विदेश यात्रा की सूचना न देने वालों के जब्त होंगे पासपोर्ट : कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ पंजाब में कोविड-19 संकट के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अहम फैसला लेते हुए विदेश यात्रा के बारे जानकारी नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इसके तहत उन्होंने ऐसे लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। पंजाब में कोरोना के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक में सीएम ने कहा कि विदेश यात्राओं का खुलासा करने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पुलिस और सेहत…

Read More

प्रवासियों का पलायन रोकने में पंजाब के डेरे निभा रहे अहम भूमिका, बांट रहे खाना

 लुधियाना प्रवासी मजदूरों का पलायन रोकने और गरीबों तक भोजन पहुंचाने में प्रदेश के धार्मिक डेरे सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसमें डेरा राधा स्वामी की तरफ से सबसे अहम योगदान दिया जा रहा है। उनके डेरों में जहां प्रवासी मजदूरों के रहने का विशेष तौर पर प्रबंध किया जा चुका है वहीं उनके लिए लंगर भी तैयार किया जा रहा है। इस समय अकेले राधा स्वामी डेरा श्रद्धालुओं की तरफ से हर रोज एक लाख फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें प्रशासन की मदद से लोगों…

Read More

हालात देख लेंगे कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला, आला अफसरों को किस्तों में मिलेगा वेतन : कैप्टन अमरिंदर सिंह

 चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कर्फ्यू को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने के बारे में कोई भी फैसला उस समय के हालात पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि वह राज्य के हालात पर रोजाना निजी तौर पर निगरानी रख रहे हैं। मुख्यमंत्री उन मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि कोविड-19 के मद्देनजर सूबे में कर्फ्यू को 14 अप्रैल को नहीं हटाया जाएगा। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले कहा था कि इस बारे में कोई पक्का फैसला…

Read More

कर्फ्यू में धड़ल्ले से बेच रहे थे नशा, पांच गिरफ्तार, जाली करेंसी, कार और प्रिंटर भी बरामद

 कपूरथला ( पंजाब) कपूरथला पुलिस ने कर्फ्यू के बीच नशा बेच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाके पर आरोपियों ने एसआई पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। आगे जाकर गाड़ी दीवार से जा टकराई। पुलिस ने पीछा करके आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1.07 लाख की जाली करेंसी, 10 ग्राम हेरोइन, जाली करेंसी छापने वाला प्रिंटर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व आई-20 कार बरामद की है। डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि उनके नेतृत्व में थाना सिटी के…

Read More

सभी समागमों पर लगाई रोक, डीजीपी बोले- 200 जमाती प्रदेश में लौटे, 12 जिले हो सकते प्रभावित

चंडीगढ़ दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने के लिए पंजाब से 200 लोग गए थे। ये सभी वापस लौट आए हैं। इन जमातियों के कारण राज्य के 12 जिले प्रभावित होने की आशंका है। इनकी तलाश की जा रही है और अब तक 73 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। यह खुलासा गुरुवार को पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने किया। इस बीच, मुख्यमंत्री  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य में धार्मिक समागमों सहित हर तरह के भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के आयोजन पर…

Read More

कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए, पंजाब के पहले व्यक्ति ने कहा- मजबूत इच्छाशक्ति ही एकमात्र उपाय

होशियारपुर ( पंजाब) कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए पंजाब के पहले व्यक्ति होशियारपुर के गांव खनूर के गुरदीप सिंह मजबूत इच्छाशक्ति को ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय मानते हैं। गुरदीप इटली से लौटे थे और अमृतसर हवाई अड्डे पर कोरोना से पीड़ित पाए गए थे। उनका कहना है कि मजबूत इच्छाशक्ति और डॉक्टरों की हिदायतों का पूरी तरह पालन ही कोरोना से बचने का एक जरिया है। अगर किसी को इस बीमारी से पीड़ित होने का शक है तो उसे डरने के बजाय इलाज के लिए खुद आगे…

Read More

डॉक्टरों-मेडिकल स्टाफ के लिए कर्फ्यू पास जरूरी नहीं, खुलेंगे बैंक और एटीएम

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से आज से बढ़ाई गई कर्फ्यू अवधि के दौरान पंजाब सरकार द्वारा मंगलवार को नई हिदायत भी जारी की गईं। इनके तहत अब राज्य में स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ, डॉक्टरों और रेगुलर मरीजों को कर्फ्यू पास की कोई जरूरत नहीं है, जबकि बैंकों/एटीएम को भी सारा हफ़्ता खुले रखने की इजाजत होगी, बशर्ते कि कोविड-19 के सभी प्रोटोकोल की पालना की जाए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन द्वारा सोमवार को मंत्रियों के साथ कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के किए जाने के…

Read More

कस्टम व बीएसएफ के दो-दो जवान क्वारंटीन,पाकिस्तान लौटे दो लोगों में दिखे लक्षण

अमृतसर भारत से पाकिस्तान लौटे दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण देखे गए हैं। यह मामला सामने आने के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर अफसरों में हड़कंप मच गया। मेडिकल वीजा लेकर भारत इलाज कराने आए पांच पाकिस्तानी नागरिक तीन दिन पहले अटारी सड़क सीमा के रास्ते वतन रवाना हुए थे। लाहौर में इन पांचों पाकिस्तानियों की कोरोना वायरस संबंधी जांच के दौरान दो नागरिकों में लक्षण नजर आए और बाकी तीन लोगों के टेस्ट निगेटिव आए हैं। इसके बाद सीमा के उस पार भी हड़कंप मच गया। पाकिस्तान…

Read More

कोरोना से पंजाब में चौथी मौत,लेकिन कोई नया केस नहीं आया सामने

 चंडीगढ़ कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, नयागांव सील पंजाब में कोरोना वायरस पांव पसारने लगा है। मंगलवार को राज्य में कोरोना से चौथी मौत दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार को इस वायरस का कोई नया पॉजिटिव केस तो सामने नहीं आया लेकिन दो दिन के भीतर तीन मौतों ने राज्य सरकार और सेहत विभाग को हिलाकर रख दिया है। आने वाले दिनों में राज्य में कर्फ्यू को और सख्ती से लागू किया जा सकता है। चंडीगढ़ से सटे पंजाब के क्षेत्र नयागांव का जो मरीज पीजीआई में दाखिल था, उसकी मौत…

Read More

पंजाब में दूसरी मौत, आज पॉजिटिव आई है एक मरीज की रिपोर्ट, अब कुल 39 मामले

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना वायरस से अब तक दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं सोमवार को एक नया केस सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 39 हो गई। मोहाली जिले के नया गांव में सोमवार सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह व्यक्ति पिछले छह दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया है कि व्यक्ति अभी वेंटीलेटर पर है। नया गांव को सील कर दिया गया है। सेहत विभाग की टीम व डॉक्टर लोगों की जांच कर रहे हैं। सिविल सर्जन…

Read More