उरला (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग क्षेत्र की चौहारघाटी को सेंक्चुरी एरिया से मुक्त कर दिया जाएगा। इसकी अधिसूचना मंत्रिमंडल की बैठक में जारी कर दी जाएगी। क्षेत्र के वन्य प्राणी मुक्त होने से चौहारघाटी में रुके पड़े विकास कार्यों को गति दी जाएगी, वहीं 13.62 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पजौंड नाला पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूरा कर द्रंग क्षेत्र की जनता को पेयजल किल्लत से राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
प्रोजेक्ट के विरोध में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन
आनी (कुल्लू)। एसजेवीएन के 775 मेगावाट के लूहरी प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाल वर्मा ने बताया कि ज्ञापन की प्रतियां प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपायुक्त कुल्लू को भी भेजी गई हैं। ज्ञापन में समिति ने दो टूक कहा है कि उन्हें प्रोजेक्ट का प्रारूप मंजूर नहीं है। इस प्रारूप में प्रोजेक्ट की दो सुरंग बननी हैं, जिससे जहां सतलुज नदी का अस्तित्व मिट जाएगा। वहीं, इससे कई गांवों के लोगों…
Read Moreहैंडबाल संघ के चुनाव पर विवाद की छाया
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के चुनाव पर विवाद की छाया मंडरा गई है। शनिवार को बिलासपुर में आनन-फानन में संघ के मौजूदा अध्यक्ष व महासचिव के साथ ही अधिकांश जिला इकाइयाें के नुमाइंदों की गैर मौजूदगी में ही नई कार्यकारिणी बना दी गई। ऐसे में चुनाव की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल हैंडबाल संघ के अध्यक्ष, जबकि नंद किशोर शर्मा महासचिव हैं। इस कार्यकारिणी का चार वर्ष का कार्यकाल आगामी सितंबर माह में पूरा होगा, लेकिन शनिवार को बिलासपुर में नई कार्यकारिणी…
Read Moreऐन मौके पर शिक्षा बोर्ड का झटका
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षकों को झटका दे दिया है। बोर्ड के नए निर्देशों के मुताबिक शिक्षकों को अब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रश्नपत्र खुद तैयार करने होंगे। उधर, बोर्ड के इस निर्णय का संघ ने विरोध जताया है। शिक्षकों का कहना है कि पहले बोर्ड की ओर से ही प्रश्न पत्र भेजे जाने का प्रावधान किया गया था। निर्धारित किया था कि प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। लेकिन, ऐन मौके पर बोर्ड ने झटका दे दिया। परीक्षाएं…
Read Moreएससीए ने मुख्यमंत्री को सौंपी विवि प्रशासन के खिलाफ चार्जशीट
शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एससीए ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक चार्जशीट तैयार कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपी है। आज प्रदेश विश्वविद्यालय की एससीए ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए 11 पृष्ठ की चार्जशीट सौंपी। चार्जशीट सौंपने के साथ ही एससीए ने उचित कार्रवाई की मांग की। चार्जशीट में एससीए ने कुल 14 बिंदुओं को शामिल किया है जिसमें विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं को उजागर किया गया…
Read Moreकिस्मत भी बनाता है मनाली का मंच
मनाली। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल कई चेहरों को खूबसूरत पहचान दे चुका है। कार्निवाल में होने वाली शरद सुंदरी स्पर्धा में भाग लेकर कई सुंदरियां अब तक बालीवुड में नाम कमा चुकी हैं। विंटर कार्निवाल की शुरुआत 1976 में हुई थी। इसके कुछ साल बाद मनाली की नीना महंत के सिर सजा विंटर क्वीन का ताज सजा था। 1994 में मुंबई की सुनीता-पी विंटर क्वीन बनी थी। उन्होंने छोटे परदे पर कदम रखा। धारावाहिक एहसास में मुख्य नायिका का किरदार अदा किया और फिल्म ताल और कहो न प्यार है से…
Read Moreसरहद की रक्षा को 102 जवान तैयार
कुल्लू। देश की रक्षा के लिए बार्डर पर जल्द ही 102 जवान मोर्चा संभालेंगे। कुल्लू के बबेली स्थित आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी के प्रशिक्षण संस्थान से आईटीबीपी के 102 जवान देश की रक्षा के लिए तैयार होकर निकलेंगे। देश के 13 राज्यों के इन जवानों को नौ फरवरी को यहां से पासिंग आउट कर बार्डर के लिए भेजा जाएगा। पासिंग आउट परेड के भव्य आयोजन को लेकर आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। समारोह के मुख्यातिथि आईटीबीपी के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के डीआईजी संजय कुमार चौधरी उपस्थित…
Read Moreदौलतपुर-तलवाड़ा रेल विस्तार में न हो देरी
ऊना। सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा में अच्छे नेताओं की कमी नहीं है। यह राजग एवं पार्टी का सौभाग्य है। राजग से पीएम पद के लिए बढ़ती दावेदारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुराग ने कहा कि राजग से पीएम कौन बनेगा, पूरे देश और मीडिया की नजर इस पर है। यह भाजपा समेत राजग के सभी घटक दलों के लिए अच्छा है। देश महंगाई से त्रस्त है। सुशासन के लिए देश राजग को ही विकल्प के तौर पर देख रहा…
Read Moreपार्षदों की ताजपोशी पर विरोध के स्वर
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति से दून की राजनीति गरमा गई है। ज्योति हत्याकांड में फंसे विधायक रामकुमार चौधरी को कांग्रेस पार्टी ने पहले ही पार्टी से निकाल दिया है। ऐसे में पार्षदों की ताजपोशी में उनके पिता कांग्रेस के पूर्व विधायक लज्जा राम के समर्थकों को भी तरजीह नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्ता परमजीत पम्मी को सौंपने की बिसात बिछा दी है। हालांकि पम्मी ने इस बार विस चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ काम किया है। नगर परिषद बद्दी…
Read Moreअब बिटिया की शादी पर मिलेंगे 21 हजार
चंबा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब परिवार से संबंध रखने वाली युवतियों की शादी पर अब 21 हजार रुपये मिलेंगे। इससे पहले इस योजना के तहत 11 हजार रुपये मिलते थे। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि बढ़ा दी है। इससे गरीब परिवारों को लड़की की शादी करने में सहूलियत होगी। महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राम प्रकाश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अब बेसहारा और अनाथ लड़कियों की शादी के…
Read More