दिल्ली की सीमाएं होंगी सील, चढ़ा राजधानी का सियासी पारा

दिल्ली की सीमाएं होंगी सील,  चढ़ा राजधानी का सियासी पारा

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में किसी तरह का मार्च निकालने और प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि अगर किसान बिना अनुमति के दिल्ली में आते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग को भी दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस 26 व 27 नवंबर को दिल्ली की सभी सीमाओं को सील भी कर देगी। दूसरी तरफ दिल्ली में बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए केन्द्र सरकार…

Read More

राजनीतिक कयासबाजी : अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को लंच का न्योता भेजा

राजनीतिक कयासबाजी  : अमरिंदर सिंह ने सिद्धू  को लंच का न्योता भेजा

चंडीगढ़ लंबे समय से पंजाब की राजनीति में अलग-थलग पड़े कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अच्छी खबर है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें आज दोपहर के भोजन का न्योता भेजा है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की उम्मीद है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने दी है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक मतभेद चल रहे थे। सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा भी…

Read More

सेना के लिए लाभदायक साबित होगा डॉप्लर रडार

सेना के लिए

श्रीनगर लेह में मौसम विभाग का बुनियादी ढांचा उन्नत किया जा रहा है। यहां शीघ्र ही डॉप्लर रडार लगाया जा रहा है। सेना के हर मूवमेंट को इससे लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पूरे लद्दाख में 10 नई मौसम वेधशालाएं भी स्थापित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार हर कोने से सही डाटा मिलने से मौसम की सटीक भविष्यवाणी से फायदा मिलेगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने के लिए लेह में मौसम विभाग द्वारा पूर्ण रूप से सेटअप किया जा रहा…

Read More

फारूक अब्दुल्ला का घर सरकारी जमीन पर, उमर ने खारिज किए आरोप

फारूक अब्दुल्ला का घर सरकारी जमीन पर, उमर ने खारिज किए आरोप

जम्मू रोशनी एक्ट के लाभार्थियों और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की सूची जारी होने पर बड़ा खुलासा हुआ है। सियासी दलों के कार्यालयों के बाद अब जम्मू-कश्मीर के बड़े नेताओं के निजी आवास भी सरकारी जमीन पर होने की बात सामने आई है। जम्मू मंडलायुक्त की ओर मंगलवार जारी सूची में नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला के जम्मू स्थित आवास को भी सरकारी जमीन पर बना बताया गया है। बाहु तहसील के सुंजवां क्षेत्र में यह…

Read More

राज्य लोकसेवा आयोग ने एचएएस की लिखित परीक्षा का शेड्यूल कर दिया जारी

राज्य लोकसेवा आयोग ने एचएएस की लिखित परीक्षा का शेड्यूल

शिमला एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा एक से सात दिसंबर तक होगी। राज्य लोकसेवा आयोग ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन राजधानी शिमला और धर्मशाला में होगा। पहले सिर्फ शिमला में परीक्षा लेने का फैसला लिया गया था लेकिन कोरोना संकट के चलते राज्य लोकसेवा आयोग अब दो जगहों पर मुख्य परीक्षा लेने जा रहा है। एचएएस के 29 पदों के लिए 546 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा पास की है। राज्य लोकसेवा आयोग ने 13 सितंबर को ली गई एचएएस की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा…

Read More

कोविड रिपोर्ट देरी से आने पर मरीजों की हालत गंभीर

कोविड रिपोर्ट देरी से आने पर मरीजों की हालत गंभीर

शिमला प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में कोरोना संदिग्ध मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट 5 से 6 दिन बाद मिल रही है। रिपोर्ट समय से न मिलने के कारण मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। रिपोर्ट में देरी के चलते चिकित्सक इलाज शुरू नहीं कर रहे। समस्या का समाधान सरकार और आईजीएमसी प्रबंधन 8 महीनों बाद भी नहीं कर पाया है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आईजीएमसी में कोविड मरीजों के रोजाना औसत 600 से अधिक सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। अस्पताल की…

Read More

होटलों में रद्द हो रही बुकिंग, रात्रि कर्फ्यू लगाने से पर्यटन व्यवसाय को नुकसान

होटलों में रद्द हो रही बुकिंग,  रात्रि कर्फ्यू लगाने से पर्यटन व्यवसाय को नुकसान

धर्मशाला कांगड़ा जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों का असर अब पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ना शुरू हो गया है। जिले में नाइट कर्फ्यू लागू हो जाने से पर्यटन निगम सहित निजी होटलों में एडवांस बुकिंग धड़ाधड़ रद्द होने लगी हैं। जिले के होटलों में अब आक्यूपेंसी 10 फीसदी तक पहुंच चुकी है। कर्फ्यू के जारी रहने से आक्यूपेंसी के अभी और नीचे गिरने की संभावना है। जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण निजी और पर्यटन निगम के होटलों में अब तक 15 से…

Read More

आज राज्यों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

आज राज्यों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ आज डिजिटल माध्यम से बैठक करेंगे। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शिरकत कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं। लगातार दो वर्चुअल बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल बैठक करेंगे, इस बैठक में…

Read More

वैक्सीन 70 फीसदी प्रभावी, एक महीने में मिल सकती है भारत में प्रयोग की अनुमति

वैक्सीन 70 फीसदी प्रभावी, एक महीने में मिल सकती है भारत में प्रयोग की अनुमति

नई दिल्ली एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन परीक्षणों के अंतरिम परिणामों में ये बात निकलकर सामने आई है कि यह वैक्सीन मरीजों पर औसतन 70 फीसदी प्रभावी है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इसी वैक्सीन के उत्पादन में लगा हुआ है। वैक्सीन के नतीजे आने के बाद वह जल्द ही आपातकालीन विनियामक मंजूरी प्राप्त करने के लिए आवेदन दे सकता है। वैक्सीन की 70 फीसदी प्रभावकारिता भारत के लिए राहत भरी खबर है। भारत की दवा नियामक संस्था डीसीजीआई द्वारा कोविड-19 वैक्सीन के लिए बनाए गए दिशानिर्देशों में उसी वैक्सीन को…

Read More

मध्य प्रदेश पुलिस ने वेब सीरीज विवाद मामले में किया मामला दर्ज

मध्य प्रदेश पुलिस ने वेब सीरीज विवाद मामले में किया मामला दर्ज

भोपाल मध्य प्रदेश में वेब सीरीज ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ के जरिए धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के आरोप में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के दो एक्जीक्यूटिव के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई। वेब सीरीज में एक मंदिर के परिसर में चुंबन दृश्य को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एफआईआर में नेटफ्लिक्स के कंटेंट वाइस प्रेसीडेंट मोनिका शेरगिल और पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंबिका खुराना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। खरगोन जिले के कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि विवादास्पद चुंबन…

Read More