पंजाब की जेलों में सभी कैदियों की होगी स्क्रीनिंग, जेलों में 5.5% कैदी एचआईवी पीड़ित

 चंडीगढ़ बढ़ते एड्स के मामलों को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने बताया कि सूबे की जेलों में 5.5 प्रतिशत कैदी एचआईवी के शिकार हैं। उनके इलाज के लिए एटीआर यूनिट लगाने की तैयारी है और हर नए कैदी की स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। इस जानकारी के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। याचिका दाखिल करते हुए बनूड़ निवासी करणवीर सिंह ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए बताया था कि पंजाब की 9 जेलों…

Read More

मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

अमृतसर पंजाब के अमृतसर में भारी बारिश के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत होने की खबर है। हादसा मकान की छत गिरने से हुआ, जिसके मलबे के नीचे परिवार के सदस्य दब गए थे। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ, जब परिवार नींद के आगोश में था। हादसे की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच मलबा हटवाने का काम शुरू कराया और शवों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More

आम आदमी पार्टी का दावा : अगर सरकार रद्द कर दे समझौते तो चार रुपये यूनिट मिल सकती है बिजली

चंडीगढ़ आप ने बिजली पर जारी किया व्हाइट पेपर और विजन डाक्यूमेंट। आरोप- कैप्टन ने बादलों की तरह निजी कंपनियों को दिया संरक्षण। बिजली के मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन, वॉकआउट। आम आदमी पार्टी ने महंगी बिजली के मुद्दे पर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को 17 पन्नों का एक श्वेत पत्र और दूरदर्शी दस्तावेज (विजन डाक्यूमेंट) जारी किया। पार्टी का दावा है कि इसमें पंजाब सरकार, बिजली विभाग और निजी बिजली कंपनियों के बारे में तथ्यों के साथ पोल खोली गई है। यह दस्तावेज…

Read More

सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मरीज होने की खबर ,पठानकोट में फ्लू कॉर्नर और पृथक वार्ड तैयार

पठानकोट ( पंजाब) फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मरीज होने की खबर मिली है। बुधवार सुबह खांसी और बुखार होने की वजह से वह अस्पताल में दाखिल हुआ था। जैसे ही अस्पताल के डॉक्टरों को उसमें कोरोना के लक्षण दिखे, उसे पृथक वार्ड में शिफ्ट कर टेस्ट करवाए गए। सैंपल देने के बाद मरीज बिना किसी को बताए फरार हो गया। इसके बाद सिविल सर्जन दफ्तर ने इसकी सूचना डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब को दी। बाद में सिविल सर्जन व बस्सी पठाना के…

Read More

आपराधिक मामलों में की गई पुलिस कार्रवाई में जेलमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की गैंगस्टरों के साथ मिलीभगत साबित

चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक दल ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा दो आपराधिक मामलों में की गई कार्रवाई में जेलमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की गैंगस्टरों के साथ मिलीभगत साबित हो चुकी है, जिसे राज्य के डीजीपी ने भी माना है। विधायक दल ने मांग की है कि मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और मंत्री-गैंगस्टर गठजोड़ की स्वतंत्र जांच कराई जाए। विधानसभा में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दो पुलिस केसों के बारे जानकारी देते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि डीजीपी दिनकर गुप्ता…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए सड़क आरक्षित : मंत्री अरुणा चौधरी

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अनोखे तरीके से मनाने का फैसला किया है। आमतौर पर अंधेरा होने के बाद महिलाओं और लड़कियों को घरों से बाहर नहीं जाने देने जैसी रुढ़िवादी रिवायतों को चुनौती देते हुए सरकार सात और आठ मार्च की रात को प्रत्येक जिले में मुख्य सड़क का एक हिस्सा शाम 7 से रात 1 बजे तक महिलाओं और लड़कियों की विभिन्न गतिविधियों के लिए आरक्षित रखेगी। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया…

Read More

हरियाणा-चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मास्क पहनकर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी

 चंडीगढ़ चीन के बाद पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहे खतरनाक कोरोनावायरस को लेकर हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस भी सतर्क हो गई है। हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कर्मियों को एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिसकर्मी को दस्ताने और मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने और बातचीत के दौरान विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है।

Read More

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू 6 लाख 20 हजार स्टूडेंट होंगे अपीयर

मोहाली ( पंजाब) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए 5 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 6 लाख 20 हजार स्टूडेंट अपीयर होंगे। वहीं, परीक्षा के लिए 23 हजार 5 सौ से अधिक निगरान स्टाफ तैनात किया गया है और परीक्षा पर नजर रखने के लिए 3,200 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। इस दौरान फ्लाइंग स्क्वायड की ड्यूटी अलग…

Read More

एक पीजी में लगी भीषण आग तीन लड़कियों की जलकर मौत

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक पीजी में रविवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में जलकर तीन लड़कियों की मौत हो गई। दो लड़कियों ने छलांग लगा अपनी जान बचाई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों लड़कियों की मौत जलने और दम घुटने से बताई जा रही है। दो मृतक लड़कियां पंजाब की हैं तो वहीं एक हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। ये सभी लड़कियां चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। आग लगने की सूचना पर तुरंत सेक्टर 17 और 32 से फायर बिग्रेड की…

Read More

सामूहिक आत्महत्या मामले में कोर्ट ने पूर्व डीआईजी, डीएसपी समेत छह लोगों को दोषी करार दिया

अमृतसर चौकमुनी इलाके में परिवार के पांच लोगों द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या के मामले में तत्कालीन एसएसपी अमृतसर व डीआईजी पद से रिटायर हुए कुलतार सिंह, डीएसपी हरदेव सिंह समेत छह लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सेशन जज संदीप सिंह बाजवा की अदालत सभी दोषियों को 19 फरवरी को सजा सुनाएगी। अदालत के इस आदेश के बाद सभी दोषियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में अमृतसर की केंद्रीय जेल में भेज दिया है। अक्टूबर 2005 में एक व्यक्ति ने पत्नी, बेटे, बेटी और मां के साथ आत्महत्या कर…

Read More