हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले हिमाचली समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश उनका घर है, और किसी प्रकार की कठिनाई की स्थिति में प्रदेश सरकार उन्हें हरसंभव मदद प्रदान करेगी। संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासी हिमाचलियों को पर्यटन, हरित हाइड्रोजन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न हरित क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से यूएई में प्रवासी हिमाचलियों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य की…
Read MoreCategory: North Zone
चीन के साथ हमारे कभी नहीं रहे आसान रिश्ते, हमेशा समस्याएं ही रहीं : विदेश मंत्री जयशंकर
भारत-चीन संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि यह कभी भी आसान रिश्ता नहीं रहा है। इसमें हमेशा समस्याएं रही हैं। उन्होंने कहा कि 1975 के बाद से सीमा पर कभी भी कोई घातक सैन्य और युद्ध की घटना नहीं हुई। विदेश मंत्री ने कहा, चीन के साथ व्यवहार करने का एक आनंद यह है कि वे आपको कभी नहीं बताते कि वे ऐसा क्यों करते हैं। यह कभी भी आसान रिश्ता नहीं रहा है। इसमें हमेशा समस्याएं रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के…
Read Moreनई योजना पर वैश्विक सहमति, 2030 तक दुनिया होगी टीबी मुक्त
साल 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने के लिए नई योजना पर दुनियाभर के देश सहमत हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च-स्तरीय बैठक में पारित राजनीतिक घोषणापत्र में अगले पांच वर्षों की कार्य योजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर से इस बीमारी के दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में समग्र रूप से तेजी लाना है। घोषणापत्र में टीबी (तपेदिक) की रोकथाम व देखभाल सेवाओं को 90 फीसदी लोगों तक पहुंचाने और जो मरीज इस बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें इससे उबरने…
Read Moreभाजपा ने चुनावी रणनीति में किया बदलाव, चुनाव से पहले नहीं पेश करेगी मुख्यमंत्री का चेहरा
आगामी लोकसभा चुनाव के फाइनल से पहले का सेमीफाइनल मुकाबला माने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं करेगी। मध्यप्रदेश में इस आशय का संकेत देने के बाद पार्टी ने दूसरे चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। इन सभी राज्यों में इसी साल चुनाव होने हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि साल 2014 में भाजपा में मोदी युग की शुरुआत के बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी को सामूहिक…
Read Moreगुंडाराज पर अब चलेगा सरकार का चाबुक, 50 जगहों पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी की। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 इलाकों में छापेमारी की है। एनआईए ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्ज के बीच साठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाई है। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रहे रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। पंजाब,…
Read Moreएयरपोर्ट विस्तारीकरण की जिद्द छोड़े सरकार, लोगो के हित की सुरक्षा करे, वरना उठाएगे कोई बड़ा कदम
कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आए लोगों की ओर से दर्ज की आपत्तियों की सुनवाई एसडीएम सोमिल गौतम की ओर से की गई। यहां पहुंचे लोगों ने साफ कह दिया कि उन्हें एयरपोर्ट का विस्तार मंजूर नहीं है। सरकार को यदि एयरपोर्ट बनाना है तो किसी दूसरी जगह खाली भूमि पर बना लें। इस दौरान गगल, इच्छी और सनौरा से कई परिवार संयुक्त कार्यालय भवन पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर दर्ज की गई आपत्तियों को लेकर आए लोगों से एसडीएम और पर्यटन…
Read Moreहमीरपुर आईटीआई में सात अक्तूबर को गुजरात की निजी कंपनी की ओर से लगेगा रोजगार मेला
गुजरात की निजी कंपनी की ओर से सात अक्तूबर शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कहा कि आईटीआई के डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल के 2017 से 2023 तक के पास अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए और अभ्यर्थी के दसवीं में न्यूनतम अंक 40 फीसदी व आईटीआई…
Read Moreजिला परिषद बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारियो में हुई तीखी नोकझोक, उठाए गए ये मुद्दे
जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक में मंगलवार को परिवहन, सड़क, स्वास्थ्य और पानी के मुद्दों पर माहौल खूब गरम हुआ। जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया और एचआरटीसी के आरएम के बीच बराधा-शांगचर सड़क पर बस न चलाने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। जिला परिषद सदस्य विभा सिंह ने डीएफओ की बजाय कनिष्ठ अधिकारी के उपस्थित होने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, गुलाब सिंह ने दो दिन में सड़क ठीक न करने की सूरत में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कह डाली। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे जिला परिषद…
Read Moreप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ब्रांड मालिकों को दी चेतावनी, प्लास्टिक निष्पादन नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस, सामान की सप्लाई भी रुकेगी
प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती कर दी है। हिमाचल में अब जिन उत्पादकों, ब्रांड मालिकों का प्लास्टिक पैकिंग में सामान आएगा, उन्हें उतने ही प्लास्टिक का निष्पादन भी करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो ब्रांड और उत्पादकों की हिमाचल में सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यहीं नहीं इन उत्पादकों के लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों, अपशिष्ट…
Read Moreआईएएस अधिकारियों को स्टडी लीव पर जाने के लिए चंद दिनों पूर्व दिए गए आवेदन पर नहीं मिलेगी मंजूरी
आईएएस अधिकारियों को स्टडी लीव पर विदेश जाने के लिए दो माह पूर्व मंजूरी और अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने नई व्यवस्था की है। प्रदेश कार्मिक विभाग ने इस बाबत लिखित आदेश जारी किए हैं। विशेष सचिव कार्मिक की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि स्टडी लीव पर जाने से कुछ दिन पहले हुए आवेदन भविष्य में मंजूर नहीं किए जाएंगे। इच्छुक आईएएस अधिकारियों को इस बाबत दो माह पूर्व मंजूरी लेनी होगी। प्रदेश के कई आईएएस अधिकारी हर वर्ष…
Read More