मालिक ने निकाला, 36 घंटे पैदल चलकर लुधियाना से अंबाला पहुंचा परिवार

 चंडीगढ़ हाथ जोड़े खड़े गोरखपुर के रहने वाले लवकुश लुधियाना (पंजाब) में लोहे की फैक्टरी में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। लॉकडाउन के बाद मालिक ने फैक्टरी में ताला लगा दिया और सभी मजदूरों को निकाल दिया। ऐसे में लवकुश पूरे परिवार के साथ सड़क पर आ गए। एक-दो दिन किसी तरह गुजारा किया लेकिन जब संकट बढ़ गया तो अपने घर गोरखपुर जाने की सोची। 1135 किलोमीटर दूर घर जाने के लिए जब कोई साधन नहीं मिला तो लवकुश पूरे परिवार को साथ लेकर पैदल ही निकल पड़े। लवकुश…

Read More

पंजाब में कोरोना का कोई नया केस नहीं, 264 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

चंडीगढ़ पंजाब के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। 24 घंटे के दौरान कोरोना से पीड़ित कोई मामला सामने नहीं आया है। महामारी के कारण में एक मौत देख चुके पंजाब में शनिवार को एक मरीज ठीक होकर अपने घर रवाना भी हो गया। सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तक राज्य में 898 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें 596 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई जबकि 264 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 24 घंटे के दौरान 109 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए…

Read More

राज्य के लिए जल्द जारी हो जीएसटी मुआवजा : अमरिंदर

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर शनिवार को केंद्र  से 2088 करोड़ रुपये के जीएसटी मुआवजे के बकाये के साथ-साथ वाणिज्यिक बैंकों द्वारा औद्योगिक और कृषि ऋणों की किस्तों को स्थगित करने की मांग की ताकि राज्य को कोरोना वायरस से उत्पन्न विषम परिस्थितियों से लड़ने में मदद मिल सके। टेलीफोन पर बातचीत के बाद एक पत्र में, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से COVID-19 महामारी के प्रकोप से उत्पन्न संकट को कम करने के लिए कुछ आवश्यक कदम…

Read More

आश्चर्यचकित : 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में रहा, 15वें दिन कोरोना वायरस की पुष्टि

चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के संदेह में 14 दिन क्वारंटीन में रह चुके हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि संक्रमित होने का खतरा टल गया है। चंडीगढ़ में एक ऐसा ही आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक में क्वारंटीन खत्म होने के बाद लक्षण दिखने शुरू हुए और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। दुबई से 22 वर्षीय एक युवक 11 मार्च को चंडीगढ़ लौटा था। 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में रहा। अचानक से उसे 15वें दिन बुखार की शिकायत हुई तो उसमें…

Read More

सप्लाई को कंट्रोल रूम स्थापित, सरपंचों को पंचायत फंड के इस्तेमाल की छूट

चंडीगढ़ फल, सब्जियों, दूध आदि के वाहनों की आवाजाही होगी सुनिश्चित। कंट्रोल रूम के दो मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी हुई जारी। 7986164174, 9877937725 और ई-मेल fruit.veg.control@punjab.gov.in कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से सप्लाई चेन में किसी तरह का व्यवधान न आने देने के उद्देश्य से राज्य में एक कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम को फल, सब्जियां, दूध व डेयरी उत्पाद और अन्य जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों और फूड व मिल्क प्रोसेसिंग उद्योग तक कच्चे माल व पैकिंग…

Read More

पंजाब पुलिस सख्त, चौथे दिन 262 गिरफ्तार, 170 पर दर्ज हुई एफआईआर

चंडीगढ़ पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने राज्य में कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर निकलने वालों से पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं पर तुरंत विराम लगाने के आदेश जारी करते हुए पुलिस मुलाजिमों को कड़ी चेतावनी दी है। इस बीच, गुरुवार को राज्य में कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में 262 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 170 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं। उल्लंघन करने वालों में चार ऐसे लोग भी थे, जिन्हें उनके घर में क्वांरटीइन किया गया हुआ है। इन चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर…

Read More

पंजाब के पहले मरीज ने जीती कोरोना से जंग, नई जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

अमृतसर( पंजाब) कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर है। अमृतसर में मिले पंजाब के पहले कोरोना संक्रमित मरीज ने इस महामारी को मात दे दी है और जिंदगी की जंग जीत ली है। होशियारपुर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति इलाज के बाद कोरोना वायरस से मुक्त हो गया है। यह व्यक्ति चार मार्च को जर्मनी से आया था। वह मूलरूप से होशियारपुर का रहनेवाला है। अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब के टेस्ट में यह व्यक्ति कोरोना वायरस से मुक्त पाया गया है। पिछले 21…

Read More

लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव महिला मिली, कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं

चंडीगढ़ लुधियाना में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा है कि 51 साल की महिला के सैंपल भेजे गए थे। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालांकि सूत्रों के अनुसार महिला की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली। अब वायरस स्टडी के लिए सैंपल पुणे भेजे गए है। उसकी पूरी रिपोर्ट आनी अभी बाकी। उस रिपोर्ट के आने के बाद ही सारा मामला स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला एक प्राइवेट अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। लुधियाना…

Read More

राष्ट्रीय लॉकडाउन जरूरी था, बाहर न निकलें, घर पहुंचाएंगे जरूरी सामान : कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ कोविड-19 से निपटने के लिए मुकम्मल कर्फ्यू के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को लोगों को आ रही समस्याएं कम करने के लिए कई कदमों का एलान किया। उन्होंने स्थिति को और प्रभावी तरीके से संभालने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू जारी रखना जरूरी है और इसे अच्छा समर्थन भी मिला है। लेकिन इससे नागरिकों को आ रही दिक्कतों को कम करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू संबंधी…

Read More

पंजाब में 232 केस दर्ज, 111 गिरफ्तार, पढ़ें- जिलों का हाल कैसा

लुधियाना ( पंजाब) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 232 मुकदमे दर्ज किए और 111 लोगों को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान लोगों को प्राथमिक सहूलियतें देने के लिए एक व्यापक रणनीति भी तैयार की है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि कर्फ्यू के उल्लंघन की कुल 38 एफआईआर एसएएस नगर (मोहाली) में दर्ज की गई जबकि अमृतसर (ग्रामीण) में 34, तरनतारन और संगरूर से 30-30 मामले दर्ज हुए हैं। तरन तारन से 43 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए जबकि 23…

Read More