पंजाब तर्ज पर मांगा स्केल और ग्रेड पे

मंडी। अखिल भारतीय स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला टेक्नोलाजिस्ट संघ मंडी इकाई ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से आग्रह किया कि प्रदेश में कार्यरत सीनियर लैब टेक्नीशियनों को पंजाब की तर्ज पर स्केल व ग्रेड पे का लाभ दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला टेक्नोलाजिस्ट संघ के महासचिव एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रधान अमरजीत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सीनियर लैब टेक्नीशियनों को अभी तक पंजाब सरकार द्वारा लागू स्केल व ग्रेड पे का लाभ नहीं दिया गया, जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब…

Read More

मंडी में सड़कों पर उतरे एसएसबी गुरिल्ला

मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन जिला मंडी ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएसबी गुरिल्लाओं ने जमकर नारेबाजी की। बारिश के दौरान भी गुरिल्लाओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार व सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन ने पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत भ्यूली स्थित भीमा काली मंदिर परिसर में एकत्रित होकर रैली निकाली। रैली बस स्टैंड, सुकेती पुल…

Read More

घोषणा पत्र को अमलीजामा पहनाए सरकार

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ ब्लाक गगरेट की बैठक दौलतपुर विश्राम गृह में मंगलवार को हुई। इसमें पेंशनरों के विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। मीटिंग में गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता गगरेट ब्लाक के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने की। विधायक राकेश कालिया को पेंशनरों ने शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया। पेंशनर कल्याण संघ के ब्लाक प्रधान राज कुमार ने विधायक राकेश कालिया के ध्यान में लाया कि चुनावी घोषणा पत्र में पेंशनरों…

Read More

कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन उड़ीसा में

रोहड़ू। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन नौ तथा दस फरवरी को उड़ीसा में होगा। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में हिमाचल से करीब 120 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विपन डोगरा ने कहा कि अधिवेशन में राष्ट्र स्तरीय कर्मचारी विरोधी आर्थिक नीतियों तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्य रूप से अधिवेशन में पुरानी पेंशन तथा जीपीएफ सुविधा बहाल करना, अंशदायी पेंशन को रद करना, सभी राज्य में एक समान रिटायरमेंट लागू करना…

Read More

रूट पर उतारे बिना वापस भेजी नई बसें

शिमला। एचआरटीसी द्वारा जनता के पैसे से खरीदी गई चार बसें रूटों पर उतरे बिना ही वापस कंपनी को भेज दी गई हैं। शिमला लोकल डिपो के लिए करीब पचास लाख रुपये की लागत से इन बसों को खरीदा गया था। बसों के माडल में खामियों के चलते परिवहन विभाग ने इन्हें पास नहीं किया। करीब पांच महीने वर्कशाप में खड़ा रखने के बाद आखिरकार इन्हें वापस लौटा दिया गया है। करोड़ों का घाटा झेल रहीं एचआरटीसी में जनता के पैसे की जमकर बेकदरी की जा रही है। बीते वर्ष…

Read More

प्लांट में फंसा करोड़ों का दूध पाउडर, घी

रामपुर बुशहर। सरकारी उपक्रम मिल्कफेड को घी और पाउडर दूध के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। बिक्री धीमी होने से उपक्रम के दत्तनगर और शिमला प्लांट में करोड़ों का स्टाक फंस गया है। ऐसा पहली बार सामने आया है कि मिल्कफेड के प्रोडक्ट के प्रति लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे मिल्कफेड के अधिकारी चिंतित हैं। लेकिन, वे उम्मीद भी जता रहे हैं कि जल्द ही स्टाक निकलेगा। मिल्कफेड के दत्तनगर मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में इस समय करीब 13 हजार किलो घी और पचास हजार किलो दूध का पाउडर…

Read More

अभिभावकों का शोषण, स्कूलों का पोषण

धर्मशाला/जोगिंद्रनगर : स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी एक ही किताब को पढ़ाने के लिए निजी स्कूलों में बच्चों से अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। निजी स्कूल अपने रसूख व तामझाम के हिसाब से बच्चों के अभिभावकों को लूट रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा किसी प्रकार की लगाम इन स्कूलों पर नहीं कसी जा रही है। निजी स्कूलों के लिए कोई फीस स्ट्रक्चर न होने के चलते मनमाने दामों पर बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। फीस को लेकर निजी स्कूल खुद भी एकमत नहीं हैं। एक स्कूल…

Read More

धामी को मिली उप तहसील

सुन्नी : पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धामी में उप तहसील खोलने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलोग, धामी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शिमला के समीप कटासनी में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम निर्मित करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में एक आईटीआई खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में विज्ञान एवं वाणिज्य विषय की कक्षाएं आरंभ करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला डाबरी को उच्च विद्यालय, राजकीय…

Read More

मजदूर विरोधी फैसले ले रही केंद्र सरकार

कुल्लू। सीटू जिला कमेटी के शुक्रवार को आयोजित जिला सम्मेलन में यूपीए सरकार पर जमकर निशाने साधे गए। आरोप लगाया गया कि यूपीए सरकार अमेरिका और अन्य पूंजीवादी देशों के दबाव में आकर मजदूर विरोधी निर्णय ले रही है। सम्मेलन में सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर ने ध्वजारोहण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए-दो की सरकार अमेरिका और अन्य पूंजीवादी देशों के दबाव में आकर मजदूर विरोधी निर्णय लेे रही है। नव उदारीकरण के चलते देश के सार्वजनिक उद्यमों का तेजी से निजीकरण किया…

Read More

यूरोपियन तकनीक से होगी होप्स की खेती!

केलांग। विलुप्त हो रहे औषधीय पौधे होप्स की खेती को बचाने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। राज्य सरकार ने इसकी खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसे मंजूरी के लिए जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। लाहौल घाटी देश का फिलहाल ऐसा इकलौता क्षेत्र हैं जहां होप्स की खेती की जा रही है। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव की देखरेख में एक कमेटी इस परियोजना पर काम कर रही है। केंद्र सरकार से इस परियोजना…

Read More