पंजाब पुलिस ने गुरुवार को एक नशा तस्कर को आठ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जोगा सिंह लुधियाना के गांव राजापुर का रहने वाला है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि जोगा एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर है। वह हेरोइन की खेप लेने पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामलों में वांछित है और उसके दो साथियों को 14 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।…
Read MoreCategory: Punjab
आखिरी मौका है, मोर्चे का प्रदर्शन हटाओ वरना सेना बुलाने में भी संकोच नहीं करेंगे
बार-बार हाईकोर्ट को विश्वास दिलाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों को धरनास्थल से हटाने में विफल रहने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई। अब हाईकोर्ट ने सरकार को आखिरी मौका देते हुए चेतावनी दी है कि अगर वह विफल रहे तो अदालत सेना बुलाने में भी संकोच नहीं करेगी। याचिका दाखिल करते हुए चंडीगढ़ की अराइव सेफ सोसाइटी ने एडवोकेट रवि कमल गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया था कि पंजाब में सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़-मोहाली मार्ग पर…
Read Moreहिमाचल-उत्तराखंड में इस सप्ताह 84 मौतें और 30 लोग लापता, पंजाब में भी गई चार की जान
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश तथा भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, इन दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है। हिमाचल में भूस्खलन के चलते इस सप्ताह कम से कम 68 लोगों की मौत हुई और करीब 15 लोग लापता हो गए। शिमला के समरहिल क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद लापता हुए…
Read Moreयूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों पर फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं गोलियां, एक की मौत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों के घर पर आकर रविवार रात दो युवकों ने गोलियां चला दीं। हमले में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। मृतक छात्र की पहचान अनुज वासी भिवानी और घायल छात्र की पहचान पवनीत के रूप में हुई है जो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों विद्यार्थी सीयू में पढ़ते थे और गांव भागोमाजरा में पड़ती सरपंच कॉलोनी के एक घर में किराए…
Read Moreपुलिस ने लॉरेंस के चार गुर्गे दबोचे, ड्रोन से मंगवाते थे हथियार और हेरोइन
पंजाब पुलिस ने ड्रोन से हथियार और हेरोइन मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदरी और उसके तीन साथियों को बठिंडा से दबोचा है। यह सफलता एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में हासिल की। आरोपियों से एक चीनी पिस्तौल, पांच कारतूस, 270 ग्राम हेरोइन व एक ऑडी कार बरामद हुई है। अन्य आरोपियों में बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच निवासी गांव माहीनंगल थाना…
Read Moreहिमाचल व पंजाब में आई बाढ़ से यूपी के मौनपालकों का भारी नुकसान
गंगोह। क्षेत्र के मधुमक्खी पालकों को पंजाब व हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। उनके कई सौ डब्बे पानी में बह गए। गांव मुबारिकपुर निवासी मधुमक्खी पालक संजय सैनी ने बताया कि रोपड़ जिले के नूरपुर बेदी कस्बे के एक खेत में उसके मधुमक्खी के 450 डब्बे रखे थे। सोमवार को तेज बहाव में उनमें से 410 डब्बे बह गए। बमुश्किल 40 डिब्बे ही बचाए जा सके। काफी तलाशने पर कुछ डब्बे मिट्टी में टूटे फूटे हाल में दबे मिले जिनकी सभी…
Read Moreअकाली-भाजपा पंजाब में राजनीतिक लाभ उठाने के लिए आएगी साथ, जाखड़ की नियुक्ति के बाद मिले संकेत
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा में एक बार फिर गठबंधन हो सकता है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद से दोनों दलों के बीच दोस्ती बहाल होने का संकेत मिला है। भाजपा ने पंजाब में पहले की तरह अकाली दल से गठबंधन कर हिंदू-सिख भाईचारा की नीति पर चलने का संकेत दिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अकाली दल की हरसिमरत कौर फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। वहीं चर्चा ये भी है कि…
Read Moreधमाकों से पहले हुई दुबई और कनाडा में कॉल! सामने आ रहा पाकिस्तान का नाम
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रहे धमाकों के पीछे न सिर्फ आतंकी साजिश सामने आ रही है, बल्कि अस्थिरता के मुहाने पर खड़े पाकिस्तान का नाम भी सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनको कुछ अहम सुराग मिले हैं जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि पंजाब में अस्थिरता फैलाने के पीछे विदेश में बैठे तीन प्रमुख आतंकी संगठन और पाकिस्तान का हाथ है। यही नहीं बीती रात को स्वर्ण मंदिर के पास हुए धमाकों से पहले…
Read Moreये करीबी खोलेगा माफिया मुख्तार अंसारी के सारे राज
माफिया मुख्तार अंसारी के रोपड़ जेल में रहने के दौरान उसका करीबी लखनऊ का माफिया जुगनू वालिया सारा इंतजाम करता था। एसटीएफ के मुताबिक जुगनू वालिया के संपर्क में पंजाब के कई बड़े माफिया और हथियार तस्कर थे। मुख्तार गैंग के लिए सालों से जुगनू पंजाब से हथियारों का इंतजाम करता था। लखनऊ में भी मुख्तार का सारा कारोबार संभालता था। इसमें व्यापारियों और बिल्डरों से वसूली, ब्याज वसूलना और मुख्तार के केसों में पैरोकारी करना शामिल था। वालिया के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, वसूली आदि के 20 से…
Read Moreजीरकपुर के होटल में मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जाँच पड़ताल
पंजाब के मोहाली जिले में लोहगढ़ के सिग्मा सिटी चौक के नजदीक स्थित एक निजी होटल में हिमाचल की एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला है। बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों और एक व्यक्ति के साथ यहां होटल में पिछले एक महीने से रह रही थी। होटल में दर्ज जानकारी के मुताबिक महिला का नाम बबीता है और व्यक्ति का नाम सुनीत है। व्यक्ति हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने…
Read More