विधायक रवि ने प्रतिभा के लिए मांगे वोट

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा अभी भारी बर्फबारी के चलते बंद है। लोकसभा की चुनावी जंग में कूदे प्रत्याशी लाहौल के मतदाताओं से वोट मांगने के लिए महज हेलिकॉप्टर से ही लाहौल पहुंच सकते हैं। लेकिन अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में प्रचार को लेकर दस्तक नहीं दी है। हालांकि, अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग के उपाध्यक्ष एवं लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने मंडी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को लोकसभा चुनाव में लाहौल-स्पीति जिला से बढ़त देने के लिए बर्फ के बीच कदमताल शुरू…

Read More

जनता देगी भ्रष्ट सरकार को जवाब : बब्बू

कुल्लू(भाग सिंह)देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा की जीत होगी और जनता कांग्रेस की भ्रष्टाचार सरकार को करारा जवाब देगी। यह दावा प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जीएस बब्बू ने यहां जारी प्रेस ब्यान में किया है। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ गई है और उन्होंने भाजपा के पक्ष में अपना वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे, उन्होंने पूरा करने में…

Read More

कैसे हो रहे फर्जी फर्माें को लोन पास?

मैहतपुर (ऊना)। बाहरी राज्यों से हिमाचल में आकर अपना कारोबार शुरू करने के नाम पर लाखों रुपयों के लोन कैसे पास हो रहे हैं? कैसे फर्माें की पूरी तफ्तीश नहीं की जाती और किस प्रकार बैंकों को चूना लगाकर कारोबारी रफू चक्कर हो जाते हैं, यह बड़ा सवाल है। इस पूरे प्रकरण में डीआईसी की कारगुजारी पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। हालांकि डीआईसी ने इस तरह के मामले की जांच की बात कबूल की है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जब भी कोई नई फर्म उनके संपर्क में…

Read More

मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे ऊना

ऊना(विवेक त्रिपाठी)मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ऊना जिले का तीन दिवसीय दौरा नौ अप्रैल से शुरू होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ऊना, हरोली, कु टलैहड़, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा हलकों में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए एक दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को रात के समय गगरेट पहुंचेंगे। नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे सीएम दौलतपुर चौक में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे चिंतपूर्णी के चुरुड़ू, ढाई…

Read More

बागवानी उद्योग पर छाए संकट के बादल

रोहड़ू( सुंदर औक्टा)मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते तीन हजार करोड़ के बागवानी उद्योग पर संकट के बादल छा गए हैं। घट रहे तापमान से पौधों में निकल रहे फूलों का विकास प्रभावित हुआ है। दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण सेब की सेटिंग भी प्रभावित हो रही है। इससे अच्छी फसल की आस लगाए बैठे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सेब की सेटिंग के लिए फूल खिलते समय दिन का तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस होना आवश्यक है। इससे कम तापमान में फूल का सही…

Read More

पेपर लीक हुए तो डिप्टी डायरेक्टर जिम्मेदार

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रश्नपत्र लीक होने या आउट होने की स्थिति में शिक्षा उपनिदेशक जिम्मेवार होंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। रद्द हुए मैथ और केमिस्ट्री विषयों की फिर से हो रही परीक्षा के प्रश्नपत्रों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से उठाने की जिम्मेवारी भी उपनिदेशकों को ही दी गई है। 9 अप्रैल को इन विषयों के प्रश्न पत्र बोर्ड से उठाए जाएंगे। इन प्रश्नपत्रों को सुरक्षित उठाने और केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेवारी भी उच्च शिक्षा उप निदेशक…

Read More

विजिलेंस की एमसी आफिस में दबिश

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) राज्य के पूर्व डीजीपी डा. डीएस मन्हास की मुश्किल दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा में दबिश देकर अवैध भवन निर्माण मामले में पूर्व डीजीपी का रिकार्ड जब्त किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने हिमाचल के पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस मन्हास और उनकी पत्नी अंजू मन्हास के खिलाफ वीरवार को शिमला थाने में केस दर्ज किया है। अवैध भवन निर्माण मामले में मन्हास दंपति के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, पीसी एक्स की धारा 13(1)(डी)…

Read More

डॉक्टरों ने जिसे किया मृत घोषित वो रास्ते में फिर हुआ जिंदा

शिमला (वीरेन्द्र खागटा)राजधानी के मालरोड के व्यापारी को मरा हुआ मानकर परिजन चंडीगढ़ से वापस शिमला ला रहे थे लेकिन सोलन पहुंचते ही वह जी उठा। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें राज्य के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल व्यापारी का उपचार आईजीएमसी के पुरुष मेडिकल वार्ड में चल रहा है। हालांकि डॉक्टरों ने इनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, परिजन इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं और जी-जान से तीमारदारी में जुटे हैं। शेरे पंजाब से स्कैंडल प्वाइंट…

Read More

एचपीसीए केस में सीएम से मिले अफसर

शिमला (सोनिया) एचपीसीए केस में कई अफसरों के खिलाफ केस बनाए जाने से नाराज आईएएस और एचएएस अफसर शनिवार शाम को अलग-अलग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। ऊपरी शिमला दौरे के बाद शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अफसरों को मिलने के लिए ओकओवर में समय दिया था। शाम को हुई इस मुलाकात के दौरान आईएएस और एचएएस अफसरों ने आग्रह किया कि इस केस में अफसरों ने प्रशासनिक आधार पर जो फैसले लिए हैं, उन्हें आपराधिक नजर से न देखा जाए। इससे अफसरों का मनोबल गिरेगा और आने वाले…

Read More

जश्न के लिए चलेंगी अतिरिक्त टैक्सी और बसें

शिमला। आप राजधानी के डेढ़ सौ साल पूरा होने के जश्न मनाने की तैयारी कीजिए, घर से जाने और पहुंचने की चिंता छोड़ दीजिए। अंग्रेजों द्वारा शिमला को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने के 150 साल पूरे होने के पर राजधानी में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शहर के लोग लुत्फ उठा सकेंगे। जिला प्रशासन एचआरटीसी प्रबंधन की मदद से अतिरिक्त बसें और एचआरटीसी टैक्सियां चलाएगा। शनिवार को उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि 150 साल के…

Read More