अकाली-भाजपा पंजाब में राजनीतिक लाभ उठाने के लिए आएगी साथ, जाखड़ की नियुक्ति के बाद मिले संकेत

अकाली-भाजपा पंजाब में राजनीतिक लाभ उठाने के लिए आएगी साथ,  जाखड़ की नियुक्ति के बाद मिले संकेत

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा में एक बार फिर गठबंधन हो सकता है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद से दोनों दलों के बीच दोस्ती बहाल होने का संकेत मिला है।

भाजपा ने पंजाब में पहले की तरह अकाली दल से गठबंधन कर हिंदू-सिख भाईचारा की नीति पर चलने का संकेत दिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अकाली दल की हरसिमरत कौर फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। वहीं चर्चा ये भी है कि इस बार अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।

1996 में हुआ गठबंधन 2021 में टूटा था
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच 1996 में गठबंधन हुआ था। अकाली दल एनडीए के सबसे पुराने साथियों में से था। 2021 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के कारण दोनों ने अपने रिश्ते खत्म कर दिए थे। इसी साल अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। तभी से दोनों दलों के गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि जालंधर उपचुनाव दोनों ने अलग अलग ही लड़ा।

Related posts