शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को विपक्ष के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही में सहयोग नहीं किया। काले बिल्ले पहनकर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में स्पीकर विपिन सिंह परमार को आसन से हटाने की मांग की। कांग्रेस विधायक काले बिल्ले पहनकर सदन के परिसर में बैठ गए। विपक्ष के सदस्यों ने इस संबंध में विधानसभा सचिव को नोटिस दिया है। विपक्ष के 19 विधायकों ने एक प्रस्ताव विधानसभा सचिव को दिया है। इसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बिजनेस रूल्स के नियम 274…
Read MoreCategory: North Zone
भूस्खलन: तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने निकाले दो और शव, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी
भावानगर (किन्नौर) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से हुए भूस्खलन के तीसरे दिन शुक्रवार को मलबे से दो ओर शव निकाले गए हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। अभी भी 14 लोग लापता हैं। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास हुए भयावह भूस्खलन के दूसरे दिन गुरुवार को रेस्क्यू टीमों ने मलबे से चार शव निकाले थे। हादसे के करीब 20 घंटों बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस के कुछ टुकड़े…
Read Moreटूटा पहाड़: चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, गांव छोड़ कर भागे लोग, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए इस बार बरसात आफत बन गई है। सूबे के अब जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के नालडा के सामने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में गिर गया है। जिससे नदी का बहाव रुक गया और क्षेत्र के कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। चंद्रभागा नदी का बहाव रूकने से जूंडा, तडंग और जसरथ गांव की सैकड़ों बीघा जमीन फसल के साथ जलमग्न हो गई है। जसरथ और तंडग गांव के लोग अपनी जान बचाने के…
Read Moreअस्पतालों में 80 फीसदी बेड फुल, पोस्ट कोविड मामलों की बाढ़
नई दिल्ली कोरोना की अगली लहर आने से पहले ही दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। अस्पतालों में 80 फीसदी तक बिस्तर भर चुके हैं। यहां न सिर्फ कोरोना संक्रमित बल्कि पोस्ट कोविड और नॉन कोविड मरीज भी भर्ती हो रहे हैं जिसके चलते मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ गई है। एम्स सहित सरकारी अस्पतालों की बात करें तो यहां मरीजों के लिए वेटिंग भी काफी बढ़ चुकी है। जब राजधानी के तमाम बड़े सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की पड़ताल की…
Read Moreफुल ड्रेस रिहर्सल कल, कई रास्ते बंद, एडवायजरी जारी, यहां है पूरी जानकारी
नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल कल की जाएगी। रिहर्सल के चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। लालकिले के आसपास के सारे मार्ग बंद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के भी इंतजाम भी वहीं रहेंगे जो 15 अगस्त को रहते हैं। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक केसुचारू संचालन केलिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बॉर्डरों पर दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की जाएगी। हालांकि इस बार आमंत्रित लोग ही लाल किले के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस…
Read Moreस्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी, पुणे में छिपे झारखंड के दो शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
देहरादून उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने पुणे में छिपे झारखंड के दो शातिर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की है। एसटीएफ ने दोनों अभियुक्त निसार अंसारी निवासी जामताड़ा (झारखंड) और अब्दुल निवासी देवधर (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर पुलिस ने झारखंड से महाराष्ट्र तक इन अपराधियों का पीछा नहीं छोड़ा और गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी अपने नए ठिकाने से गिरफ्तार हुए हैं। एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस आरोपियों ने नेट बैंकिंग का पिन रिसेट करने के नाम पर एक्सिस बैंक से दस लाख का…
Read Moreजिंदगी बचाने के मिशन में जुटी युवाओं की टोली, बचाई कई लोगों की जान
गोपेश्वर गोपेश्वर के युवा व्यापारी अंकोला पुरोहित ने युवाओं की एक ऐसी टीम तैयार की है, जो जिंदगियां बचाने के मिशन में जुटी है। इस टीम में शामिल युवा महज एक फोन पर कहीं भी रक्तदान के लिए पहुंच जाते हैं। यह टीम देशभर में कई लोगों को जान बचा चुकी है। खुद अंकोला 19 साल की उम्र से रक्तदान कर रहे हैं। पिछले 20 साल में वे 200 बार यह पुण्य कर चुके हैं। जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के लिए अंकोला ने वर्ष 2001 में 15 युवाओं की…
Read Moreआमने-सामने आए पुलिस और किसान, गृह मंत्री विज को दिखाए काले झंडे
अंबाला चंद्रपुरी कॉलोनी में अपने कार्यकर्ता और कार्यालय सहायक अजय के घर से वापस आ रहे गृह मंत्री अनिल विज को युवा किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष व्यक्त किया। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और युवा किसान अमन मछौंडा को गिरफ्तार कर लिया। किसानों को जैसे ही पुलिस की इस कार्रवाई का पता चला तो भारी संख्या में एकजुट होकर किसान पुलिस के पीछे-पीछे शास्त्री कट पर पहुंच गए। इनमें नवदीप जलबेहड़ा भी शामिल रहे। पुलिस ने…
Read Moreरजिस्ट्री लिखाने के लिए लंबा इंतजार, वसीका नवीस के 60 प्रतिशत पद खाली
चंडीगढ़ पंजाब के जिलों में वसीका नवीसों (रजिस्ट्री लिखने वाले) के करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। राज्य के 21 जिलों में 1262 पदों पर वसीका नवीसों के लाइसेंस बचे हैं। पंजाब सरकार द्वारा इन पदों पर कोई भर्तियां नहीं की हैं। इस कारण से लोगों को रजिस्ट्री लिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि जल्द ही सरकार खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है। पंजाब में वसीका नवीसों के 3132 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 1262 वसीका नवीस रजिस्ट्री लिखने…
Read Moreधौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट बुझाएगा कांगड़ा और हमीरपुर के सैकड़ों गांव की प्यास
हमीरपुर सतलुज जल विद्युत निगम की धौलासिद्ध बिजली परियोजना हमीरपुर और कांगड़ा जिले के सैकड़ों गांव की पेयजल समस्या को भी दूर करेगा। हमीरपुर की ब्यास नदी पर कंपनी 66 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना का काम कर रही है। ब्यास पद पर बनने वाले डैम से नदी का जलक्षतर 20 से 25 फीट ऊपर उठेगा। विशेषज्ञों का दावा है कि जब ब्यास नदी पर विशाल बांध बनेगा तो डैम के दोनों तरफ सटे जिला कांगड़ा और हमीरपुर के इलाकों के पेयजल स्रोत रिचार्ज होंगे। इससे उन कुओं, हैंडपंप और…
Read More