नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सतलुज नदी में मलबा फेंकने पर कड़ा संज्ञान लिया है। ट्रिब्यूनल ने मामले की जांच के लिए राज्य प्रदूषण बोर्ड और वन विभाग की संयुक्त कमेटी का गठन किया है। कमेटी को आदेश दिए गए हैं कि वह मौके पर जाकर जांच करे और यदि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उस स्थिति में उपचारात्मक और निवारक कार्रवाई की जाए। चिंतला गांव की मीरा ठाकुर ने पत्र के माध्यम से एसजेवीएन पर सुन्नी में सुरंग का मलबा नदी में डालने का आरोप लगाया है।…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बस में सवार सभी 45 घायलों को निकला सुरक्षित
मंडी जिले के तहत करसोग में गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे हिमाचल पथ परिवहन(एचआरटीसी) की बस सड़क से करीब 300 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित करीब 45 लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसा मैंडी-करसोग सड़क पर भनेरा के पास हुआ है।हादसे की एंबुलेंस व पुलिस की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। सबसे…
Read Moreसरकार के अधिकारियो का यह कारनामा आया सामने, बिना टेंडर-कुटेशन के सीधा 22 लाख मूल्य की किताबो का सप्लाई आर्डर
शिक्षा विभाग में नियमों को दरकिनार कर स्कूल में स्थापित पुस्तकालयों के लिए किताबों की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली के अंसारी रोड स्थित एक प्रकाशक को बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के 22 लाख रुपये की किताबों का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है। दरअसल राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने अपनी सांसद निधि से जिला हमीरपुर के प्रारंभिक और शिक्षा विभाग को कुल 22 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इसके तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 6 लाख रुपये, जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग को…
Read Moreदिल्ली-लेह रूट पर जल्द दौड़ेगी बस, रोमांच से भरा होगा 30 घंटे का सफर
देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर जल्द एचआरटीसी की बस दौड़ेगी। एक हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी और लगातार 30 घंटे का यह सफर प्रकृति के विभिन्न नजारों का दीदार करवाएगा। रोमांच भरे इस सफर के दौरान पर्यटकों को मौसम के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। मैदानी इलाकों की झुलसाने वाली गर्मी और बर्फीली वादियों की हाड़ कंपा देने वाली ठंड 30 घंटों के सफर को रोमांचक बनाएगी। आधुनिक शैली में बनी फोरलेन सड़क और आधुनिक टनलों के साथ ऊबड़-खाबड़ सड़क में हिचकोले भी लेंगे। एचआरटीसी प्रबंधन की…
Read Moreराज्य तकनीकी शिक्षा विभाग: आईटीआई में दाखिले को अगले माह से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए प्रवेश प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग जल्द ही इसका शेड्यूल जारी करेगा। वहीं, जुलाई माह में आईटीआई की कक्षाएं शुरू करने की योजना है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश भी अगले माह से आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के…
Read Moreफर्जी डिग्री मामला: मनी लॉन्ड्रिंग के चार आरोपी अदालत में नहीं हो रहे हाजिर
बहुचर्चित मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में चार आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। विशेष न्यायाधीश शिमला ने आरोपियों की पेशी मामले की सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की है। इस मामले में एमएमयू के संस्थापक राज कुमार राणा, जगमल सिंह, जगमोहन चोहड़ा, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, हिमांशु शर्मा, पंकज अग्रवाल और अभिषेक गुप्ता अदालत के समक्ष पेश हो चुके हैं। मगर नामित आरोपी सारिका, कृष्ण कुमार सिंह, मंदीप राणा और अशोनी कंवर अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर दस्तावेजों…
Read Moreनकली शराब 375 पेटी बरामद, पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी
ऊना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब की 375 पेटी बरामद की है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना व अश्वनी कुमार निवासी नंगल की बोलेरो गाड़ी से वीआरवी मार्का देसी शराब की 45 पेट्टियां बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में मोहित ने बताया कि उसने शराब गौरव मिन्हास ऊर्फ गोरू से खरीदी है। इस सूचना के आधार पर शराब की बोतलों पर लगे लेबल व होलोग्राम का सत्यापन जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त से करवाया गया जिन्होंने सत्यापित किया कि…
Read Moreमंत्री और विधायक तबादलों पर रोक के बावजूद भी जारी कर रहे डीओ नोट
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू ने सामान्य तबादलों पर लगाई है रोक फिर भी कई मंत्री और विधायक और पार्टी नेताओं की ओर से कर्मचारियों को तबादलों के लिए डीओ नोट जारी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन हजार नोट पेंडिंग हैं। विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही मुख्यमंत्री कार्यालय से तबादला आदेश जारी हो रहे हैं। शिक्षकों के सबसे ज्यादा नोट कार्यालय में लंबित हैं। इनकी संख्या आठ सौ से ज्यादा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के…
Read Moreपानी की आपूर्ति के लिए बल्क ड्रग पार्क में 29.43 करोड़ के टेंडर
बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि पर पानी की आपूर्ति को लेकर टेंडर प्रक्रिया फिर से पूरी की गई है। जल शक्ति विभाग ने एक बार फिर इसके लिए टेंडर लगाए हैं। कुछ दिन पूर्व लगाया गया टेंडर सिरे नहीं चढ़ पाया। इस कारण दोबारा से टेंडर लगाना पड़ा है। अब विभाग की ओर से बल्क ड्रग पार्क में पीने के पानी के लिए 29.43 करोड़ के दो टेंडर लगाने जा रहा है। दोनों टेंडर पूरे होने से पार्क में सुविधाओं में पानी की जरूरतों को लेकर ड्रिलिंग और…
Read Moreविजिलेंस के कर्मचारी ने स्वयं किया गैर कानूनी कार्य, कर्मचारी के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज
हमीरपुर में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को गोली का छर्रा लग गया। पुलिस ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) हमीरपुर में कार्यरत एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शिकार के दौरान तीन अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। पीड़ित युवक की पहचान रजनीश कुमार के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे गसोता महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद रजनीश अपने बच्चे के साथ बाइक पर घर जा रहा था। छयोड़ी में चार युवक जंगली मुर्गे का शिकार…
Read More