लिव इन रिलेशनशिप के लिए न्यूनतम आयु 21 साल करने पर केंद्र जनवरी तक सौंपे जवाब : हाईकोर्ट

लिव इन रिलेशनशिप के लिए न्यूनतम आयु 21 साल करने पर केंद्र जनवरी तक सौंपे जवाब : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सहमति संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) के लिए न्यूनतम आयु 21 साल करने तथा बिना परिजनों की अनुमति के लड़की की शादी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने पर केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि इस मामले में तीन मंत्रालय शामिल हैं ऐसे में उन्हें कुछ मोहलत दी जाए।  हाईकोर्ट ने केंद्र की दलील स्वीकार करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह तक की मोहलत दी है। अगली सुनवाई पर पंजाब,…

Read More

भर्ती में धांधली: हाईकोर्ट ने याचिका को बताया जनहित का मुद्दा

चंडीगढ़ हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती में धांधली को लेकर दाखिल की गई याचिका को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यापक जनहित का मुद्दा बताया है। गुरुवार को हाईकोर्ट ने इस याचिका को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष जनहित याचिका के रूप में सुनवाई के लिए रेफर कर दिया है।

Read More

ओमिक्रॉन का खतरा, पंजाब में 35 लाख ने नहीं ली वैक्सीन की दूसरी डोज

ओमिक्रॉन का खतरा, पंजाब में 35 लाख ने नहीं ली वैक्सीन की दूसरी डोज

पटियाला (पंजाब) पंजाब में ओमिक्रॉन का खतरा सिर पर मंडरा रहा है। सरकार के दावों के विपरीत 35 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने तय तारीख निकल जाने के बावजूद अभी तक कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इस तरह के लोगों को ही खास तौर से कवर करने के लिए सरकार की ओर से जोर शोर से शुरू की गई घर-घर दस्तक मुहिम ठप पड़ गई है। इससे दूसरी डोज के लिए आगे न आने वाले लोगों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। इससे सरकार के साथ-साथ…

Read More

राजनीतिक दलों से प्रदूषण पर पूछे जाएंगे सवाल, लुधियाना में 20 दिसंबर को होगी जवाबतलबी

राजनीतिक दलों से प्रदूषण पर पूछे जाएंगे सवाल, लुधियाना में 20 दिसंबर को होगी जवाबतलबी

लुधियाना (पंजाब) पंजाब के चुनाव में इस बार नेताजी को पर्यावरण के प्रति किए गए प्रयासों पर भी जवाब देना होगा। समय बदल रहा है, लिहाजा मुद्दे भी बदल रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, सफाई के अलावा पर्यावरण भी एक मुद्दा बन गया है। पंजाब में बिगड़ते पर्यावरण को लेकर राजनीतिक दल अपने चुनावी घोषणा पत्र में क्या करेंगे, इसका जवाब उनसे मांगा जाएगा। इसके लिए पंजाब वातावरण चेतना लहर का गठन किया गया है। इसमें पद्मश्री संत बलवीर सिंह सीचेवाल, पद्मश्री संत सेवा सिंह खडूर साहिब, पद्मभूषण बीबी इंदरजीत…

Read More

उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी

उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के 18.71 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। उपभोक्ताओं को नवंबर और दिसंबर माह की चीनी का कोटा एकमुश्त मिलेगा। जिससे उपभोक्ताओं की समस्या दूर होगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में खाद्य और आपूर्ति विभाग के गोदामों में चीनी की खेप पहुंच गई है।  जिला कुल्लू में 4 हजार 563 क्विंटल चीनी की खेप पहुंच गई है। जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से छह हजार क्विंटल चीनी की डिमांड भेजी गई थी। विभाग चीनी की आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। सरकारी डिपो में…

Read More

मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ आई फॉरेस्ट क्लीयरेंस, तीन जगह लगाए जाने हैं डॉप्लर रडार

मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ आई फॉरेस्ट क्लीयरेंस, तीन जगह लगाए जाने हैं डॉप्लर रडार

शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ फॉरेस्ट क्लीयरेंस आ गई है। प्रदेश में तीन जगह डॉप्लर रडार लगाने की तैयारियों पर ब्रेक लग गई है। डॉप्लर रडार लगाने के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी हो चुका है, लेकिन वन भूमि इस्तेमाल की अभी मंजूरी नहीं मिली है। शिमला से सटे कुफरी के बाद मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा जोत में भी डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी की है। इससे चंबा जोत के 150 किलोमीटर के दायरे में हुए मौसम बदलाव की भी सटीक जानकारी मिलेगी।…

Read More

अर्थव्यवस्था 9 फीसदी की दर से बढ़ेगी, क्रेडिट सुइस ने जीडीपी पर कही यह बड़ी बात

अर्थव्यवस्था 9 फीसदी की दर से बढ़ेगी, क्रेडिट सुइस ने जीडीपी पर कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के अनुमान को 9 फीसदी किया है। कोरोना काल में दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्थाओं को तगड़ा झटका लगा था, हालांकि टीकाकरण में तेजी और संक्रमण के मामले घटने के बाद प्रतिबंध हटाए गए और आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर लौटने लगीं। इसी का असर है कि इकोनोमी फिर से आगे की ओर अग्रसर है।  देश की अर्थव्यवस्था में तेज सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था की बात करें तो इसमें तेजी से सुधार हो रहा है।…

Read More

सीएम जयराम ठाकुर ने रखा शोकोद्गार प्रस्ताव, विवेक को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा का तेरहवां सत्र शुरू

सीएम जयराम ठाकुर ने रखा शोकोद्गार प्रस्ताव, विवेक को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा का तेरहवां सत्र शुरू

धर्मशाला हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र शुक्रवार से धर्मशाला के तपोवन में सुबह 11:00 बजे शुरू हो गया। पहले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों बोध राज, गुरमुख सिंह बाली व डॉ. शिव कुमार के लिए शोकोद्गार प्रस्ताव रखा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व लांस नायक विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी। बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास नीलगिरी की पहाड़ियों में खराब मौसम के कारण हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत…

Read More

रावत ने इस मुहिम से घाटी के पत्थरबाजों को बना दिया सेना का भक्त

रावत ने इस मुहिम से घाटी के पत्थरबाजों को बना दिया सेना का भक्त

श्रीनगर कश्मीर घाटी में वर्ष 2010 के दौरान हिंसा से हालात बिगड़े तो पत्थरबाजी की घटनाओं ने जोर पकड़ा। मुख्यधारा से कटकर युवा पत्थरबाज बनने लगे। कट्टरपंथ की इसी हवा के बीच जनरल रावत ने बारामुला में ‘जवान और अवाम, अमन है मुकाम’ का नारा देकर युवाओं के लिए खास पहल की। इसी से मुतासिर होकर मुख्यधारा में लौटने वालों में शामिल आबिद सलाम आज बारामुला नगर परिषद के सबसे युवा पार्षद और उपाध्यक्ष हैं। आबिद को जनरल रावत ने नई जिंदगी आबिद कहते हैं कि उन्हें इस माहौल में…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज देहरादून में, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आईएमए तक बदली यातायात व्यवस्था 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज देहरादून में, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आईएमए तक बदली यातायात व्यवस्था 

देहरादून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आईएमए परेड में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम को देहरादून पहुंच रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात का प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर आईएमए तक विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था उनके काफिला निकलने से पहले से ही लागू कर दी जाएगी।  यहां रहेगा डायवर्ट और जीरो जोन (शाम के समय)  – राष्ट्रपति के प्रस्थान के समय जौलीग्रांट एयरपोर्ट, भानियावाला तिराहा, रिस्पना, रायपुर, ईसी रोड, न्यू कैंट रोड, विजय कॉलोनी पुल, राजभवन, सीएम…

Read More