पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी SIT के सामने पेश

पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी SIT के सामने पेश

मोहाली (पंजाब) पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी बलवंत सिंह मुल्तानी केस में सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए। सुबह 11:10 मिनट पर वे मटौर थाने पर पहुंचे। थाने के बाहर मटौर के एसएचओ ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद उन्हें अंदर ले जाया गया। जहां जांच दल पूर्व डीजीपी से पूछताछ करने में जुटा है। इस दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों और मीडियाकर्मी तैनात रहे। हालांकि इससे पहले भी एक बार उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया…

Read More

मुख्यमंत्री के बेटे को चार साल बाद ईडी ने दोबारा जारी किया नोटिस

मुख्यमंत्री के बेटे को चार साल बाद ईडी ने दोबारा

जालंधर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) उल्लंघन के आरोप में ईडी ने लगभग चार साल बाद दोबारा नोटिस जारी किया है। उन्हें 27 अक्तूबर को जालंधर कार्यालय में पेश होने को कहा है। मामला 2016 से पहले का है। इससे पहले रणइंदर को 2016 में ही बुलाया गया था। कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने विधानसभा में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास किए थे। इसके बाद से केंद्र और राज्य सरकार में ठन गई है। ईडी…

Read More

कोविडशील्ड वैक्सीन का पहला चरण सफल

कोविडशील्ड वैक्सीन का पहला चरण सफल

चंडीगढ़ 25 सितंबर को तीन स्वयंसेवकों को डोज देकर शुरू किया गया था परीक्षण 27वें दिन स्वयंसेवकों की जांच के बाद आई रिपोर्ट में संतोषजनक रहा परिणाम विस्तार पीजीआई चंडीगढ़ में ऑक्सफोर्ड की कोविडशील्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल रहा है। परीक्षण में 25 सितंबर को जिन तीन स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी, उनकी स्थिति संतोषजनक है। गुरुवार को उन स्वयंसेवकों के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि उन्हें शनिवार को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी…

Read More

विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन सात अहम विधेयक पारित

विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन सात अहम विधेयक पारित

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की अध्यक्षता में बुलाए गए विशेष सत्र के अंतिम दिन सात महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कर दिया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट विजिलेंस कमीशन बिल, 2020 पेश किया। इसके तहत बहु-सदस्यीय कमीशन की स्थापना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के कामों में और पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को रोकना है। विजिलेंस ब्यूरो और राज्य सरकार के सभी विभागों के कामकाज पर निगरानी रखने के लिए कमीशन को एक स्वतंत्र संस्था के तौर पर बनाया गया है, जिससे बेदाग,…

Read More

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छह साल की बच्ची का अधजला शव मिला

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,  छह साल की बच्ची का अधजला शव मिला

होशियारपुर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना टांडा के तहत एक गांव की हवेली से बुधवार देर शाम प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ है। लोगों ने हवेली में बच्ची का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त गांव का ही एक व्यक्ति का पोता उनकी बेटी को बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था। इसके बाद वह नहीं लौटी। पिता…

Read More

विधेयकों पर कृषि कानूनों के खिलाफ तीन घंटे हुई बहस, यहां पढ़ें- किसने क्या कहा

विधेयकों पर कृषि कानूनों के खिलाफ तीन घंटे हुई बहस, यहां पढ़ें- किसने क्या कहा

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा में मंगलवार को कृषि कानूनों और केंद्र के प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक को रद्द करने संबंधी प्रस्ताव पर तीन घंटे से भी अधिक समय तक चर्चा हुई। इसमें कांग्रेस के अलावा अकाली दल, आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी के सदस्यों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कराते हुए तीन घंटे का समय रखा, जिसमें कांग्रेसी सदस्यों को 2 घंटे 3 मिनट, आम आदमी पार्टी को 29 मिनट, अकाली दल को 22 मिनट, भाजपा और लोक इंसाफ पार्टी को…

Read More

कपूरथला में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से छह मजदूरों की मौत, तीन घायल

कपूरथला में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से छह मजदूरों की मौत, तीन घायल

कपूरथला (पंजाब) पंजाब के कपूरथला में एक सड़क हादसे में छह लोगों मौत हो गई। यहां सुल्तानपुर रोड पर हुसैनपुर में रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) नजदीक मंगलवार देर रात को ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी। इसमें वाहन सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि मां-बेटी भी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, कुछ मजदूर अपने बच्चों के साथ गांव सिधवां दोनां में…

Read More

पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार, वर्दी पर नशा तस्करी का दाग

पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार, वर्दी पर नशा तस्करी का दाग

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबल को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक किलो अफीम और सात किलो भुक्की बरामद की गई है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 17 अक्तूबर को रात एएसआई जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ लुधियाना-चंडीगढ़ मार्ग पर बोपाराय ढाबा के पास खमाणों में नाका लगाया था। इस दौरान रात 9:50 बजे समाराला की तरफ से आ रही एक ब्रिजा कार को एएसआई जसपाल सिंह ने रोककर तलाशी ली तो एक किलो अफीम…

Read More

विधानसभा का सत्र आज से शुरू, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक

विधानसभा का सत्र आज से शुरू, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.c

चंडीगढ़ नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब सरकार का विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र में कृषि कानूनों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से विधेयक पेश किया जाएगा। सत्र के संबंध में आयोजित विधायक दल और मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सूबे में कृषि कानूनों को लागू नहीं करने की वकालत की गई। साथ ही इस मुद्दे पर कोई भी कानूनी और वैधानिक फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। मंत्रिमंडल ने यह फैसला किया कि सोमवार को विधानसभा के शुरू हो…

Read More

आज से कंटेनमेंट जोन से बाहर स्कूल खोलने का फैसला, एसओपी जारी

आज से कंटेनमेंट जोन से बाहर स्कूल खोलने का फैसला,  एसओपी जारी

चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश के साथ ही आज से पंजाब में भी 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर स्कूल खोलने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। एसओपी लागू कराने के लिए विशेष टीमों का भी गठन किया गया है। हालांकि स्कूल खोले जा रहे हैं लेकिन ऑनलाइन शिक्षा ही अध्यापन की प्राथमिक विधि रहेगी। इस बार में पहले ही सूचित किया जा चुका है। सभी विद्यार्थियों…

Read More