बिलासपुर जो पहाड़ी कभी भी दरक सकती है, उस पर लोक निर्माण विभाग 200 करोड़ रुपये फूंककर सड़क बनाने जा रहा है। विभाग को भी इस खतरे का अहसास है, बावजूद इसी पहाड़ी से 200 करोड़ की लागत से सलापड़-तत्तापानी वाया मैंदला सड़क निकाली जा रही है। सड़क की लंबाई करीब 60 किमी है । मामला बिलासपुर-सोलन-मंडी की सीमा पर स्थित धन्यारा पंचायत के कांडी गांव का है। साल 2014 में कांडी गांव की पहाड़ी में दरार पड़ गई थी। इससे आठ परिवारों के घर गिर गए। पहाड़ी की दरार…
Read MoreCategory: North Zone
जाम: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों लोग
मंडी हिमाचल के चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम 50 किलोमीटर से भी लंबा हो चुका है। यह जाम अब मंडी तक पहुंच गया। सैकड़ों गाड़ियां इस जाम में फंसी हैं जिसकी वजह से हजारों लोग परेशान हैं।
Read Moreभूस्खलन : घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, अब तक 14 शव बरामद
शिमला भूस्खलन के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए व जिला…
Read Moreएलओसी पर हवाला रैकेट ध्वस्त, 25.81 लाख बरामद, टेरर फंडिंग में दो गिरफ्तार
पुंछ/मेंढर एलओसी के मेंढर में हवाला रैकेट का भंडाफोड़ कर टेरर फंडिंग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 25 लाख 81 हजार 500 रुपये बरामद किए गए हैं। मंगलवार को पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद शकील निवासी कांगागली बालाकोट और मोहम्मद इलियास निवासी कांगा बरूती बालाकोट के रूप में हुई है। आरोपियों से हवाला रैकेट के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को हवाला रैकेट सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पुलिस, एसओजी और सेना की संयुक्त टीम ने नियंत्रण…
Read Moreचीन सीमा तक सुरक्षाबलों की आवाजाही होगी आसान, बदरीनाथ में बनेगा बाईपास मार्ग
जोशीमठ केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। चारधाम यात्रा के दौरान देवदर्शनी में चेकिंग के बाद ही यात्री वाहनों को आगे जाने दिया जाता है। इससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। उतराखंड: भारत माला फेज-2 में शामिल होंगे प्रदेश के छह राज्य मार्ग, ऋषिकेश-भानियावाला मार्ग बनेगा एनएच ऐसे में सेना के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। तीर्थयात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता…
Read Moreअनुदान प्राप्त कॉलेज के कर्मचारियों को अनुकंपा का लाभ देने से इनकार
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अनुदान प्राप्त 97 शिक्षण संस्थानों के 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को झटका देते हुए सिंगल बेंच के उस आदेश पर मुहर लगा दी, जिसमें कहा गया था कि यह कर्मचारी प्रबंधन के होते हैं सरकार के नहीं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर वह लाभ पाने के लिए दावा नहीं कर सकते। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों की सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया और उन्हें अनुकंपा आधार पर नौकरी का लाभ देने से इनकार कर…
Read Moreरजिस्ट्री के लिए अब एनओसी हुई जरूरी, हाईकोर्ट में जवाब देने के बाद फैसला लागू
चंडीगढ़ पंजाब में रजिस्ट्री पर एनओसी की बाध्यता खत्म करने के फैसले पर पंजाब सरकार बैकफुट पर आ गई है। मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचने के बाद सरकार ने अब रजिस्ट्री में एनओसी को जरूरी कर दिया है। सरकार ने यह फैसला लागू कर दिया है। अब प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की बढ़ती संख्या पर विराम लग जाएगा। पंजाब में अवैध कॉलोनियों की बिना एनओसी के रजिस्ट्री किए जाने की अनुमति वाली पंजाब सरकार की 12 दिसंबर 2019 की नोटिफिकेशन को जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई थी।…
Read Moreपहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी
सोलन कोविड के बीच हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सभी विषय शामिल किए गए हैं। एससीईआरटी सोलन ने दीक्षा पोर्टल अपलोड कर दिया है। विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। इसके लिए अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से जोडने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य…
Read Moreरेड लव सेब की बाजार में बड़ी छलांग, 500 रुपये किलो बिका
शिमला आकार में छोटे और स्वाद में खट्टे रेड लव प्रजाति के सेब ने बाजार में बड़ी छलांग लगाई है। सेब 500 रुपये किलो बिका है। यह इस प्रजाति के रिकॉर्ड दाम बताए जा रहे हैं। शिमला जिले के रोहड़ू के स्वीट आर्चर्ड बराल के रेड लव सेब की आधा किलो की पैकिंग को सोलन के कारोबारी ने 250 रुपये में खरीदा। प्रयोग के तौर पर पहली बार बागवान ने सेब की आधा किलो की पैकिंग को बाजार में उतारा। आकार में छोटा और स्वाद में खट्टा होने के बावजूद स्वास्थ्य…
Read Moreन तो बिकेंगे चाय बागवान, न ही लैंड यूज बदलेगा, विधानसभा में विधेयक पेश
शिमला हिमाचल प्रदेश में न तो गैर कृषि और अन्य कार्यों के लिए चाय के बगीचे बिकेंगे और न ही लैंड यूज बदलेगा। अब सरकार की अनुमति से भी ऐसा नहीं हो सकेगा। सरकार अपनी ही शक्तियां खत्म करने जा रही है। राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने इस संबंध में मंगलवार को सदन में एक विधेयक पेश किया। इसे आगामी दिनों में इसी सत्र में पारित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंद्रनगर में चाय के बागान हैं। बुधवार को राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सदन में हिमाचल प्रदेश…
Read More