ओमिक्रॉन का विस्फोट , राजस्थान में पाए गए 21 नए मरीज

ओमिक्रॉन का विस्फोट , राजस्थान में पाए गए 21 नए मरीज

जयपुर राजस्थान में निरंतर रूप से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले एक दिन में जयपुर में 11 अजमेर के 6, उदयपुर से 3, महाराष्ट्र में 1 मरीज ओमिक्रॉन पाया गया है। राजस्थान में अब कुल ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 43 हो गई है। जयपुर के 11 मरीजों में से 5 विदेश यात्रा से लौटे हैं। 3 विदेश यात्री के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, 3 लोग पूर्व में आए ओमिक्रॉन पॉजिटिव से संपर्क में आए है। राजस्थान में निरंतर रूप से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जिसको…

Read More

अंबाला के नग्गल में स्थापित होगी एनसीडीसी शाखा, नए रोगों व वायरस की होगी जांच : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

अंबाला के नग्गल में स्थापित होगी एनसीडीसी शाखा, नए रोगों व वायरस की होगी जांच :

चंडीगढ़ उत्तर भारत के पहले राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा की स्थापना अंबाला के नग्गल में होगी। यह अपनी तरह की पहली शाखा होगी, जहां कई गंभीर, नए रोगों एवं वायरस की जांच और उनके आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। इसकी स्थापना के लिए 2.03 करोड़ रुपये की लागत से जमीन की रजिस्टरी स्वास्थ्य विभाग के नाम कर दी गई है।  अब भविष्य में एनसीडीसी ब्रांच की स्थापना का कार्य तेजी से हो सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह अत्याधुनिक लैब होगी। यहां नीपा वायरस,…

Read More

फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते नौ लोग गिरफ्तार, तीन-तीन लाख में हुआ था सौदा

फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते नौ लोग गिरफ्तार, तीन-तीन लाख में हुआ था सौदा

जींद (हरियाणा) हरियाणा में रविवार को हुई यूजीसी नेट की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते नौ लोगों को जींद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सबसे पहले इनके सरगना गांव खटकड़ निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। इसके बाद तार खुलते गए और पुलिस के हाथ नौ लोग लगे। राहुल पहले भी हरियाणा कर्मचारी आयोग की परीक्षाओं में सेटिंग करवाता रहा है। राहुल युवाओं को फर्जी डिग्री भी उपलब्ध करवाता है। पुलिस ने इस मामले में गांव बीबीपुर निवासी विक्रम, गुरुग्राम के पालम विहार निवासी प्रवीण, सफीदों…

Read More

बड़ी सफलता: खेमकरण में हेरोइन के 28 पैकेट पकड़े, 170 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत

बड़ी सफलता: खेमकरण में हेरोइन के 28 पैकेट पकड़े, 170 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत

फिरोजपुर (पंजाब) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत खेमकरण से सटी सरहद से एक 170 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी है। पाक तस्कर शनिवार रात्रि घनी धुंध की आड़ में हेरोइन की खेप देने सरहद पर पहुंचे थे। गश्त कर रहे बीएसएफ जवान फेंसिंग पार पाक तस्करों की गतिविधियों को भांपते हुए सतर्क हो गए। पाक तस्कर हेरोइन की खेप फेंक वहां से चले गए। रविवार सुबह उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के 28 पैकेट, दो प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई। हेरोइन का वजन…

Read More

चुनाव: आम आदमी पार्टी ने घोषित की 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची

चुनाव: आम आदमी पार्टी ने घोषित की 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 15 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में सुखबीर सिंह खैरा आप की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने कुलजीत सिंह रंधावा को डेराबस्सी से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।…

Read More

बम धमाका: केंद्रीय एजेंसियों ने खन्ना में डाला डेरा, राणो के भाई से पूछताछ

बम धमाका: केंद्रीय एजेंसियों ने खन्ना में डाला डेरा, राणो के भाई से पूछताछ

लुधियाना/खन्ना (पंजाब) लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों ने लुधियाना और खन्ना में डेरा डाल दिया। केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले में कई एंगल से जांच करने में जुटी है। पंजाब पुलिस जहां इस मामलें में रंजीत सिंह चीता और सुखविंदर सिंह बाक्सर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है, वहीं पुलिस अब नशा तस्कर राणों के भाई इकबाल को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई है।  अधिकारी पहले ही यह कह चुके है कि इस बम ब्लास्ट में नशा तस्कर, गैंगस्टर और देश विरोधी ताकतें…

Read More

हिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन

हिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन

जयपुर विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के 19 साल के इतिहास में हिमाचल प्रदेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। कैप्टन ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने फाइनल में पांच बार के चैंपियन रहे तमिलनाडु को 11 रन से हरा दिया। शुभम अरोड़ा (नाबाद 136), अमित कुमार (74), ऋषि धवन (नाबाद 42) जीत के हीरो रहे। खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा। वीजेडी (द वी जयादेवन) सिस्टम के आधार पर हिमाचल 11 रन से विजेता बना। हिमाचल पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी…

Read More

मुठभेड़ में दो आतंकियों का सफाया, सुरक्षा बल मोर्चे पर, अभियान जारी

मुठभेड़ में दो आतंकियों का सफाया, सुरक्षा बल मोर्चे पर, अभियान जारी

कुलगाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी बाला इलाके में कल देर रात से चल रही मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। उनकी शिनाख्त की जा रही है। अभी जवान मोर्च पर हैं। अभियान जारी है।  इससे पहले बुधवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड दहशतगर्द फिरोज अहमद डार को मार गिराया। फिरोज  2017 से सक्रिय और कई आतंकी वारदातों में रहा शामिल ए प्लस कैटगरी का यह आतंकी इलाके में 2017…

Read More

सरकार को स्टांप ड्यूटी से लगा करीब 53 करोड़ का चूना, इन विभागों में वित्तीय अनियमितताएं

सरकार को स्टांप ड्यूटी से लगा करीब 53 करोड़ का चूना, इन विभागों में वित्तीय अनियमितताएं

शिमला भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक(कैग) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सरकार को स्टांप ड्यूटी से करीब 53 करोड़ का चूना लगा है।  उप पंजीयकों ने आवासीय और गैर आवासीय निर्माण संरचना गलत बाजार दर लागू करने से सरकार के खजाने को भी करोड़ों की मार पड़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग में स्टांप शुल्क एवं पंजीयन फीस और भू राजस्व संबंधित 298 लेखा परीक्षा योग्य इकाइयां थी। इनमें लेखा परीक्षा ने वर्ष 2019-2020 के दौरान 147.74 करोड़ की प्राप्तियों के 115 इकाइयों का चयन किया।…

Read More

सरकार ने हटाए कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष और निदेशक

सरकार ने हटाए कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष और निदेशक

हमीरपुर कांगड़ा प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर और निदेशक कुलविंद्र सिंह राणा को सरकार ने उनके पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के हलके से संबंध रखने वाली अनीता सिपहिया और एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के चुनावी क्षेत्र नादौन से विनोद पठानिया को निदेशक मंडल में जगह दी गई है। चुनावी साल से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से भाजपा में विद्रोह की चिंगारी फूट सकती है।  दरअसल, इसी माह बैंक अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी…

Read More