूम नंबर वाले जिला नोडल अफसरों की सूची सभी जिलों में जा चुकी है। आइसोलेशन वार्डों में बेड भी 649…

Read More

साइबर दुर्व्यवहार और साइबर अपराध जनहित याचिका का निपटारा

चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दुर्व्यवहा महिलाओं से साइबर दुर्व्यवहार और साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए तंत्र स्थापित करने की मांग वाली जनहित याचिका का निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और यूटी को याची द्वारा सौंपी गई रिप्रजेंटेशन पर फैसला लेने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के वकील निखिल सराफ ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट का बताया कि वर्तमान में कई तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोजाना  साइबर दुर्व्यवहार और साइबर अपराध चलते रहते हैं, जो समाज के लिए उचित नहीं है। बीमार मानसिकता के लोग सोशल…

Read More

कोरोना वायरस : 13 व्यक्तियों में कोविड -19 के लक्षण,24 घंटे निगरानी रखने के लिए रिस्पांस टीमों का गठन

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री खुद रखेंगे हालात पर नजर। 24 घंटे निगरानी रखने के लिए रिस्पांस टीमों का गठन। स्वास्थ्य विभाग को हालात पर नजर रखने के लिए कहा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वीरवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न हालात से मुकाबले को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि वे वायरस के खतरे के मद्देनजर इसके लक्षणों और एहतियाती कदमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए तुरंत एडवाइजरी जारी करें। कैप्टन…

Read More