चक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से कालका शिमला हाईवे फिर बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

चक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से कालका शिमला हाईवे फिर बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

भूस्खलन होने से कालका शिमला एनएच देर रात से फिर बंद हो गया है। इससे हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चक्की मोड़ के पास भूस्खलन हुआ है। वहीं कांगू में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क धसने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, बस 31-1315 सुंदरनगर शिमला रूट पर जा रही थी। रास्ते में कांगू के पास सड़क अचानक क्षतिग्रस्त होने के कारण चार यात्री घायल हो गए और अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। बस में कल 12 यात्री सवार…

Read More

चिट्टा तस्कर महिला को अंबाला से किया गिरफ्तार

चिट्टा तस्कर महिला को अंबाला से किया गिरफ्तार

सोलन पुलिस चिट्टे के मुख्य सरगना समेत सप्लायरों को ढूंढ-ढूंढ कर जेल पहुंचा रही है। अभी तक पुलिस दो नाइजीरियन, दो महिलाओं समेत अन्य 13 सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आरोपी प्रदेश के करीब 2500 युवाओं के संपर्क में थे। जिन्हें चिट्टा सप्लाई करते थे। जिसके तहत पुलिस ने अंबाला की मुख्य चिट्टा तस्कर 28 वर्षीय आरती को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने परवाणू से गिरफ्तार चिट्टा सप्लायर अनिल कुमार उर्फ पिंटू की निशानदेही पर की है। पुलिस महिला आरोपी को सोलन…

Read More

बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं करने वाले प्रभारियों से वसूली जाएगी छात्रवृत्ति : शिक्षा निदेशालय

बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं करने वाले प्रभारियों से वसूली जाएगी छात्रवृत्ति : शिक्षा निदेशालय

बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं करने वाले प्रभारियों से पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति वसूली जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों को इस बाबत चेतावनी पत्र जारी किए हैं। 10 अगस्त की निर्धारित आखिरी तारीख तक प्रदेश के 20 निजी और सरकारी संस्थानों के प्रभारियों ने प्रमाणीकरण नहीं कराया है। गुरुवार को निदेशालय ने पत्र जारी कर कहा कि प्रदेश में चार से दस अगस्त तक बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके बावजूद कई संस्थानों के प्रभारियों ने प्रमाणीकरण नहीं कराया। इन…

Read More

टमाटर के दामों में आई गिरावट, 25 किलो का क्रेट 1,875 रुपये में बिका

टमाटर के दामों में आई गिरावट, 25 किलो का क्रेट 1,875 रुपये में बिका

हिमाचल प्रदेश के सोलन के टमाटर के दाम एक बार फिर गिर गए। सब्जी मंडी सोलन में वीरवार को ए ग्रेड का 25 किलोग्राम का क्रेट 1,875 रुपये में बिका। जब टमाटर की कीमतें आसमान पर थीं, तब ए ग्रेड के 25 किलो के क्रेट का दाम 5,000 रुपये था। इसके बाद 4,000 रुपये हुए, फिर 3,000, उसके बाद 2,500 और अब 1,875 रुपये पहुंच गए हैं। सामान्य टमाटर के दाम वीरवार को 625 से 1,250 रुपये प्रति क्रेट रहे। टमाटर के दाम गिरने के बावजूद कारोबारी मंडी में किसानों…

Read More

पेंशनरों में आक्रोश सरकार से हुए खफा

पेंशनरों में आक्रोश सरकार से हुए खफा

हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की नादौन इकाई की मासिक बैठक सोमवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में गलोड़ में हुई। खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजेंडा के साथ संघ की गतिविधियों से अवगत करवाया। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान संघ सदस्यों ने कहा कि जीवन प्रमाण पत्र जमा न करवाए जाने पर कई पेंशनरों की पेंशन बंद होने के संदेश मिल रहे हैं। इसपर पदाधिकारियों ने कहा कि जिला कोषाधिकारी…

Read More

सरकारी स्कूलों के नीट-जेईई पास करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सरकारी स्कूलों के नीट-जेईई पास करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

नीट और जेईई की परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय और अवंति फेलो संस्था ने मिलकर आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से समय मिलते ही सम्मान समारोह की तारीख तय होगी। सूबे के करीब 215 विद्यार्थियों ने इस वर्ष नीट और जेईई की परीक्षा पास की है। नीट और जेईई की परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह करने का फैसला लिया गया है। समारोह…

Read More

गगल से दिल्ली का हवाई सफर टैक्सी से भी सस्ता

गगल से दिल्ली का हवाई सफर टैक्सी से भी सस्ता

हवाई जहाज के डेढ़ घंटे के सफर के लिए किराया चार हजार रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं धर्मशाला से अगर दिल्ली जाने के लिए किसी टैक्सी को हायर करें तो उसके लिए 13 से 17 हजार रुपये अलग-अलग सीट वाली टैक्सियों के लिए चुकाने होंगे। पर्यटन के ऑफ सीजन में हवाई जहाज से दिल्ली के लिए सफर टैक्सी से भी सस्ता पड़ रहा है। टैक्सी के माध्यम से धर्मशाला से दिल्ली जाने के लिए 13 से 17 हजार रुपये में जहां टैक्सी हायर हो रही है, तो वहीं…

Read More

अनुबंध आधार पर एनआईटी हमीरपुर में भरे जाएंगे 65 पद

अनुबंध आधार पर एनआईटी हमीरपुर में भरे जाएंगे 65 पद

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल समेत 14 अलग-अलग विभागों में खाली चल रहे पदों को स्टॉप गैप योजना के तहत अनुबंध पर भरने का निर्णय लिया है। वर्तमान में संस्थान में संकाय के 65 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए संस्थान की ओर से अस्थायी नियुक्तियां की जा रही हैं। एनआईटी प्रशासन ने स्थायी तौर पर इन पदों को भरने के लिए बीते माह इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। वर्तमान में आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया…

Read More

पुलिस को एप से फेस स्कैन होते ही मिलेगी व्यक्ति की आपराधिक जानकारी

पुलिस को एप से फेस स्कैन होते ही मिलेगी व्यक्ति की आपराधिक जानकारी

फेस स्कैन करते ही संदिग्ध व्यक्ति की आपराधिक जानकारी पुलिस को मिलेगी। यह सब एक एप के जरिये संभव होगा। ऊना पुलिस इस तरह की एप बनवाने के लिए योजना बना रही है। इसके लिए बजट जुटाया जा रहा है। एप से फेस स्कैन करते ही पूर्व के अपराध या फिर किसी मामलों में संलिप्तता की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध हो जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस एप को तैयार करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर पहल कर रहे हैं। इस एप में ऊना जिले…

Read More

मंत्रालय ने छात्रवृत्ति के लिए नियम और सख्त, अब बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी

मंत्रालय ने छात्रवृत्ति के लिए नियम और सख्त, अब बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी

हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति लेने के लिए नियम और सख्त हो गए हैं। अब लाभार्थी विद्यार्थियों के साथ-साथ छात्रवृत्ति के आवेदन सत्यापित करने वाले अधिकारियों के बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिए गए हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए प्रदेश में नई व्यवस्था लागू हुई है। पांच अगस्त से बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। ग्राम स्तरीय उद्यमियों की मदद से प्रमाणीकरण किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे। इस प्रक्रिया को पूरा किए बिना संस्थान स्तर पर वर्ष 2022-23 के लिए आवेदन…

Read More