प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में जाकर कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए सरकार में पद मांगे। संगठन की गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए प्रतिभा ने कहा कि संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सरकार में जल्द कोई जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। प्रदेश में संगठन बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय भी संगठन एकजुटता के साथ प्रभावित लोगों की भरपूर मदद कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक आपदा प्रबंधन केंद्र की…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
चॉकलेट के भरे सैंपल, शिकायत मिलने पर की कार्रवाई
त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं को गुमराह करने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नामी कंपनी के चॉकलेट के दो सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट के अनुसार अब आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, विभाग संबंधित दुकानदार को नोटिस देने की तैयारी में भी है। नोटिस के जरिये दुकानदार को जवाब-तलब कर बिल और माल कहां से किस तरह लिया है, को लेकर पता लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक नामी कंपनी…
Read Moreसोलन में लगेगा राष्ट्रीय मशरूम मेला, लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली मशरूम रहेंगी मुख्य आकर्षण
खुंब निदेशालय सोलन (डीएमआर) में दस सितंबर को राष्ट्र स्तरीय खुंब मेले का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली कोर्डिसीपस मीलिट्रेनस (कीड़ा-जड़ी) समेत मशरूम की सात नई किस्में भी रहेंगी। मेले में देशभर से करीब 1200 मशरूम उत्पादकों सहित विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक भी भाग लेंगे। मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश में कच्चा माल महंगा होने से घट रही मशरूम पैदावार पर भी चर्चा कर इसके लिए विकल्प भी तलाशा जाएगा। जानकारी के अनुसार खुंब…
Read Moreभीषण अग्निकांड, 9 मकान जलकर राख, 20 परिवारों के सिर से छिन गई छत
शिमला जिले के नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील में भीषण अग्निकांड हुआ है। टिक्कर के दरोटी गांव में आग लगने से 9 मकान जलकर राख हो गए। घटना शनिवार देर रात एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने से 20 परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक मकान में आग लगी और देखते ही देखते साथ लगते मकान भी धू-धू जलने…
Read Moreप्रधान का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, अब प्रधान की कुर्सी से दिखाया बाहर का रास्ता
सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोप में विकास खंड भोरंज की एक पंचायत की प्रधान की कुर्सी चली गई। आरोप सिद्ध होने पर निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित पंचायत प्रधान का चुनाव रद्द कर दिया है। इस फैसले को संबंधित प्रधान ने पहले उपायुक्त हमीरपुर, उसके बाद मंडलायुक्त मंडी और अब प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। लेकिन, उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिल पाई है। उच्च न्यायालय ने भी चुनाव याचिका और राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अपील की अर्जी खारिज कर दी। विकास खंड भोरंज…
Read Moreराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अनियोजित भवन निर्माण और अत्याधिक खनन पर सरकार लगाए रोक
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सरकार को अनियोजित भवन निर्माण और अत्यधिक खनन पर रोक लगाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लिखे दो पत्रों में राज्यपाल ने आपदा के इन दो बड़े कारणों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी मांगी है। राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि हाल ही में राज्य में हुई अतिवृष्टि से जानमाल के भारी नुकसान का एक संभावित कारण पहाड़ों पर और…
Read Moreडिपुओं से इस माह ले सकेंगे अगस्त का राशन कोटा, निदेशालय ने जारी किए आदेश
सरकार ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जो लोग अगस्त महीने में डिपुओं से सस्ता राशन नहीं ले पाए हैं, वह सितंबर के कोटे के साथ इसे ले सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल के बाढ़ प्रभावित व जनजातीय क्षेत्र में लोगों ने सस्ता नहीं लिया है। अब यह राशन लैप्स नहीं माना जाएगा। हिमाचल में 20 फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं, जो खराब मौसम की वजह से डिपो नहीं पहुंच पाए हैं। हिमाचल में अमूमन…
Read Moreप्रदेश में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ़्तार, होटलों के करीब 50 फीसदी कमरे बुक
प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। वीकेंड के लिए होटलों में 50 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। शिमला, धर्मशाला, कसौली और चायल में कमरों की एडवांस बुकिंग में इजाफा हुआ है। हालांकि, मनाली अभी कम संख्या में ही सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से प्रदेश के हजारों पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। हिल्सक्वीन शिमला में करीब दो माह बाद वीकेंड के लिए होटलों के करीब 50 फीसदी कमरे बुक हुए हैं। सैलानियों की आमद…
Read Moreसोलन जिले में स्क्रब टायफस की दस्तक, पांचों चिकित्सा खंड में अलर्ट जारी
सोलन। जिले के अस्पतालों में अब स्क्रब टायफस के मामले आना शुरू हो गए हैं। अभी तक 11 मरीज स्क्रब टायफस पॉजिटिव निकलें हैं। वहीं जिला सोलन के दो मरीजों की आईजीएमसी शिमला में मौत भी बीते दिनों हो गई है। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। पांचों चिकित्सा खंड में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मामले आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ना शुरू हो गई हैं। संदिग्ध मरीजों के स्क्रब टायफस सैंपल जांच के निर्देश भी विभाग की ओर दिए…
Read Moreनिर्माण कार्यों पर रखें नजर, नियमो की न हो अवेहलना : मंत्री चौधरी चंद्र कुमार
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को लेकर नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भी कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि आपदा की स्थिति में जान माल के नुकसान को कम किया जा सके। बुधवार को धर्मशाला के मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में आपदा प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रत्येक पहलु पर विचार जरूरी है और उसी के आधार पर योजनाओं का…
Read More