चंबा के तेलका में एक निजी कंपनी चिटफंड में करीब डेढ़ करोड़ का गड़बड़झाला करने के बाद गायब हो गई है। पांच साल पहले खुली इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने लगभग डेढ़ करोड़ जमा करवाए थे। प्रभावितों ने बताया कि शाखा खोलने के बाद कर्मचारी लोगों के साथ सही लेनदेन करते रहे। अब लंबे समय से शाखा बंद चल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है। प्रभावितों का आरोप है कि तेलका में पांच वर्ष पहले खुली…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
हाईकोर्ट ने दी मोटर वाहन दुर्घटना के मामले में अहम व्यवस्था
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मोटर वाहन दुर्घटना के मामले में अहम व्यवस्था दी है। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक गृहिणी के कार्य को पैसों के साथ नहीं तौला जा सकता है। एक महिला पूरे परिवार की देखभाल करती है और वह निश्चित रूप से ही मुआवजे की हकदार है। अदालत ने मोटर वाहन दुर्घटना प्राधिकरण ऊना के फैसले में संशोधन कर मुआवजे की राशि बढ़ाई है। याचिकाकर्ता दिलबाग सिंह को 3,21,500 रुपये का मुआवजा अदा करने के आदेश पारित करते हुए अदलत ने 5,000 रुपये की कॉस्ट भी…
Read Moreसेब की कीमतों में क्यों आई इतनी गिरावट ? आखिर किसको पहुँचाया जा रहा है बागवानों की खून पसीने की मेहनत का फायदा, जानिए बागवानी संगठनों का क्या है कहना ?
इस साल सेब की फसल आधे से भी कम है। अदाणी कंपनी की ओर से सेब खरीद शुरू करते ही मंडियों में सेब के दाम 50 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक गिर गए हैं। अदाणी ने 24 अगस्त से सेब खरीद शुरू की है। शुरूआत में प्रीमियम क्वालिटी सेब 95 रुपये प्रति किलो खरीदा गया, जबकि मंडियों में प्रीमियम क्वालिटी सेब 150 से 160 रुपये किलो बिक रहा था। तीन दिन बाद रविवार को दामों में 10 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी कर प्रीमियम क्वालिटी सेब के दाम 105 रुपये प्रति…
Read Moreहिमाचल का ए ग्रेड रॉयल सेब सितंबर माह के पहले हफ्ते मंडियों में मिलना शुरू हो जाएगा
देश के बड़े शहरों में हिमाचल के रॉयल किस्म के सेब का खासा इंतजार है। मगर लोगों को बाजार में ए ग्रेड का सेब नहीं मिल रहा है। अब चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई व बंगलूरू समेत कई शहरों के लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। सितंबर माह के पहले हफ्ते रॉयल किस्म का सेब मिलना शुरू हो जाएगा। इस बार सूबे में आई आपदा के कारण अच्छी क्वालिटी का रॉयल सेब देरी से मंडियों में पहुंच रहा है। फोरलेन सहित मुख्य सड़कों एवं संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से बागवानों ने…
Read Moreमुख्यमंत्री के आदेश को बिजली बोर्ड ने नहीं लिया गंभीरता से, एनपीएस का शेयर इस माह भी कटेगा, कर्मचारियों में सरकार के प्रति पनप रही नफरत
मुख्यमंत्री के आदेशों पर भारी पड़ रही है अफसरशाही घोषणा के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है। यह शब्द कहे बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से इस माह भी एनपीएस का शेयर कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। ओपीएस बहाली के लिए अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक भी तय नहीं हो सकी है। ऊर्जा विभाग ने बैठक के आयोजन के लिए वित्त विभाग…
Read Moreफल एवं सबब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची न लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एस डी एम
एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम के निर्देश अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने कांगड़ा सब्जी मंडी और कांगड़ा बाजार के 34 सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले भी सभी सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने और सब्जी मंडी के विक्रेताओं को बिक्री के समय क्यू फार्म/बिल देने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान 14 दुकानों में अनियमितताएं पाते हुए 10 क्विंटल 30 किलो सब्जी और फल जब्त किए। एसडीएम ने सभी सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि अपनी दुकानों पर मूल्य…
Read Moreप्रदेश हाईकोर्ट ने लोगों को दी बड़़ी राहत, अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे फैसले
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिंदी भाषी लोगों को बड़़ी राहत दी है। अब हाईकोर्ट की वेबसाइट पर हिंदी में भी फैसले उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन से ही यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुरुआत में एक जनवरी 2023 से खंडपीठ और फुल कोर्ट के फैसलों का हिंदी अनुवाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा एकलपीठ के फैसले 11 अगस्त से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल के बाद हिमाचल हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। अदालती…
Read Moreअंशकालिक कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पढ़े पूरी खबर
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अंशकालिक कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब इन कर्मचारियों को 10 वर्षों की अंशकालिक सेवा के बाद ही दैनिक वेतन भोगी का दर्जा मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को खारिज करते हुए हिमाचल हाईकोर्ट के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद रफीक और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार की वर्ष 2004 की नीति के तहत पूर्वव्यापी प्रभाव से दैनिक वेतन भोगी का दर्जा देने का…
Read Moreप्रदेश में क्यों फट रहे हैं बादल और इसकी वजह क्या? जानिए विस्तृत रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के साथ-साथ बादल फटने की घटनाएं भयानक तबाही मचा रही हैं। इसके अलावा भूस्खलन से पहाड़ टूट रहे हैं, जिसके कारण मंडी, शिमला, कुल्लू, जिला सिरमौर और अन्य क्षेत्रों में हालात काफी बिगड़े हुए हैं। यही कारण है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद हैं। प्रदेश में इस सप्ताह बादल फटने और उसके कारण हुए भूस्खलन के कारण 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। शिमला के समरहिल में भूस्खलन से जमींदोज हुए शिव…
Read Moreड्रोन से की जाएगी मनरेगा में होने वाले कार्यों की निगरानी, दिशा-निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश में अब मनरेगा के कार्यों की निगरानी ड्रोन से होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल मनरेगा में कार्य निरीक्षण और परिसंपत्तियों की गुणवत्ता देखने के लिए किया जाएगा। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग को भी इसे लागू करने के लिए कहा गया है। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार मनरेगा में निगरानी के लिए दो तरह के ड्रोन इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एक तो नैनो ड्रोन होंगे, जो 250 ग्राम के बराबर या इससे कम होंगे। इनके…
Read More